एक्सप्लोरर

बुलंदशहर हिंसा की जांच में एसआईटी के साथ शामिल हुई यूपी एसटीएफ, हर पहलू पर ऱख रही है पैनी नजर

आईजी (अपराध) एस के भगत ने बताया कि आईजी मेरठ के नेतृत्व में चार सदस्यीय एसआईटी टीम ने जांच का काम शुरू कर दिया है. इसके अन्तर्गत वह घटना वाले दिन की तमाम वीडियो फुटेज का भी बारीकी से निरीक्षण कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सकें कि हिंसा के पीछे कौन-कौन लोग शामिल है.

लखनऊ: बुलंदशहर हिंसा के मामले में गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) की जांच में उत्तर प्रदेश एसटीएफ भी उसकी मदद कर रही है. अपर पुलिस महानिदेशक (अभिसूचना) मामले की जांच कर राजधानी वापस आ गये है और अपनी रिपोर्ट जल्द ही उच्चाधिकारियों को सौपेंगे.

आईजी (अपराध) एस के भगत ने बृहस्पतिवार की शाम पत्रकार वार्ता में बताया कि आईजी मेरठ के नेतृत्व में चार सदस्यीय एसआईटी टीम ने जांच का काम शुरू कर दिया है. इसके अन्तर्गत वह घटना वाले दिन की तमाम वीडियो फुटेज का भी बारीकी से निरीक्षण कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सकें कि हिंसा के पीछे कौन-कौन लोग शामिल है. इस काम में एसआईटी की मदद उत्तर प्रदेश एसटीएफ कर रही है.

उन्होंने कहा कि बुलंदशहर हिंसा के मामले में आरोपियों को पकड़ने के लिये पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही है. उनसे पूछा गया कि क्या इस हिंसा का मुख्य आरोपी योगेश राज है, इस पर उन्होंने जवाब दिया कि उसका नाम एफआईआर में तो है लेकिन वह मुख्य आरोपी है या नहीं इसका पता एसआईटी की जांच में ही लगेगा.

एक सवाल के जवाब में आईजी (अपराध) ने साफ किया कि प्रथमदृष्टया मिली जानकारी के अनुसार इंस्पेक्टर सुबोध कुमार और एक अन्य युवक सुमित की हत्या 32 बोर की गोली से हुई है. अब गोली एक ही रिवाल्वर से चली है या अलग-अलग रिवाल्वर से इसका पता एफएसएल रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा.

आईजी (अपराध) ने कहा कि अपर पुलिस महानिदेशक (अभिसूचना) अपनी जांच कर राजधानी वापस आ गये है और वह जल्द ही अपनी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौपेंगे.

बता दें कि सोमवार को बुलंदशहर के चिंगरावठी पुलिस चौकी पर कथित गौकशी की खबर के बाद भड़की हिंसा में इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह और एक युवक की हत्या कर दी गई थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
वंदे मातरम्: कांग्रेस के रुख पर संजय सिंह बोले, 'यह देश के...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के रुख पर संजय सिंह बोले, 'यह देश के...'
हिमाचल: एनालॉग पनीर बैन, होटल-रेस्तरां में भी इस्तेमाल बंद
हिमाचल: एनालॉग पनीर बैन, होटल-रेस्तरां में भी इस्तेमाल बंद

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget