एक्सप्लोरर

मंदिर बना अखाड़ा- मूर्ति स्थापना के लिए धर्म परिवर्तन को तैयार ग्रामीण

एक मंदिर में काली मां की मूर्ति स्थापना का विवाद धर्म परिवर्तन की चेतावनी तक पहुंच गया है. मंदिर में मूर्ति स्थापना के लिए अड़े ग्रामीणों ने जिलाधिकारी आवास पर प्रदर्शन कर धर्म परिवर्तन की चेतावनी दी है.

मेरठ: एक मंदिर में काली मां की मूर्ति स्थापना का विवाद धर्म परिवर्तन की चेतावनी तक पहुंच गया है. मंदिर में मूर्ति स्थापना के लिए अड़े ग्रामीणों ने जिलाधिकारी आवास पर प्रदर्शन कर धर्म परिवर्तन की चेतावनी दी है. दरअसल गांव के इस मंदिर में काली मां की मूर्ति लगाने पर पहले मंदिर समिति ने सहमति दी थी लेकिन जब अनुष्ठान शुरू हुआ तो मूर्ति को मंदिर से बाहर ले जाने का तुगलकी फरमान सुना दिया गया. दो खेमों में बंटे ग्रामीणों के बीच विवाद को लेकर पुलिस में हड़कंप मच गया है.

मेरठ के इंचोली के मसूरी गांव में करीब 30 साल पहले एक शिवमंदिर का निर्माण कराया गया था. गांव के ही कुछ लोग इस मंदिर की देखभाल करते हैं. गांव के निवासी राजकुमार ने मंदिर से जुड़े कुछ लोगों से बातचीत करके मंदिर परिसर के अंदर काली मां की मूर्ति स्थापित करने का प्रस्ताव रखा था.

बाद में मंदिर कमेटी की सहमति के बाद राजकुमार काली मां की एक प्रतिमा खरीद लाए थे. नवरात्र शुरू होने के पहले दिन जैसे ही काली मां की स्थापना का अनुष्ठान शुरू हुआ, मंदिर समिति से जुड़े लोगों ने इसका विरोध कर दिया. गांव के दो पक्ष आमने-सामने आ गए और उन्होंने जमकर हंगामा भी किया.

मंदिर बना अखाड़ा- मूर्ति स्थापना के लिए धर्म परिवर्तन को तैयार ग्रामीण

मंदिर कमेटी ने गांव में मामला बढ़ता देख पुलिस बुला ली और मंदिर पर ताला डाल दिया. इससे गुस्साए कुछ लोग पहले थाने और फिर जिलाधिकारी के आवास पर पहुंचे. मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर जतन कर रहे राजकुमार ने बताया के गांव के कुछ लोग मंदिर कमेटी के साथ मिलकर समाज में विघटन फैलाने का काम कर रहे हैं. जो लोग मूर्ति लगाने के पक्ष में हैं उनका विरोध करके राजनीति फैला रहे हैं.

जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन करने पहुंचे लोगों ने ऐलान किया कि अगर मंदिर में मूर्ति नहीं लगी तो वह धर्म परिवर्तन करके इस्लाम कबूल कर लेंगे. धर्म परिवर्तन के इस ऐलान के बाद जिले का खुफिया विभाग और पुलिस गांव में तैनात कर दी गई है. जिलाधिकारी ने पूरे मामले की रिपोर्ट एसपी देहात राजेश कुमार से मांगी है और जांच कर मामला निपटाने के आदेश भी दिए हैं.

मंदिर बना अखाड़ा- मूर्ति स्थापना के लिए धर्म परिवर्तन को तैयार ग्रामीण

धर्म परिवर्तन की चेतावनी के बाद गांव के लोग इस विवाद को दूसरे नजरिए से भी देख रहे हैं. मंदिर कमेटी से जुड़े सतीश कुमार ने बताया कि मंदिर परिसर में निर्माण या बदलाव का अधिकार मंदिर कमेटी का है. इसमें किसी को हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए. कुछ लोग जबरन मूर्ति लगाना चाहते हैं जो गलत है. इसकी सूचना पुलिस-प्रशासन के अफसरों को दे दी गई है.

एसपी देहात राजेश कुमार ने बताया कि मामला दो पक्षों के बीच मूर्ति स्थापना को लेकर हैं. दोनों पक्षों को आमने-सामने बिठाकर विवाद का निपटारा कराया जाएगा. किसी भी तरह का तनाव गांव में नहीं है और ना ही धर्म परिवर्तन जैसी कोई बात सामने आई है. गांव में फिलहाल शांति है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
DU कुलपति के खिलाफ आंदोलन तेज, भूख हड़ताल पर DUSU उपाध्यक्ष
DU कुलपति के खिलाफ आंदोलन तेज, भूख हड़ताल पर DUSU उपाध्यक्ष
डूंगरपुर: सरिए से पीट-पीटकर छोटे भाई की हत्या, आरोपी फरार
डूंगरपुर: सरिए से पीट-पीटकर छोटे भाई की हत्या, आरोपी फरार
हिमाचल के 2 IAS को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति, सरकार ने दी मंजूरी
हिमाचल के 2 IAS को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति, सरकार ने दी मंजूरी

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget