एक्सप्लोरर

यूपी: विश्व हिंदू परिषद का दावा- अयोध्या में आधा से ज्यादा बन चुका है राममंदिर

सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या मामले की लगातार 40 दिनों तक सुनवाई करने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया है. फैसला 17 नवंबर से पहले आने की उम्मीद है. विश्व हिंदू परिषद के मुताबिक राममंदिर आधा से ज्यादा बन चुका है.

लखनऊ: अयोध्या विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई पूरी हो चुकी है, और अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया है. अब पूरी दुनिया की नजर फैसले पर टिकी हुई है. नवंबर में इस मामले पर फैसला आ सकता है. इस बीच विश्व हिंदू परिषद ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि मंदिर का लगभग आधे से ज्यादा काम पूरा हो चुका है. बाकी निर्णय आने के बाद पूरा कर लिया जाएगा. राममंदिर निर्माण के लिए 1990 में स्थापित की गई कार्यशाला में पत्थरों को तराशने का कार्य पूरा हो गया है.

268 फुट लंबा और 140 फुट चौड़ा होगा राम मंदिर- विश्व हिंदू परिषद

वर्तमान में रामघाट स्थित मंदिर निर्माण कार्यशाला में प्रथम तल की पत्थर तराशी का काम लगभग पूरा हो गया है. विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के प्रवक्ता शरद शर्मा ने बताया कि रामजन्मभूमि पर प्रस्तावित मंदिर 268 फुट लंबा और 140 फुट चौड़ा और 128 फुट ऊंचा होगा. मंदिर की प्रथम पीठिका पर 10 फुट चौड़ा परिक्रमा का स्थान बनाया जाएगा.

उन्होंने बताया कि मंदिर दो मंजिल का बनाया जाएगा, और दूसरे मंजिल पर राम दरबार और उसके ऊपर शिखर होगा. राम मंदिर के हर तल पर 106 खंभे और हर एक खंभे में 16 मूर्तियां होंगी.

1 लाख घनफुट से ज्यादा पत्थर तराशे जा चुके हैं- विश्व हिंदू परिषद शर्मा ने बताया, "अग्रभाग, सिंह द्वार, नृत्यमंडप, रंगमंडप और गर्भगृह के रूप में मंदिर के मुख्यतया पांच प्रखंड होंगे. पूरा मंदिर बनने में 1 लाख 75 हजार घनफुट पत्थर लगना है. इसमें से 1 लाख घनफुट से ज्यादा पत्थर तराशे जा चुके हैं."

125 मूर्तियां बनाई जानी हैं- विश्व हिंदू परिषद

शर्मा ने बताया, "रामलला का जो क्षेत्र है, वह करीब 77 एकड़ में है. रामजन्मभूमि न्यास ने 1992 में लगभग 45 एकड़ में रामकथा कुंज बनाने की योजना बनाई थी. इसके लिए हमने तैयारी कर रखी है. राम के जन्म से लेकर लंका विजय और फिर अयोध्या वापसी तक के स्वरूप को पत्थरों पर उकेरा जाएगा. 125 मूर्तियां बनाई जानी हैं. अब तक करीब 24 मूर्तियां तैयार हो चुकी हैं."

उन्होंने बताया, "पूरे मंदिर में 1 लाख 75 हजार घन फुट पत्थर लगना है, जिसमें से 1 लाख घन फुट से अधिक पत्थर को गुजरात, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कारीगरों द्वारा तराशा जा चुका है. मंदिर का भूतल सहित करीब 65 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है. सुप्रीम कोर्ट का आदेश आते ही राम जन्म भूमि पर मंदिर का भूतल पूर्ण रूप से बनकर तैयार हो जाएगा."

राम मंदिर निर्माण का कार्य गुजरात से आए अन्नू भाई सोमपुरा की देखरेख में हो रहा है. अन्नू ने बताया, "1990 से काम चल रहा है. वह 45 वर्ष की आयु में यहां आए थे. 30 साल से लगातार पत्थरों की ताराशी का काम चल रहा है. अब तो पत्थर भी मंदिर में लगने के लिए रो रहे हैं. मेरा पूरा परिवार यहीं रहता है. मेरे तीन बेटे हैं, जो यहां आते-जाते रहते हैं. सरकार चाहे जिसकी रही हो पत्थर ताराशने का काम कभी बंद नहीं हुआ है. पूरा मंदिर बनने में लगभग तीन वर्ष लग जाएंगे."

उन्होंने बताया, "राजस्थान के बंसी पहाड़पुर से खूबसूरत गुलाबी पत्थरों को मंगाया गया है. पत्थरों को काटने के लिए मशीनें लगाई गई हैं. इसे तराशने में करीब 100 करीगर लगे हुए हैं. जो निरंतर काट कर इसकी नक्काशी बना रहे हैं. इसके चलते अब तक राम मंदिर के प्रस्तावित मॉडल के मुताबिक प्रथम तल का कार्य पूरा कर लिया गया है. इसके लिए करीब एक लाख घनफुट पत्थरों की तराशी हो चुकी है. अभी नींव खोदी जाएगी. जन्मभूमि के पीछे खाई है, जिसे पूरा करने में समय लगेगा."

यूपी: कड़ी मशक्कत के बाद हो पाया कमलेश तिवारी का अंतिम संस्कार, तैनात रहे सुरक्षा बल

कमलेश तिवारी हत्याकांड: दोनों शूटर की पहचान हुई लेकिन पुलिस गिरफ्त से अब भी बाहर

करतारपुर साहिब के दर्शन के लिए आज से शुरू हो रहा है ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, फीस को लेकर फंसा है पेंच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Faridabad News: जेवर एक्सप्रेसवे पर निर्माण की जगह हादसा, क्रेन पलटने से 3 मजदूरों की मौत
फरीदाबाद: जेवर एक्सप्रेसवे पर निर्माण की जगह हादसा, क्रेन पलटने से 3 मजदूरों की मौत
कुवैत एयरपोर्ट पर हमले में उज्जैन के मंजूर अहमद की मौत, भाई की शादी के लिए लौट रहे थे घर
कुवैत एयरपोर्ट पर हमले में उज्जैन के मंजूर अहमद की मौत, भाई की शादी के लिए लौट रहे थे घर
Himachal News: हिमाचल में कांग्रेस को बड़ा झटका! पार्टी उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, CM सुक्खू पर निशाना
हिमाचल में कांग्रेस को बड़ा झटका! पार्टी उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, CM सुक्खू पर निशाना
छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव के नतीजे घोषित, BJP-कांग्रेस के बीच टक्कर, किसने कितनी सीटें जीतीं?
छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव के नतीजे घोषित, BJP-कांग्रेस के बीच टक्कर, किसने कितनी सीटें जीतीं?

वीडियोज

Breaking | Malviya Nagar Fire Update: होटल जला तो पता चला, सब मिले हैं जी! | Delhi News | Fire
Malviya Nagar Fire | Janhit: 'करप्शन' की 'आग' में पूरा परिवार खत्म! | Delhi News | Chitra Tripathi
Delhi Malviya Nagar Fire | Bharat Ki Baat: 1 परिवार, 8 जिंदगी...'सिस्टम' ने छीन ली! | Fire Accident
Sandeep Chaudhary: 'FLOP SYSTEM' की पोल-खेल Analysis! | Lavkesh Bajaj | Malviya Fire News | Delhi
Malviya Nagar Fire News | Mahadangal: कागजों मे ही कायदे कानूनहकीकत में तबाही और मौत? | Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
28 साल में पहली बार टूट, विधायकों के बाद अब सांसदों के बागी होने का खतरा, कैसे अकेली पड़ गईं ममता?
28 साल में पहली बार टूट, विधायकों के बाद अब सांसदों के बागी होने का खतरा, कैसे अकेली पड़ गईं ममता?
छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव के नतीजे घोषित, BJP-कांग्रेस के बीच टक्कर, किसने कितनी सीटें जीतीं?
छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव के नतीजे घोषित, BJP-कांग्रेस के बीच टक्कर, किसने कितनी सीटें जीतीं?
Don 3 Row: 'एकतरफा फैसला ठीक नहीं', FWICE के फैसले पर पूनम ढिल्लों ने जताई नाराजगी, रणवीर सिंह का किया सपोर्ट
'एकतरफा फैसला ठीक नहीं', FWICE के फैसले पर पूनम ढिल्लों ने जताई नाराजगी, रणवीर सिंह का किया सपोर्ट
ROKO के संन्यास के बाद टीम इंडिया बेदम, आंकड़ों ने खोली शुभमन गिल की कप्तानी की पोल
ROKO के संन्यास के बाद टीम इंडिया बेदम, आंकड़ों ने खोली शुभमन गिल की कप्तानी की पोल
BJP ने राज्यसभा चुनाव के लिए की उम्मीदवारों की घोषणा, सतीश पूनिया समेत जानें किसे-किसे दिया मौका
BJP ने राज्यसभा चुनाव के लिए की उम्मीदवारों की घोषणा, सतीश पूनिया समेत जानें किसे-किसे दिया मौका
न इस्तीफा, न नई पार्टी... अन्नामलाई के पार्टी छोड़ने पर तमिलनाडु बीजेपी चीफ ने दिया ये जवाब
न इस्तीफा, न नई पार्टी... अन्नामलाई के पार्टी छोड़ने पर तमिलनाडु बीजेपी चीफ ने दिया ये जवाब
बासमती की खेती से चमकेगी किसानों की किस्मत, इन सीक्रेट तरीकों से बढ़ेगा उत्पादन
बासमती की खेती से चमकेगी किसानों की किस्मत, इन सीक्रेट तरीकों से बढ़ेगा उत्पादन
Germany Visa: जर्मनी में पढ़ाई के लिए कैसे मिलता है वीजा, इंटरव्यू में पूछे जाते हैं कौन-कौन से सवाल?
जर्मनी में पढ़ाई के लिए कैसे मिलता है वीजा, इंटरव्यू में पूछे जाते हैं कौन-कौन से सवाल?
Embed widget