एक्सप्लोरर

यूपी बोर्ड में योगी इफेक्ट: पढ़ाया जाएगा योग, होगी बायोमेट्रिक अटेंडेंस

इलाहाबाद: यूपी की योगी सरकार योग को एक विषय के रूप में सूबे के माध्यमिक स्कूलों में अनिवार्य करने जा रही है. इसके तहत जुलाई से शुरू हो रहे नए सेशन में नौवीं से बारहवीं तक के तकरीबन पचीस हजार स्कूलों में पढ़ने वाले सवा करोड़ स्टूडेंट्स को अब न सिर्फ योग की पढ़ाई करनी होगी, बल्कि बीस नंबर का इम्तहान भी देना होगा.

यूपी सरकार से कोई फीस नहीं लेगी पतंजलि योग पीठ

यूपी बोर्ड योग का पाठ्यक्रम तैयार करने और टीचर्स को ट्रेनिंग देने का ज़िम्मा बाबा रामदेव की संस्था पतंजलि योग पीठ को सौंपने की तैयारी कर रहा है. ख़ास बात यह है कि बाबा रामदेव की संस्था इसके लिए यूपी सरकार से कोई फीस नहीं लेगी. बोर्ड की कार्यकारिणी बैठक में आज इस प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी गई.

बोर्ड के हेडक्वार्टर इलाहाबाद में हुई इस बैठक में नये सेशन से सभी स्कूलों में टीचर्स की हाजिरी बायोमेट्रिक तरीके से लेने और स्कूलों की मान्यता आन लाइन ही कराने का भी फैसला लिया गया है. सरकारी स्कूलों में बायोमेट्रिक मशीन लगाने का खर्च सरकार देगी जबकि गैर सरकारी स्कूलों को इस पर आने वाला खर्च विकास मद से खुद ही उठाना होगा.

यूपी बोर्ड के चेयरमैन अमरनाथ वर्मा की अगुवाई में हुई बैठक में यह भी तय किया गया कि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अब यूपी चुनाव में जारी बीजेपी के संकल्प पत्र में किये गए वायदों की मंशा के मुताबिक़ ही काम करेगा.

अनिवार्य विषय के तौर पर शुरू होगा योग

विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद से यूपी में इन दिनों मोदी और योगी इफेक्ट की धूम मची हुई है. पीएम मोदी की पसंद और सीएम योगी की दिलचस्पी के मद्देनजर यूपी बोर्ड नये सेशन से योग को न सिर्फ अलग विषय के तौर पर शुरू कर रहा है, बल्कि योग विषय को अनिवार्य भी कर रहा है. यानी एक जुलाई से शुरू होने वाले यूपी बोर्ड के नये सेशन में नौवीं से बारहवीं तक के पचीस हजार स्कूलों में पढ़ने वाले सवा करोड़ स्टूडेंट्स को अब अनिवार्य विषय के रूप में योग की पढ़ाई करनी होगी.

यूपी बोर्ड में अब तक योग के दो अध्याय शारीरिक शिक्षा विषय में पढ़ाए जाते थे. योग के इन दो अध्यायों के लिए दसवीं क्लास में पांच और बारहवीं में छह नंबर दिए जाते थे, लेकिन यह पहला मौका होगा जब यूपी बोर्ड में योग अलग से अनिवार्य विषय के रूप में पढ़ाया जाएगा.

बोर्ड ने नये शुरू होने जा रहे योग विषय के पाठ्यक्रम निर्धारण व टीचर्स की ट्रेनिंग के लिए बाबा रामदेव की संस्था पतंजलि योग पीठ के चार विशेषज्ञों को मिलाकर सात लोगों की एक कमेटी भी बना दी है. बाबा रामदेव की संस्था ने पिछले दिनों इलाहाबाद में यूपी बोर्ड के हेडक्वार्टर में हुई बैठक में यह भी साफ़ कर दिया है कि पाठ्यक्रम निर्धारण और टीचर्स की ट्रेनिंग के लिए पतंजलि योग पीठ यूपी सरकार या यूपी बोर्ड से कोई फीस नहीं लेगी.

योग की पढ़ाई के लिए नहीं रखे जाएंगे अलग से टीचर्स

बैठक में यूपी बोर्ड ने यह तय किया है कि फिलहाल योग विषय की पढ़ाई के लिए अलग से टीचर्स नहीं रखे जाएंगे. जिन स्कूलों में स्पोर्ट्स टीचर्स हैं उन्हें ही पतंजलि पीठ के विशेषज्ञों से ट्रेनिंग दिलाकर योग की पढ़ाई के लिए लगाया जाएगा. जिन स्कूलों में स्पोर्ट्स टीचर नहीं हैं, वहां किसी दूसरे टीचर को ट्रेनिंग दिलाई जाएगी. योग का पेपर बीस नंबरों का होगा, लेकिन स्टूडेंट्स को नबर के बजाय ग्रेड दिए जाएंगे. माध्यमिक स्कूलों ने योग को लेकर योगी सरकार की इस पहल का स्वागत किया है.

