एक्सप्लोरर

यूपी: अखिलेश यादव ने किया बड़ा ऐलान, नरेश उत्तम बने समाजवादी पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष

लखनऊ: समाजवादी पार्टी में मचा घमासान थमने का नाम ही नहीं ले रहा है. आज सुबह शिवपाल यादव को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटाए जाने के बाद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने नरेश उत्तम को समाजवादी पार्टी का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है.

अखिलेश खेमे द्वारा समाजवादी पार्टी का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने के बाद नरेश उत्तम पार्टी के ऑफिस पहुंचे. आपको बता दें कि अखिलेश समर्थकों ने पार्टी के दफ्तर पर कब्जा कर लिया है. खबरों के मुताबिक नरेश उत्तम के साथ आए कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी के दफ्तर पर लगे शिवपाल सिंह यादव के नेमप्लेट को भी हटा दिया है.

अखिलेश चुने गए एसपी अध्यक्ष, शिवपाल और अमर सिंह पर गिरी गाज

उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी में सियासी व पारिवारिक झगड़ा शांत होता नजर नहीं आ रहा. मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के एसपी से पहले निष्कासन और फिर 24 घंटे के भीतर पार्टी में वापसी के अगले ही दिन रविवार को पार्टी के एक विशेष अधिवेशन में उन्हें मुलायम सिंह यादव की जगह एसपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया. यह अधिवेशन पार्टी महासचिव रामगोपाल यादव ने बुलाया था. उन्हें भी अखिलेश के साथ शुक्रवार को पार्टी से निकाल दिया गया था और फिर शनिवार को निष्कासन तत्काल प्रभावल से रद्द कर दिया गया था.

मुलायम ने हालांकि इस अधिवेशन में शिरकत नहीं की और न ही शिवपाल सिंह यादव इसमें शामिल हुए, बल्कि वरिष्ठ एसपी नेता ने इस अधिवेशन को 'असंवैधानिक' बताया और प्रतिनिधियों को इसमें शामिल नहीं होने की चेतावनी दी थी. मुलायम ने एक जनवरी को लिखे पत्र में कहा कि 'यह पार्टी के संविधान व अनुशासन के विपरीत है और इसका उद्देश्य पार्टी को नुकसान पहुंचाना है.' पत्र में कहा गया कि 'जो भी इस अधिवेशन में भाग लेगा, उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी.'

अखिलेश को एसपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव

मुलायम की ओर से इस आशय का पत्र जारी होने के बावजूद बड़ी संख्या में प्रतिनिधियों ने रामगोपाल की ओर से आयोजित पार्टी के इस विशेष आपात अधिवेशन में शिरकत की. अधिवेशन में अखिलेश को एसपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव पार्टी महासचिव रामगोपाल ने रखा. उन्होंने अधिवेशन में मौजूद लोगों से हाथ उठाकर इसका समर्थन जताने को कहा, जिसके बाद बड़ी संख्या में लोगों ने हाथ उठाकर अपना समर्थन जताया.

पार्टी में दो अन्य प्रस्ताव भी लाए गए, जिनमें से एक मुलायम को एसपी का 'मार्गदर्शक' बनाने का प्रस्ताव था. उन्होंने कहा कि मुलायम को पार्टी का सर्वोच्च नेता माना जाए. तीसरे प्रस्ताव में उन्होंने शिवपाल सिंह यादव को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाने और मुलायम के 'करीबी' अमर सिंह को एसपी से बर्खास्त करने की बात कही. अधिवेशन में मौजूद प्रतिनिधियों ने उत्साह के साथ हाथ उठाकर इन प्रस्तावों के प्रति समर्थन जताया.

पार्टी के लिए कोई भी त्याग करने को तैयार

इसके बाद अधिवेशन को संबोधित करते हुए अखिलेश ने दो टूक कहा कि जो भी पार्टी के खिलाफ साजिश करेगा, वह उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वह पार्टी के लिए कोई भी त्याग करने को तैयार हैं. उन्होंने जोर देकर कहा कि नेताजी के साथ उनका रिश्ता कोई खत्म नहीं कर सकता.

उन्होंने कहा, "मैं नेताजी का सम्मान जितना पहले करता था, उससे कहीं ज्यादा भविष्य में करूंगा. लेकिन नेताजी का बेटा होने के नाते मेरी जिम्मेदारी बनती है कि उनके और पार्टी के खिलाफ साजिश के खिलाफ मैं खड़ा होऊं." उन्होंने कहा कि पार्टी में मुलायम की भूमिका अहम बनी रहेगी, पर आशंका जताई कि 'कुछ लोग' उन्हें गुमराह कर सकते हैं.

साजिशों से पार्टी का लगातार नुकसान

शिवपाल और अमर सिंह का नाम लिए बगैर अखिलेश ने कहा, "आने वाले तीन-चार महीने बहुत महत्वपूर्ण हैं, न जाने कौन मिलकर क्या फैसला करवा दे, कौन मिलकर क्या टाइप करवा दे." उन्होंने कहा, "साजिशों से पार्टी का लगातार नुकसान हुआ है. उत्तर प्रदेश की सरकार को किसानों, मजदूरों, अल्पसंख्यक सभी वर्गो का समर्थन प्राप्त है और वे चाहते हैं कि एसपी की सरकार फिर बने. लेकिन कुछ लोग ऐसा नहीं चाहते. यदि प्रदेश में दोबारा हमारी सरकार बनती है तो सर्वाधिक प्रसन्नता नेताजी को होगी."

उन्होंने विधायकों, नेताओं, कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनकी वजह से ही पार्टी का मनोबल बना हुआ है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रसड़ा से उमाशंकर सिंह के बेटे को टिकट देंगी बसपा चीफ मायावती? खुद साफ की तस्वीर
रसड़ा से उमाशंकर सिंह के बेटे को टिकट देंगी बसपा चीफ मायावती? खुद साफ की तस्वीर
रांची प्रोटेस्ट पर कंगना बोलीं- राहुल गांधी वहीं जाते हैं जहां उकसाना होता है
रांची प्रोटेस्ट पर कंगना बोलीं- राहुल गांधी वहीं जाते हैं जहां उकसाना होता है
'सोशल मीडिया पर आतंकी शक्तियां एक्टिव थीं, अच्छा हुआ माफी मांग ली', META पर बोंली कंगना रनौत
'सोशल मीडिया पर आतंकी शक्तियां एक्टिव थीं, अच्छा हुआ माफी मांग ली', META पर बोंली कंगना रनौत
मेरठ में 35 साल से रह रही पाकिस्तान महिला की जमानत मंजूर, फर्जी दस्तावेज के नहीं मिले सबूत
मेरठ में 35 साल से रह रही पाकिस्तान महिला की जमानत मंजूर, फर्जी दस्तावेज के नहीं मिले सबूत

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभी खत्म नहीं हुआ है Gen Z आंदोलन, PK ने बताया कब से होगा शुरू?
अभी खत्म नहीं हुआ है Gen Z आंदोलन, PK ने बताया कब से होगा शुरू?
'भारत हिंदू राष्ट्र बनता है तो...' सिद्धारमैया के बेटे दी चेतावनी, जानें क्या कह गए?
'भारत हिंदू राष्ट्र बनता है तो...' सिद्धारमैया के बेटे दी चेतावनी, जानें क्या कह गए?
प्रशांत किशोर का UP प्लान! अब अखिलेश यादव की बारी? BJP का बड़ा दावा
प्रशांत किशोर का UP प्लान! अब अखिलेश यादव की बारी? BJP का बड़ा दावा
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
'भाई तो बहुत बने लेकिन..', उमाशंकर सिंह को याद करते हुए बोलीं मायावती
'भाई तो बहुत बने लेकिन..', उमाशंकर सिंह को याद करते हुए बोलीं मायावती
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Embed widget