एक्सप्लोरर

विधायकों के जेडीयू में शामिल होने की खबरों पर बोले कुशवाहा- NDA को होगा नुकसान, बीजेपी करे हस्तक्षेप

आरएलएसपी अध्यक्ष ने कहा कि एनडीए के घटक दलों के बीच अगर ऐसा होगा तो भ्रम उत्पन्न होगा क्योंकि जनता सबकुछ देख रही है. लोगों में आक्रोश होगा, इसलिए बीजेपी से मेरा आग्रह है कि गठबंधन की सबसे बडी पार्टी होने के नाते उसे इसमें हस्तक्षेप करना चाहिए.

पटना: केंद्रीय मंत्री और आरएलएसपी प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने अपनी पार्टी के दोनों विधायकों के जेडीयू में शामिल होने की अटकलों पर सोमवार को कहा कि इससे एनडीए को नुकसान पहुंचेगा. साथ ही, उन्होंने बीजेपी से अनुरोध किया है कि गठबंधन की सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते उसे इस मुद्दे में हस्तक्षेप करना चाहिए.

कुशवाहा ने अपने खिलाफ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा हाल ही में की गयी 'आपत्तिजनक टिप्पणी' और सीट बंटवारे को लेकर पैदा हुई भ्रम की स्थिति के विषय पर बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह से होने वाली मुलाकात के बारे में कहा, ‘‘उनसे मुलाकात अभी तक नहीं हुई है.’’ आरएलएसपी के दोनों विधायकों के जेडीयू में शामिल होने की अटकलों और गठबंधन में 'दरार' के बारे में पूछे जाने पर कुशवाहा ने कहा, 'मुझे तोडने वाले खुद ही टूट जाएंगे, लेकिन जहां तक 'दरार' की बात है, निश्चित तौर पर भ्रम तो पैदा हो रहा है.'

आरएलएसपी अध्यक्ष ने कहा कि एनडीए के घटक दलों के बीच अगर ऐसा होगा तो भ्रम उत्पन्न होगा क्योंकि जनता सबकुछ देख रही है. लोगों में आक्रोश होगा, इसलिए बीजेपी से मेरा आग्रह है कि गठबंधन की सबसे बडी पार्टी होने के नाते उसे इसमें हस्तक्षेप करना चाहिए.

इसबीच, बीजेपी के वरिष्ठ नेता और उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने आज ट्वीट कर कहा ‘‘नीतीश कुमार ने कभी किसी नेता के बारे ‘नीच’ शब्द का प्रयोग नहीं किया है. मैं उस कार्यक्रम में मौजूद था.जान बूझ कर कुछ लोग शहीद बन ने की कोशिश कर रहें हैं .परंतु उन्हें सफलता नहीं मिलेगी.’’ नीतीश की कथित टिप्पणी पर एतराज जताते हुए कुशवाहा ने उनसे सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने की मांग की थी. वहीं, जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव के सी त्यागी ने कुशवाहा के दिल्ली में जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव से मिलने पर आपत्ति जताते हुए कहा कि पूरे एनडीए को इस पर आपत्ति है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाइल्ड फ्लावर हॉल होटल: नीलामी में हिमाचल को मिली रिकॉर्ड तोड़ बोली, पढ़ें डिटेल
वाइल्ड फ्लावर हॉल होटल: नीलामी में हिमाचल को मिली रिकॉर्ड तोड़ बोली, पढ़ें डिटेल
आजमगढ़ में किसान उत्सव दिवस का आयोजन, दी गई योजनाओं की जानकारी
आजमगढ़ में किसान उत्सव दिवस का आयोजन, दी गई योजनाओं की जानकारी
बिहार में दूसरे के नाम पर सरकारी नौकरी कर रहा था शख्स, 32 साल बाद बर्खास्त
बिहार में दूसरे के नाम पर सरकारी नौकरी कर रहा था शख्स, 32 साल बाद बर्खास्त
'2027 में हिमाचल से कांग्रेस की विदाई तय', CM सुक्खू पर बरसे जयराम ठाकुर
'2027 में हिमाचल से कांग्रेस की विदाई तय', CM सुक्खू पर बरसे जयराम ठाकुर

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Embed widget