टीचर्स और प्रिंसिपल्स का मानना है कि इससे न सिर्फ बच्चों में योग को लेकर जागरूकता बढ़ेगी बल्कि योग विद्या का प्रचार प्रसार भी होगा. यूपी बोर्ड के तकरीबन पचीस हजार स्कूलों में नौवीं से बारहवीं क्लास के सवा करोड़ बच्चे पढ़ाई करते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ram Mandir Chadhava Chori Live: राम मंदिर मामले में अविनाश शुक्ला को प्रतापगढ़ ले जाएगी पुलिस, विनय कटियार बोले- मैंने चंपत को चेताया था
राम मंदिर केस: अविनाश शुक्ला को प्रतापगढ़ ले जाएगी पुलिस, विनय कटियार बोले- मैंने चंपत को चेताया था
'चंपत राय जाएंगे जेल, मैं पीएम मोदी के संपर्क में...' चढ़ावा चोरी मामले पर विनय कटियार की दो टूक
'चंपत राय जाएंगे जेल, मैं पीएम मोदी के संपर्क में...' चढ़ावा चोरी मामले पर विनय कटियार की दो टूक
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया प्लान, जनेश्वर मिश्र की जयंती के जरिए ब्राह्मणों को साधने की तैयारी
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया प्लान, जनेश्वर मिश्र की जयंती के जरिए ब्राह्मणों को साधने की तैयारी
राजस्थान में झूठी FIR कराने वालों पर पुलिस का एक्शन, 1 महीने में 75 लोगों को कोर्ट ने सुनाई सजा
राजस्थान में झूठी FIR कराने वालों पर पुलिस का एक्शन, 1 महीने में 75 लोगों को कोर्ट ने सुनाई सजा

वीडियोज

Ram Mandir Loot | Champat Rai | Sandeep Chaudhary: मंदिर के चढ़ावे पर डाके का पूरा सच!
Monsoon Disaster | Cloudburst in Kashmir: बादल फटा, आफत गिरी! कुपवाड़ा से अनंतनाग तक तबाही का मंजर!
Ram Mandir Donation Scam | Janhit: अग्नि परीक्षा से क्यों भाग रहे हैं ट्रस्ट के पदाधिकारी?
Akhilesh | UP Election 2027: PDA या हिंदुत्व? 2027 के महासंग्राम में अखिलेश यादव की नई सियासी बिसात!
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया के 'खूनी दिमाग' का पॉलीग्राफ टेस्ट खोलेगा राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनमर्ग अटल टनल के पास CRPF की गाड़ी पलटी, हादसे में 6 जवान घायल
सोनमर्ग अटल टनल के पास CRPF की गाड़ी पलटी, हादसे में 6 जवान घायल
पंजाब कांग्रेस में बगावत की आशंका, पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी ने बुलाई समर्थकों की बैठक
पंजाब कांग्रेस में बगावत की आशंका, पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी ने बुलाई समर्थकों की बैठक
अमरनाथ यात्रा को लेकर शिवभक्तों से PM मोदी की खास अपील, चिट्ठी लिखकर कहा- 'जय बाबा बर्फानी, आप सभी...'
अमरनाथ यात्रा को लेकर शिवभक्तों से PM मोदी की खास अपील, चिट्ठी लिखकर कहा- 'जय बाबा बर्फानी, आप सभी...'
राहुल द्रविड़ की याद दिला गए समित द्रविड़, महाराजा ट्रॉफी में शानदार पारी खेलकर बटोरी सुर्खियां
राहुल द्रविड़ की याद दिला गए समित द्रविड़, महाराजा ट्रॉफी में शानदार पारी खेलकर बटोरी सुर्खियां
Alpha First Review: आलिया भट्ट की स्पाई एक्शन थ्रिलर 'अल्फा' का फर्स्ट रिव्यू आउट, देखने से पहले जान लें कैसी है ये फिल्म?
आलिया भट्ट की 'अल्फा' का फर्स्ट रिव्यू आउट, देखने से पहले जानें कैसी है ये फिल्म?
Explained: ये मजाक नहीं है... दिल्ली की 41 डिग्री सेल्सियस में 53 डिग्री गर्मी की वजह पाकिस्तान! साइंस का बड़ा खुलासा क्या?
ये मजाक नहीं... दिल्ली की 41 डिग्री में 53 डिग्री गर्मी की वजह PAK! साइंस का बड़ा खुलासा क्या?
Male Fertility: सिर्फ सिगरेट या तंबाकू नहीं, इन वजहों से भी जीरो हो जाता है स्पर्म काउंट; नहीं बन पाएंगे पापा
सिर्फ सिगरेट या तंबाकू नहीं, इन वजहों से भी जीरो हो जाता है स्पर्म काउंट; नहीं बन पाएंगे पापा
Refrigerator Electricity Consumption Tips: फ्रिज का गेट बार-बार खोलने से कितना बढ़ता है बिजली बिल, एक दिन में कितने यूनिट होते हैं बर्बाद?
फ्रिज का गेट बार-बार खोलने से कितना बढ़ता है बिजली बिल, एक दिन में कितने यूनिट होते हैं बर्बाद?
Embed widget