एक्सप्लोरर

'मैं राजनीति करने या वोट मांगने नहीं बल्कि देश बचाने की भीख मांगने आया हूं'

वाराणसी: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने नोटबंदी को लेकर बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा. पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने नोटबंदी को खूनी कानून बताते हुए उसे वापस लेने की मांग की.

मैं राजनीति करने या वोट मांगने नहीं बल्कि देश बचाने की भीख मांगने आया हूं

''देश बचाने की भीख मांगने आया हूं''

लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी को चुनौती देने वाले अरविन्द केजरीवाल बुधवार को ''नोटबंदी के खूनी कानून वापस लो'' जनसभा में शामिल होने के लिए वाराणसी पहुंचे थे. जनसभा में केजरीवाल ने पीएम मोदी पर भ्रष्टाचारियों का साथ देने का आरोप लगाया.

जनसभा को संबोधित करते हुए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं आज राजनीति करने या वोट मांगने नहीं बल्कि देश बचाने की भीख मांगने आया हूं. उन्होंने कहा कि नोटबंदी के ऐलान के बाद से पूरे देश में अफरा-तफरी मच गई है. नौकरिया ख़त्म हो रही हैं, उद्योग-धंधे बंद हो गए हैं, घर में खाने के लिए कुछ नहीं है.

नोटबंदी आजाद भारत का सबसे बड़ा घोटाला: केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में नोटबंदी के बहाने केंद्र सरकार पर जमकर हल्ला बोला. केजरीवाल ने कहा कि मोदी सरकार ने नोटबंदी काला धन और भ्रष्टाचार के खिलाफ नहीं की है. बल्कि अपने अरबपति दोस्तों के आठ लाख करोड़ रुपये का ऋण माफ करने के लिए किया है. नोटबंदी आजाद भारत का सबसे बड़ा घोटाला है.

केजरीवाल ने कहा कि अपने इस एक छक्के से बीजेपी ने कांग्रेस को भी भ्रष्टाचार में पछाड़ दिया. पार्टी की ओर से बेनियाबाग में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने यह बातें कही. उन्होंने कहा, "वाराणसी में देश बचाने की भीख मांगने आया हूं. आज नोटबंदी से पूरे देश में अफरातफरी मची हुई है. कल कारखाने उद्योग बंद हो रहे हैं. कारखानों से मजदूरों को निकाला जा रहा है. बेटी की शादी में अपना पैसा निकालने के लिए कतार में लगे वृद्ध बाप और किसान रुपया न मिलने पर आत्महत्या कर रहे हैं."

मैं राजनीति करने या वोट मांगने नहीं बल्कि देश बचाने की भीख मांगने आया हूं

केजरीवाल ने कहा, "देश में इस तरह 84 लोगों की मौत हो गई है. इसका जिम्मेदार कौन है. बीजेपी नेता गरीबों की बेटी के शादी में ढाई लाख रुपये खर्च करने की नसीहत देते हैं और अपने घरों में करोड़ों रुपये खर्च करते हैं, जिस दिन बीजेपी नेता अपने घर में ढाई लाख रुपये में शादी करने लगेंगे तब जनता सवा लाख रुपये में ही शादी करने लगेगी."

देश के 648 भ्रष्ट लोगों की फाइल प्रधानमंत्री के पास

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि भले ही वह मोदी के विरोधी हैं, लेकिन उनके अच्छे कामों की सराहना के साथ सहयोग भी किया है. देश के 648 भ्रष्ट लोगों की फाइल प्रधानमंत्री के पास है, जिसमें उनके अरबपति मित्रों और बीजेपी नेताओं का नाम है.

प्रधानमंत्री को सबसे ज्यादा भ्रष्ट बताते हुए केजरीवाल ने कहा, "जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे तब बिरला से 25 करोड़ रुपये और सहारा ग्रुप से चालीस करोड़ दस लाख रुपया चंदा लिया था. यह आयकर के पड़े रेड के फाइलों में भी दर्ज है."

चंदे की रकम पेटीएम में क्यों नहीं मंगवाते ?

प्रधानमंत्री के फकीर होने की बात पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा, "उनके इस फैसले से एक महीने के अंदर देश बीस साल पीछे हो गया. देश के लोगों से राष्ट्रवाद और त्याग की बात करते हैं, लेकिन बीजेपी का 70 फीसदी चंदा कालेधन का नकदी में लिया जाता है, जबकि कांग्रेस का 80 फीसदी. खुद बीजेपी और प्रधानमंत्री त्याग क्यों नहीं करते, चंदे की रकम पेटीएम में क्यों नहीं मंगवाते."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कुल्लू: पार्वती नदी में फंसे दिल्ली के 4 पर्यटक, रेस्क्यू कर बचाया
कुल्लू: पार्वती नदी में फंसे दिल्ली के 4 पर्यटक, रेस्क्यू कर बचाया
अशोक धाम भगदड़ पर सरकार सख्त, केदार गुप्ता ने दिया बड़ा बयान
अशोक धाम भगदड़ पर सरकार सख्त, केदार गुप्ता ने दिया बड़ा बयान
प्रशांत किशोर ने ली शपथ, अब हो गए बांकीपुर के 'माननीय'
प्रशांत किशोर ने ली शपथ, अब हो गए बांकीपुर के 'माननीय'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget