एक्सप्लोरर

बलिया: पटाखा चलाने को लेकर हुआ बवाल, हो गई दो लोगों की हत्या

बलिया जिले के उभांव क्षेत्र में जन्मदिन पार्टी में पटाखा चलाने को लेकर हुए विवाद में दो लोगों की चाकू गोदकर हत्या कर दी गयी. पुलिस ने इस मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया है.

बलिया: उत्तर प्रदेश के बलिया में बर्थडे पार्टी के दौरान छोड़े जा रहे पटाखे की चिंगारी ने ऐसा बवाल मचाया जिसमें दो लोगों की हत्या हो गई और चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. दरअसल उभांव थाना क्षेत्र के ककरासो गांव में एक परिवार अपने बच्चे का बर्थडे पार्टी मना रहा था और पटाखे छोड़े जा रहे थे. पटाखे की चिंगारी पड़ोसी के घर मे जाकर किसी को लग गई फिर उन लोगों ने पार्टी मना रहे लोगों के ऊपर लाठी डंडे और चाकू से हमला कर दिया, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.

हादसे में सुभाष और रामाश्रय की मौत हो गई जबकि रवीना ,संध्या ,संजय और गौतम गंभीर रूप से घायल हो गए. घायल संध्या ने कहा कि रात करीब साढ़े नौ बजे हम लोग पटाखे जला रहे थे और उसकी चिंगारी पड़ोस में किसी को जा लगी. उसके बाद उन लोगों ने हमपर हमला कर दिया.

मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने इस मामले में सात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है जिसमें से 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस की मानें तो गांव में सुनील कुमार के भांजे का बर्थडे था. सुनील कुमार ने पटाखा छोड़ा, जिसकी चिंगारी उनके पड़ोसी धुरंधर के होठ पर जा लगी. इस पर धुरंधर की बहू सुनीता और सुनील की पत्नी और बहन के साथ गाली-गलौज और हाथा-पाई हो गई.

मामले में 6 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. सातवां आरोपी घायल है, जिसका उपचार चल रहा है. मामले में कार्यवाही की जा रही है.

आजम खान मामला: मुलायम सिंह के आह्वान पर कोई नया आंदोलन नहीं करेगी सपा

यूपी: अनुच्छेद 370 हटाकर प्रधानमंत्री ने आतंकवाद के ताबूत पर आखिरी कील ठोक दी- सीएम योगी

योगी सरकार के मंत्री सीखेंगे मैनेजमेंट के गुर, आज IIM में लगेगी क्लास, परीक्षा भी होगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनीपत में कार- बाइक की टक्कर में एक की मौत, 2 घायल
सोनीपत में कार- बाइक की टक्कर में एक की मौत, 2 घायल
बाराबंकी में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, बेटी के ससुराल वालों पर आरोप, जांच शुरू
बाराबंकी में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, बेटी के ससुराल वालों पर आरोप, जांच शुरू
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग को लेकर AAP ने BJP को घेरा, 'अब मुंबई जैसे शहर में भी...'
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग को लेकर AAP ने BJP को घेरा, 'अब मुंबई जैसे शहर में भी...'
योगी सरकार पांच जिलों में लगा रही आकाशीय विद्युत चेतावनी सेंसर, रुकेगी जनहानि
योगी सरकार पांच जिलों में लगा रही आकाशीय विद्युत चेतावनी सेंसर, रुकेगी जनहानि

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget