एक्सप्लोरर

नए साल में छुट्टियों पर चलेगी शनिवार-रविवार की तलवार

लखनऊ: रविवार से शुरू होने वाला और रविवार के दिन ही खत्म हाने वाला नया साल 2017 छुट्टी से लिहाज से सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए सुखदायी नहीं होगा. कारण यह कि साल 2017 में करीब 12 सार्वजनिक अवकाश ऐसे हैं, जो शनिवार या रविवार को पड़ रहे हैं.

होली पर भी तीन दिन लगातार छुट्टी

यही नहीं, बैंकों की वार्षिक लेखाबंदी का दिन पहली अप्रैल भी शनिवार को पड़ रहा है. हालांकि दशहरा, दिवाली और होली कर्मचारियों को खुश करने वाले होंगे, क्यों जहां दशहरा और दिवाली पर लगातार चार दिन अवकाश मिलेगा. वहीं होली पर भी तीन दिन लगातार छुट्टी मिलेगी. यूं तो साल 2017 अपने साथ कुल 40 सार्वजनिक और 17 र्निबधित अवकाश थे, पर सरकार द्वारा जारी कैलेंडर में अगले वर्ष सार्वजनिक अवकाश 38 (नेगोशिएबुल इंस्ट्रूमेंट एक्ट के तहत कुल 23) व 16 र्निबधित अवकाश होंगे.

एक अक्टूबर को पड़ने वाला मोहर्रम सभी रविवार को वहीं सचिवालय, विभागाध्यक्ष व अन्य ऐसे कार्यालय जहां पांच दिवसीय सप्ताह होते हैं, वहां नववर्ष में 38 में 26 छुट्टियां ही मिलेंगी, क्योंकि शेष 12 सार्वजनिक अवकाश शनिवार व रविवार को पड़ रहे हैं. इनमें से 12 मार्च को पड़ने वाली होलिका दहन है, नौ अप्रैल की महावीर जयंती, 17 सितंबर की विश्वकर्मा जयंती, एक अक्टूबर को पड़ने वाला मोहर्रम सभी रविवार को हैं. इसी प्रकार आठ अप्रैल को चेटी चंद्र, 2 सितंबर को बकरीद, 30 सिंतबर को दशहरा, 21 अक्टूबर को भैयादूज, चार नवंबर को गुरु नानक जयंती, दो दिसंबर को बारावफात व ईद-ए-मिलादुन्नवी व 23 दिसंबर को चौधरी चरण सिंह जयंती शनिवार को पड़ेगी.

ऐसे में चार के बजाय मिलेंगे दो ही सार्वजनिक अवकाश वहीं सार्वजनिक अवकाश की सूची में 14 अप्रैल को जहां अंबेडकर जयंती है वहीं गुड फ्राइडे व हजरत ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती का उर्स भी उसी दिन है. इसी तरह 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के साथ ही जन्माष्ठमी पड़ रही है. ऐसे में चार के बजाय कर्मियों को दो ही सार्वजनिक अवकाश मिलेंगे. हालांकि इस वर्ष 2017 में कुछ मौके ऐसे भी होंगे, जहां लगातार तीन या चार छुट्टियां साथ मिलेगी. जैसे 11 मार्च को माह का दूसरा शनिवार, 12 मार्च रविवार को होलिका दहन और 13 मार्च को होली होने के चलते सभी को तीन दिन का लगातार अवकाश मिलेगा.

लगातार चार दिन की छुट्टी इसी प्रकार 29 सितंबर शुक्रवार को महानवमी और 30 को विजयादशमी के साथ पहली अक्टूबर को मोहर्रम और दो अक्टूबर को गांधी जयंती एक के बाद एक पड़ने से लगातार चार दिन छुट्टी मिलेगी. इसी तरह 19 अक्टूबर गुरुवार को दीपावली, 20 को गोवर्धन पूजा, 21 को भैयादूज तथा 22 को रविवार होने से फिर एक बार कर्मचारी चार छुट्टियों का मजा एक साथ उठा सकेंगे. इसके अलावा 24 फरवरी की महाशिवरात्रि, 14 अप्रैल की अंबेडकर जयंती, 28 अप्रैल की परशुराम जयंती व 23 जून की अलविदा नमाज शुक्रवार को पड़ेगी, जिससे जिन कार्यालयों में सप्ताह में पांच दिन काम होता वहां शनिवार-रविवार के साथ तीन दिन की छुट्टी मिल जाएगी. इसी तरह सोमवार 17 अप्रैल को चंद्रशेखर जयंती, 26 जून को ईद-उल-फितर, सात अगस्त को रक्षाबंधन व 25 दिसंबर क्रिसमस-डे होने से भी पांच दिवसीय कार्यालय वाले कर्मियों को लगातार तीन दिन अवकाश मिल सकेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
CM मोहन यादव बोले- मध्य प्रदेश के प्रति PM मोदी का असीम स्नेह
CM मोहन यादव बोले- मध्य प्रदेश के प्रति PM मोदी का असीम स्नेह
'विधायक बने तो CM, सांसद का चुनाव लड़ा तो PM', CM मोहन ने की प्रधानमंत्री की तारीफ
'विधायक बने तो CM, सांसद का चुनाव लड़ा तो PM', CM मोहन ने की प्रधानमंत्री की तारीफ
योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget