एक्सप्लोरर

यूपी में 'खून के सौदागरों' का भंडाफोड़, पानी और केमिकल मिला कर बेचते थे ब्लड

लखनऊ में खून के खेल का खुलासा हुआ है. जिस आरोपी को गिरफ्तार किया गया है वो खून में कैमिकल मिला कर बेचता था. एसटीएफ ने ये गिरफ्तारी लखनऊ के मडियांव इलाके से की है. पांच लोगों को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है.

लखनऊ: लखनऊ में खून के खेल का खुलासा हुआ है. जिस आरोपी को गिरफ्तार किया गया है वो खून में कैमिकल मिला कर बेचता था. एसटीएफ ने ये गिरफ्तारी लखनऊ के मडियांव इलाके से की है. पांच लोगों को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है.

बताया जा रहा है कि ये गिरोह पिछले काफी वक्त से इस काम को कर रहा था. केमिकल और पानी मिला कर ये लोग एक यूनिट खून से दो-तीन यूनिट खून बना देते थे. ना तो इन लोगों के पास कोई मेडिकल डिग्री है और ना ही बहुत अधिक मशीनें.

ये गिरोह गरीब लोगों को अपने जाल में फंसा कर उनका खून निकालता था. 1200 रुपये में ये लोग खून खरीदते थे और उसमें पानी, केमिकल मिला कर दो से तीन हजार रुपये तक में बेच देते थे. ये लोग कम पढ़े लिखे लोगों को ही अपने जाल में फंसाते थे.

एसटीएफ के आईजी अमिताभ यश ने बताया कि इस तरह खून में पानी मिला कर बेचने का ये पहला मामला संज्ञान में आया है. जानकारों के मुताबिक सेलाइन वाटर मिलाकर खून को दोगुना करना मरीज की सेहत के लिए जान लेवा साबित हो सकता है.

मुख्य अभियुक्त नसीम ने बताया कि वो अपने घर पर ही इस काम को करता था. नशा करने वाले लोग उसके पास खून बेचने के लिए आते थे. PRBC (Packed Red Blood Cell) बोल कर whole human blood बेचने वाले इस गिरोह ने सैकडों लोगों को अपना शिकार बनाया है.

ये लोग खून की जांच भी नहीं करते थे यानि खून में अगर कोई बीमारी है तो वो भी मरीज तक पहुंच जाती थी. साथ ही सलाइन वाटर मिलाने से मरीज को गंभीर बीमारियां भी हो सकती हैं. लेकिन पैसे के लालच में इन लोगों ने इस गुनाह को बार-बार किया.

एसटीएफ अब इस बात की जांच कर रहा है कि कहां-कहां ये लोग खून की सप्लाई करते थे और कौन-कौन लोग इस गिरोह से जुड़े हुए थे. जिन ब्लड बैंक को ये लोग खून देते थे उनका इस खेल में क्या रोल है इस बात की भी जांच की जा रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jharkhand Vidhan Sabha March Live: ट्रेन-बस से रांची आ रहे छात्रों को रोका जा रहा, कांग्रेस नेता बोले- बच्चों पर नहीं चलेगी लाठी
Live: ट्रेन-बस से रांची आ रहे छात्रों को रोका जा रहा, कांग्रेस नेता बोले- बच्चों पर नहीं चलेगी लाठी
सिरोही में तिरंगा यात्रा, BJP कार्यकर्ताओं पर ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप
सिरोही में तिरंगा यात्रा, BJP कार्यकर्ताओं पर ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप
झारखंड: कुचाई के सिकरंबा जंगल में SSB-पुलिस का सर्च ऑपरेशन, हथियार बरामद
झारखंड: कुचाई के सिकरंबा जंगल में SSB-पुलिस का सर्च ऑपरेशन, हथियार बरामद
CM योगी ने कांवड़ को बताया समरसता का महापर्व, प्रदेशवासियों से की खास अपील
CM योगी ने कांवड़ को बताया समरसता का महापर्व, प्रदेशवासियों से की खास अपील

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
Tomato Flower Drop: टमाटर के पौधे में फूल आकर गिर जाते हैं? ये हो सकती है वजह
टमाटर के पौधे में फूल आकर गिर जाते हैं? ये हो सकती है वजह
TRAI में बिना एक्सपीरियंस नौकरी का मौका, 80 हजार तक सैलरी 
TRAI में बिना एक्सपीरियंस नौकरी का मौका, 80 हजार तक सैलरी 
Embed widget