एक्सप्लोरर

23 दिसंबर से जनता के लिए शुरू होगा लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में नवनिर्मित लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे आगामी 23 दिसंबर से आम नागरिकों के लिये उपलब्ध होगा. उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव राहुल भटनागर ने यह निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा कि 23 दिसम्बर से लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर यातायात का संचालन आम नागरिकों के लिए करने को आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित करा ली जाएं.

EXPRESSWAY

हर 30 KM पर होगा डॉयल-100 और 108-एम्बुलेंस

भटनागर ने कहा कि आम नागरिकों को आकस्मिक चिकित्सा एवं सुरक्षा व्यवस्था तत्काल उपलब्ध कराने को लगभग प्रत्येक 30 किलोमीटर पर आगरा एक्सप्रेस-वे की दोनों दिशाओं पर डॉयल-100 और 108-एम्बुलेंस के एक-एक वाहन उपलब्ध कराए जाएं. उन्होंने कहा कि आम जनता को सुगम यातायात की सुविधा हेतु सड़क मार्ग पर आवश्यकतानुसार माइल स्टोन एवं साइन बोर्ड भी समय से लगवा दिए जाएं.

मुख्य सचिव शास्त्री भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष के सभागार में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे सड़क मार्ग पर आगामी 23 दिसंबर से आम नागरिकों को यातायात की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु विभागीय अधिकारियों की बैठक कर आवश्यक निर्देश दे रहे थे. उन्होंने कहा कि आगरा एक्सप्रेस-वे मार्ग पर निर्धारित समय पर उपलब्ध कराए जाने वाले 108 एम्बुलेंस एवं यूपी-100 का ट्रॉयल रन 23 दिसम्बर के पूर्व ही प्रत्येक दशा में सुनिश्चित करा लिया जाए.

उन्होंने कहा कि इन वाहनों पर तैनात होने वाले वाहन चालकों को सामान्यत: स्थानान्तरित कर अन्य जगह पर तैनात न किया जाए, क्योंकि इन वाहनों पर तैनात किए जाने वाले वाहन चालकों को नवनिर्मित लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे सड़क मार्ग की जानकारी होने के साथ-साथ चिन्हित अस्पतालों एवं पुलिस स्टेशनों की जानकारी से पूर्णत: भिज्ञ हो जाएंगे.

लगभग 302 KM लंबा है लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे

भटनागर ने कहा कि लगभग 302 किलोमीटर की लम्बाई वाले इस एक्सप्रेस-वे पर यातायात का नियमन, प्रबंधन, यातायात नियमों का प्रवर्तन तथा वाहनों के सुगम एवं सुरक्षित आवागमन के लिए समस्त आवश्यक व्यवस्थाएं जिला पुलिस से सामंजस्य स्थापित कर सुनिश्चित कराई जाएं. उन्होंने कहा कि एक्सप्रेस-वे पर पेट्रोलिंग करने वाले वाहनों हेतु सम्बन्धित जनपदों में उचित स्थान चिन्हित कर बेस-स्टेशन का निर्माण यूपीडा द्वारा कराया जाए. उन्होंने बेस स्टेशनों पर वायरलेस सेट तथा स्थानीय थाना का एक प्रतिनिधि नियमित उपस्थित रहने के भी निर्देश दिए.

मुख्य सचिव ने कहा कि लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर लगने वाले वाहनों में जनपद में उपलब्ध यातायात प्रवर्तन उपकरण जैसे ब्रेथइनलाइजर, स्पीड राडार आदि भी उपलब्ध कराया जाए. उन्होंने कहा कि एक्सप्रेस-वे पर सड़क सुरक्षा के समग्र उपायों के लिए यूपीडा से समेकित हाइवे ट्राफिक मैनेजमेंट सिस्टम स्थापित करने हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थायें सम्बन्धित जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों/पुलिस अधीक्षकों से सामंजस्य स्थापित कर की जाएं.

बैठक में प्रमुख सचिव गृह देबाशीष पण्डा, प्रमुख सचिव औद्योगिक विकास रमा रमण, पुलिस महानिदेशक जावीद अहमद सहित सम्बन्धित विभाग के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर की पार्टी ने खोला खाता, कांग्रेस को हराया
Live: बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर की पार्टी ने खोला खाता, कांग्रेस को हराया
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
दिल्ली में छठ पर रहेगी सरकारी छुट्टी, पूजा के लिए बनेंगे 1400 से अधिक घाट
दिल्ली में छठ पर रहेगी सरकारी छुट्टी, पूजा के लिए बनेंगे 1400 से अधिक घाट
कौन हैं राहुल राज? NDA के बागी, आनंद मोहन का समर्थन, सारण से निर्दलीय जीते
कौन हैं राहुल राज? NDA के बागी, आनंद मोहन का समर्थन, सारण से निर्दलीय जीते

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget