एक्सप्लोरर

बिजली चोरों की अब खैर नहीं, इलाहाबाद में रात के अंधेरे में भी हो रही है छापेमारी

यूपी सरकार ने बिजली चोरी पकड़ने के लिए इन दिनों अनूठा अभियान शुरू किया है. इसके तहत घनी आबादी वाले मोहल्लों में भोर में उस वक्त छापेमारी की जाती है, जब लोग बेफिक्र होकर घरों में सोते रहते हैं.

इलाहाबाद: यूपी सरकार ने बिजली चोरी पकड़ने के लिए इन दिनों अनूठा अभियान शुरू किया है. इसके तहत घनी आबादी वाले मोहल्लों में भोर में उस वक्त छापेमारी की जाती है, जब लोग बेफिक्र होकर घरों में सोते रहते हैं.

इलाहाबाद में पिछले कई दिनों से चलाए जा रहे इस अनूठे अभियान में बिजली विभाग ने तकरीबन एक हजार घरों में बिजली की चोरी पकड़कर डेढ़ करोड़ रूपये से ज़्यादा का जुर्माना वसूला है.

विभाग द्वारा रात करीब तीन बजे से शुरू की जाने वाली इस कार्रवाई से ओवरलोडिंग की वजह से होने वाली लोकल फॉल्ट की समस्या में भी कमी आई है और आम लोगों को बिजली भी ज़्यादा मिलने लगी है. हालांकि लोगों की नींद में खलल डालने वाले इस अभियान को लेकर कुछ लोग सवाल भी उठा रहे हैं.

इलाहाबाद में शहरी इलाके में तमाम लोगों ने बिजली का कनेक्शन तो लिया हुआ है, लेकिन रात को कटियामारी कर एसी, कूलर व दूसरे उपकरण चलाते हैं. पावर कारपोरेशन इससे पहले दिन में ही चेकिंग करता था, लिहाजा लोग रात को बेफिक्र हो कटियामारी कर बिजली चोरी करते थे.

कटियामारी की वजह से रात को ओवरलोडिंग की वजह से अक्सर लाइन ट्रिप कर जाती थी. विभाग ने इस समस्या को दूर करने के लिए अब रात को तीन बजे से ही चेकिंग करनी शुरू कर दी है. तकरीबन एक हफ्ते पहले शुरू हुई इस कार्रवाई में घनी आबादी वाले इलाकों को ज़्यादा फोकस किया जा रहा है.

लोगों की नींद में खलल न पड़े, इसलिए सिर्फ उन्ही घरों में रेड की जाती है, जहां कटिया के तार बाहर से लटकते पाए जाते हैं या फिर विभाग के पास पुख्ता सूचना होती है. छापेमारी के दौरान लोग हंगामा न करें, इसलिए पुलिस टीमें भी साथ होती हैं. विभाग यह अभियान ट्रायल के तौर पर चला रहा है. बेहतर रिजल्ट आने पर बाद में इसे नियमित किया जा सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP के निर्वाचन अधिकारी को हुआ गलती का एहसास! अपने ही बयान पर मांगी माफी
UP के निर्वाचन अधिकारी को हुआ गलती का एहसास! अपने ही बयान पर मांगी माफी
Bihar MLC Election Results LIVE: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन तैयार, नीरज कुमार के यहां बज रहा शंख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन तैयार, नीरज कुमार के यहां बज रहा शंख
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी MLC चुनाव की मतगणना, रुझानों में कौन आगे कौन पीछे?
Live: यूपी MLC चुनाव की मतगणना, रुझानों में कौन आगे कौन पीछे?
J&K में उमर सरकार का पहला कैबिनेट फेरबदल, 4 नए मंत्री शामिल, सतीश शर्मा की छुट्टी
J&K में उमर सरकार का पहला कैबिनेट फेरबदल, 4 नए मंत्री शामिल, सतीश शर्मा की छुट्टी

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Bihar MLC Election Results LIVE: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन तैयार, नीरज कुमार के यहां बज रहा शंख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन तैयार, नीरज कुमार के यहां बज रहा शंख
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget