एक्सप्लोरर

यूपी: यातायात नियमों को लेकर योगी सरकार सख्त, उल्लंघन करने पर ज्यादा ढीली करनी होगी जेब

बैठक में लिए गए फैसलों के मुताबिक अब वाहन चेकिंग के दौरान लाइसेंस ना दिखा पाने, वाहन चलाते वक्त इयरपीस लगाकर गाने सुनने और बिना हेलमेट लगाये गाड़ी चलाने पर दो गुना जुर्माना देना होगा.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में अब यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर जेब ज्यादा ढीली करनी पड़ेगी. राज्य मंत्रिपरिषद ने ऐसे मामलों में जुर्माने की दरों में भारी बढ़ोत्तरी करने का फैसला किया है.

राज्य सरकार के प्रवक्ता ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने मंत्रिपरिषद की बैठक में लिये गये निर्णय की जानकारी देते हुए बताया कि अब वाहन चेकिंग के दौरान लाइसेंस ना दिखा पाने, वाहन चलाते वक्त इयरपीस लगाकर गाने सुनने और बिना हेलमेट लगाये गाड़ी चलाने पर दो गुना जुर्माना देना होगा.

उन्होंने बताया कि पहले जहां इन अपराधों के लिये 500 रुपये जुर्माना देना होता था, उसे अब बढ़ाकर 1000 रुपये किया जाएगा. इसके अलावा बिना नम्बर प्लेट लगी गाड़ी चलाने पर पहले जो जुर्माना 300 रुपये का था, वह अब 500 रुपये होगा.

शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में लिये गये इस निर्णय से यातायात नियमों के बार-बार उल्लंघन की प्रवृत्ति पर रोक लग सकेगी.

शर्मा ने बताया कि मंत्रिपरिषद ने वाहन स्वामियों को नम्बर पोर्टबिलिटी की सुविधा उपलब्ध कराने के लिये मोटरयान नियमावली-1988 के नियम-51(2) एवं 51क(2) में संशोधन का निर्णय लिया है. प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के वाहन स्वामियों द्वारा विभिन्न श्रेणियों के वाहनों में उनके पुराने वाहन के पंजीयन नम्बर को नए वाहन पर आवंटित करने की मांग को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है.

इस सिलसिले में 21 मार्च 2016 को जारी अधिसूचना को निरस्त करते हुए नियम-51 में संशोधन के तहत नम्बर पोर्टबिलिटी की नई व्यवस्था की जा रही है, इसके अनुसार पुरानी मोटरकार का मालिक अगर उसी वर्ग की गाड़ी खरीदकर देय शुल्क का भुगतान करता है तो पुरानी गाड़ी का पंजीयन नम्बर नयी गाड़ी को कुछ शर्तों के तहत आवंटित किया जाएगा.

इसके अलावा मंत्रिपरिषद ने गाड़ियों के वीआईपी नम्बर लेने की पुरानी व्यवस्था में गड़बड़ियों को दूर करते हुए इसे तर्कसंगत बनाने का निर्णय लिया है.

मंत्रिपरिषद ने इस विसंगति को दूर करने के लिए वीआईपी नम्बरों के आवंटन के लिये दो पहिया और चार पहिया वाहनों के लिए अलग-अलग न्यूनतम आधार मूल्य प्रस्तावित किया है.

मायावती BJP की सगी नहीं हुईं, अखिलेश अपने पिता के नहीं हुए, इनका गठबंधन तो टूटना तय था-  केशव प्रसाद मौर्य

यूपी: हार के बाद गठबंधन 'वेंटीलेंटर' पर अंतिम सांसे ले रहा है- दिनेश शर्मा

यूपी: समाजवादी पार्टी के वोट ट्रांसफर नहीं हुए होते तो BSP नहीं जीतती- रामगोपाल यादव

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरियाणा में बदले सियासी समीकरण! CM के कार्यक्रम का आयोजन कर रहा कांग्रेस विधायक का बेटा
हरियाणा में बदले सियासी समीकरण! CM के कार्यक्रम का आयोजन कर रहा कांग्रेस विधायक का बेटा
कौन है साहिल जिसको सामने लाकर राहुल गांधी ने किया आंदोलन में पैलेट गन चलने का दावा?
कौन है साहिल जिसको सामने लाकर राहुल गांधी ने किया आंदोलन में पैलेट गन चलने का दावा?
जम्मू-कश्मीर में बाढ़ के बीच दिखी इंसानियत, जान पर खेलकर युवाओं ने बचाई बेजुबानों की जान, देखें Video
जम्मू-कश्मीर में बाढ़ के बीच दिखी इंसानियत, जान पर खेलकर युवाओं ने बचाई बेजुबानों की जान, देखें Video
हिमाचल के चंबा में बड़ा हादसा, चट्टान का हिस्सा टाटा सूमो पर गिरा, 13 लोगों की दबकर मौत
हिमाचल के चंबा में बड़ा हादसा, चट्टान का हिस्सा टाटा सूमो पर गिरा, 13 लोगों की दबकर मौत

वीडियोज

Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?
CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था या नहीं? जांच में जुटी CRPF, राहुल ने दिखाए सबूत
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था या नहीं? जांच में जुटी CRPF, राहुल ने दिखाए सबूत
CJP Jantar Mantar Protest Live: छात्रों पर पैलेट गन से हमला? राहुल गांधी के आरोप के बाद CRPF सूत्रों का दावा- चल रही है जांच
Live: छात्रों पर पैलेट गन से हमला? राहुल गांधी के आरोप के बाद CRPF सूत्रों का दावा- चल रही है जांच
WWE स्टार रोमन रेंस पहुंचे जंतर-मंतर, हाथ में भगत सिंह की तस्वीर, अभिजीत दीपके से मुलाकात? Fact Check
WWE स्टार रोमन रेंस पहुंचे जंतर-मंतर, हाथ में भगत सिंह की तस्वीर, अभिजीत दीपके से मुलाकात? Fact Check
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
सरकार ने मानी CJP की दो डिमांड, केंद्र से मीटिंग के बाद पार्टी का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सरकार ने मानी CJP की दो डिमांड, केंद्र से मीटिंग के बाद पार्टी का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पैलेट गन पीड़ित छात्रों के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पैलेट गन पीड़ित छात्रों के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
SC On Paper Leak: नीट पेपर लीक पर केंद्र ने SC से कहा - 'उठाए जा रहे हैं कई बड़े कदम, 1 सप्ताह में देंगे विस्तृत जानकारी'
नीट पेपर लीक पर केंद्र ने SC से कहा - 'उठाए जा रहे हैं कई बड़े कदम, 1 सप्ताह में देंगे विस्तृत जानकारी'
Embed widget