एक्सप्लोरर

यूपी: नोएडा में यमुना ने धारण किया विकराल रूप, 77 गांवों पर बाढ़ का खतरा

बाढ़ से निपटने के लिए 17 बाढ़ चौकियां बनाई गई हैं, जो 24 घंटे कार्य कर रही हैं. गांवो में पानी भरने लगा है, जिसकी वजह से लोगों की दिनचर्या काफी प्रभावित हो रही है.

नोएडा: हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज से रविवार को छोड़े गए आठ लाख क्यूसेक पानी के कारण बुधवार को नोएडा में यमुना ने विकराल रूप धारण कर लिया. इससे जिले के 77 गांवों पर बाढ़ का खतरा बढ़ गया है. जिला प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर रख रहा है.

जिला सूचना अधिकारी राकेश चौहान ने बताया कि मंगलवार को ओखला बैराज पर 77,429 क्यूसेक पानी था, जो बुधवार दोपहर बढ़कर 1,23,000 क्यूसेक हो गया.

उन्होंने बताया कि पानी का स्तर बढ़ने से यमुना के दोनों तटबंध और आसपास के क्षेत्र जलमग्न हो गए हैं. यमुना खादर में फसल को भारी नुकसान हुआ है. धान, बाजरा, ज्वार की फसल बर्बाद हो गई है. चौहान ने बताया कि बाढ़ से निपटने के लिए 17 बाढ़ चौकियां बनाई गई हैं, जो 24 घंटे कार्य कर रही हैं.

सूचना अधिकारी ने बताया कि गांवो में पानी भरने लगा है, जिसकी वजह से लोगों की दिनचर्या काफी प्रभावित हो रही है. गांवों में पानी में फंसे लोगों को निकालकर प्राथमिक स्कूलों में ठहराने की व्यवस्था की जा रही है.

उन्होंने बताया कि जिन गांवों में बाढ़ का ज्यादा खतरा है, उनमें बदौली, झट्टा, कुंडली, मोमनाथल, मोतीपुर, मोहियापुर, छपरौली, मेहंदीपुर बांगर, चंडीगढ़, फलैदा, सिरौली बांगर, करौली बांगर, घरबरा, लतीफपुर आदि हैं.

अधिकारी ने बताया कि मोमनाथल गांव के पास यमुना का जलस्तर बढ़ने की वजह से हिंडन नदी का जलस्तर भी बढ़ गया है. उन्होंने बताया कि यमुना के किनारे रहने वाले लोगों को अलर्ट कर दिया गया है. जो लोग पुस्ता के अंदर मकान बनाकर रह रहे हैं, उन्हें दूसरे स्थानों पर भेजा जा रहा है.

अधिकारी ने बताया कि राजस्व विभाग के लेखपाल, तहसीलदार और एसडीएम हर पल की खबर रखे हुए हैं. जनपद में नौकाएं उपलब्ध हैं. अगर जरूरत पड़ी तो और नौकाएं अनूपशहर से मंगाई जाएंगी.

सूचना अधिकारी ने बताया कि मंगलवार शाम हरियाणा की सीमा से सटे गौतम बुद्ध नगर के गांव तिलवाड़ा में खेत पर काम कर रहे आठ लोग बाढ़ के पानी में फंस गए. उनको बाहर निकालने के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीम बुलाई गई. इन लोगों में तीन महिलाएं, दो बच्चे और तीन पुरुष थे.

अपर जिलाधिकारी एम एन उपाध्याय ने बताया कि बाढ़ के खतरे को देखते हुए मोतीपुर गांव के आठ परिवारों को गांव के प्राथमिक स्कूल में पहुंचाया जा रहा है. वहीं, तिलवाड़ा गांव में आठ परिवारों को प्रभावित इलाकों से हटाया गया है. तिलवाड़ा में 40 लोगों को अभी गांव की सड़क पर ही ठहराया गया है. उनके लिए तिलवाड़ा के प्राइमरी स्कूल में व्यवस्था की जा रही है.

उन्होंने कहा कि मोतीपुर गांव के पास यमुना हिंडन नदी में मिलती है. यमुना का जलस्तर बढ़ने से हिंडन का भी जलस्तर बढ़ने लगा है. इस वजह से हिंडोन किनारे बसे गांवों में भी बाढ़ का खतरा बढ़ गया है.

गोरखपुर: सीएम सिटी में अवैध असलहा बेचने के गोरखधंधे का भंडाफोड़, रडार पर शहर के 40 सफेदपोश

यूपी: मंत्रिमंडल विस्तार में दिखी उपचुनाव और 2022 चुनाव की तैयारी की झलक

इटावा के सैफई विश्वविद्यालय में रैगिंग, 150 छात्रों को किया गंजा, सीनियर को देखते ही करना पड़ता है सलाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
वंदे मातरम्: कांग्रेस के रुख पर संजय सिंह बोले, 'यह देश के...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के रुख पर संजय सिंह बोले, 'यह देश के...'
हिमाचल: एनालॉग पनीर बैन, होटल-रेस्तरां में भी इस्तेमाल बंद
हिमाचल: एनालॉग पनीर बैन, होटल-रेस्तरां में भी इस्तेमाल बंद

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget