एक्सप्लोरर

महागठबंधन के नेताओं ने जूस पिलाकर उपेंद्र कुशवाहा का अनशन तुड़वाया, तेजस्वी ने CM नीतीश पर साधा निशाना

पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने पांच दिनों के बाद आज अपना आमरण अनशन तोड़ा. महागठबंधन के नेताओं ने जूस पिलाकर उनका अनशन खत्म करवाया.

पटना: पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने पांच दिनों के बाद आज अपना आमरण अनशन तोड़ा. राज्य के दो जिलों में केंद्रीय विद्यालय खुलवाने की मांग को लेकर अनशन कर रहे उपेंद्र कुशवाहा को महागठबंधन के नेताओं ने जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया. इससे पहले इस मामले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दो टूक कह दिया है कि बिहार सरकार केंद्रीय विद्यालय के लिए जमीन नहीं देगी. सीएम नीतीश ने तर्क दिया कि उनकी सरकार खुद स्कूल खुलवा रही है जिसके लिए जमीन नहीं मिल रही है.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथ खड़े करने के बाद से उपेंद्र कुशवाहा कैंप में खलबली मच गई. लेकिन इसके बावजूद उपेंद्र कुशवाहा अनशन करते रहे. इसके बाद आज महागठबंधन के नेताओं ने उपेंद्र कुशवाहा को समझा-बुझाकर उनका अनशन खत्म करवाया. इस दौरान आरजेडी नेता तेजस्वी यादव, हम पार्टी के नेता जीतन राम मांझी, पूर्व मंत्री शरद यादव, वीआईपी पार्टी के नेता मुकेश सहनी मौजूद रहे. अनशन तुड़वाने के बाद आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि केंद्रीय विद्यालय के लिए नीतीश सरकार को सिर्फ एक एनओसी देनी है लेकिन वह यह भी नहीं दे रहे हैं. तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार की सरकार राज्य के लोगों की जरूरतों के प्रति असंवेदनशील है.

RJD दो खेमों में बंटी या फिर विधानसभा चुनाव से पहले यह लालू की चाल है, जानिए- पूरा मामला

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा, "हम महागठबंधन के लोग एकजुट हैं. जो भी कार्यक्रम हुआ है, हमलोगों ने साथ मिलकर किया है. हमलोगों का पूरा समर्थन केंद्रीय विद्यालय के लिए अनशन पर बैठे उपेंद्र कुशवाहा को था. यह सरकार सत्ता के नशे में चूर है. मुख्यमंत्री को बिहार और बिहार के युवाओं और शिक्षा व्यवस्था की चिंता नहीं है. इसके साथ ही तेजस्वी यादव ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार को स्वास्थ्य और युवाओं के बेरोजगारी की चिंता नही है. आरजेडी नेता ने कहा कि मुख्यमंत्री को महंगाई और सुखाड़ की जगह केवल अपनी कुर्सी बचाने की चिंता है.

बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि हम लोग कौन सी ऐसी मांग कर रहे हैं जो सरकार मानने के लिए तैयार नहीं है. उन्होंने कहा कि दो केंद्रीय विद्यालय के खुलने से बिहार के गरीब बच्चों का ही तो फायदा होगा. उन्होंने कहा कि बच्चों के शिक्षा के अधिकार के लिए हमलोगों को अनशन पर बैठना पड़ रहा है. आरजेडी नेता ने कहा कि दुखद यह है कि सरकार पूरी तरह से इस मांग को नजरअंदाज कर रही है. उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह नहीं चाहते हैं कि राज्य के युवाओं को बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार मिले.

बिहारः गया में स्टेज डांसरों के साथ शराब पीने का वीडियो वायरल, एसपी ने दिए जांच के आदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

370 को बहाल किया जाए तो इसमें बुराई क्या? जामिया विवाद पर बोले अखिलेश के सांसद
370 को बहाल किया जाए तो इसमें बुराई क्या? जामिया विवाद पर बोले अखिलेश के सांसद
मुंबई ATS को मिली बड़ी कामयाबी, जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध को दबोचा
मुंबई ATS को मिली बड़ी कामयाबी, जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध को दबोचा
अब्बास अंसारी की ओम प्रकाश राजभर को नसीहत, बोले- 'BJP आपकी पार्टी को खा रही है'
अब्बास अंसारी की ओम प्रकाश राजभर को नसीहत, बोले- 'BJP आपकी पार्टी को खा रही है'
गुजरात में 17 IAS अधिकारियों का तबादला, बदले गए 3 जिलाधिकारी
गुजरात में 17 IAS अधिकारियों का तबादला, बदले गए 3 जिलाधिकारी

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
370 को बहाल किया जाए तो इसमें बुराई क्या? जामिया विवाद पर बोले अखिलेश के सांसद
370 को बहाल किया जाए तो इसमें बुराई क्या? जामिया विवाद पर बोले अखिलेश के सांसद
'हिमवीरों ने वीरता से...', PM मोदी ITBP के स्थापना दिवस पर जवानों को दी बधाई
'हिमवीरों ने वीरता से...', PM मोदी ITBP के स्थापना दिवस पर जवानों को दी बधाई
IND-NZ दूसरे टी20 में टूटेगा रोहित शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड? श्रेयस अय्यर को चाहिए सिर्फ 25 रन
IND-NZ दूसरे टी20 में टूटेगा रोहित शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड? श्रेयस अय्यर को चाहिए सिर्फ 25 रन
'फौजी' का धांसू टीजर आउट, प्रभास का लुक उड़ा देगा होश, जानें- कब रिलीज होगी फिल्म?
'फौजी' का धांसू टीजर आउट, विद्रोही सैनिक के दमदार अवतार में दिखे प्रभास
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
आतंकवाद के खिलाफ इजरायल का बड़ा ऑपरेशन, 2 सैनिकों की मौत के बाद एक्शन में नेतन्याहू
आतंकवाद के खिलाफ इजरायल का बड़ा ऑपरेशन, 2 सैनिकों की मौत के बाद एक्शन में नेतन्याहू
PM Kisan: 24वीं किस्त की तारीख तय, लेकिन इन किसानों को लग सकता है झटका
PM Kisan: 24वीं किस्त की तारीख तय, लेकिन इन किसानों को लग सकता है झटका
लाइव रिपोर्टिंग के दौरान समुद्री लहर की चपेट में आया पत्रकार, वीडियो वायरल
लाइव रिपोर्टिंग के दौरान समुद्री लहर की चपेट में आया पत्रकार, वीडियो वायरल
Embed widget