एक्सप्लोरर

यूपी: अखिलेश यादव का शिवपाल को लेकर बड़ा बयान, कहा- 'सबके लिए दरवाजे खुले'

शिवपाल सिंह यादव को राजनीति का माहिर खिलाड़ी माना जाता है. सपा की साईकिल की चाभी अभी शिवपाल सिंह यादव के हाथों में है. ऐसा राजनीति के जानकार कहते हैं. इन सबके बीच अखिलेश यादव का ये बयान क्या रंग लाएगा ये देखने वाली बात होगी.

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव के जावाब के बाद ये कयास लगाए जा रहे हैं कि मुलायम सिंह यादव का परिवार फिर से एकजुट हो सकता है. अखिलेश ने बातों बातों में इसके संकेत दिए हैं. एक संवाददाता सम्मेलन में चाचा शिवपाल यादव को पार्टी में वापस लेने के सवाल पर शुक्रवार को कहा कि उनके परिवार में परिवारवाद नहीं, बल्कि लोकतंत्र है. उन्होंने कहा कि जो अपनी विचारधारा पर चलना चाहे वह स्वतंत्र है और जो आना चाहे उसे वह पार्टी में आंख बंद करके शामिल कर लेंगे. अखिलेश ने कहा कि सपा के दरवाजे सबके लिए खुले हैं. अखिलेश यादव ने कहा, "परिवार एक है, कोई अलग नहीं है. हमारे ऊपर आरोप लगते हैं, लेकिन परिवार में कोई फूट नहीं है. यहां पर लोकतंत्र है. हमारा परिवार अलग नहीं है. जो जिस विचारधारा में जाना चाहे जाए और जो वापस आना चाहता है आए. यहां सबके लिए दरवाजे खुले हैं. जो आना चाहे, उसे शामिल कर लेंगे." हाल ही में सपा ने दलबदल कानून के तहत शिवपाल सिंह यादव की विधानसभा सदस्यता रद्द करने के लिए विधानसभा में याचिका लगा दी थी. प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव का मानना है कि परिवार में एकता की गुंजाइश है, लेकिन कुछ षड्यंत्रकारी (साजिशकर्ता) लोग परिवार को एक होने नहीं देना चाह रहे हैं. शिवपाल पिछले साल सपा से अलग हो गए थे और उन्होंने अपनी अलग पार्टी बना ली थी. बता दें कि अखिलेश सरकार में शिवपाल सबसे ताक़तवर मंत्री रहे. लेकिन पार्टी से लेकर सरकार में चाचा और भतीजे में तनातनी बढ़ती रही. साल 2016 के आख़िर में लड़ाई आर-पार की हो गई थी. उन दिनों मुलायम सिंह यादव पार्टी के अध्यक्ष थे. उन्होंने शिवपाल को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बना दिया. तो बदले में अखिलेश ने अपने चाचा शिवपाल को मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया. मुलायम ने अखिलेश को पार्टी से बाहर कर दिया था.

अयोध्या केस: धवन ने विवादित इमारत को मस्जिद बताया, कहा- हमें जमीन से पूरी तरह बाहर कर देना चाहता है हिंदू पक्ष

जौहड़ी की शूटर दादी बोलीं- हमारा गांव पहले आटा चक्की के लिए मशहूर था, अब हमारे कारण

14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजे गए चिन्मयानंद, ऐसे लिखी गई थी गिरफ्तारी की स्क्रिप्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू-कश्मीर: LG मनोज सिन्हा बोले- 'कश्मीरी पंडितों ने हमेशा से ही...'
जम्मू-कश्मीर: LG मनोज सिन्हा बोले- 'कश्मीरी पंडितों ने हमेशा से ही...'
'चवन्नी का रुपया बना दिया, फिर भी छोड़कर चले गए', अखिलेश यादव का RLD पर तंज
'चवन्नी का रुपया बना दिया, फिर भी छोड़कर चले गए', अखिलेश यादव का RLD पर तंज
गाजियाबाद: चाइनीज मांझे से कटी डिलीवरी बॉय की गर्दन, अस्पताल में मौत
गाजियाबाद: चाइनीज मांझे से कटी डिलीवरी बॉय की गर्दन, अस्पताल में मौत
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget