एक्सप्लोरर

सहारनपुर पत्रकार हत्याकांड: छठा आरोपी गिरफ्तार, घर में घुसकर मारी थी गोली

सहारनपुर में पत्रकार आशीष जनवाणी समेत उसके भाई की गोली मारकर हत्या कर दी गई. पड़ोसी से कूड़ा फेंकने को लेकर हुए विवाद में इस वारदात को अंजाम दिया गया था.

सहारनपुर: सहारनपुर में पत्रकार आशीष और उनके भाई आशुतोष की निर्मम हत्या के मामले में छठे आरोपी को भी सहारनपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर ने बताया कि पत्रकार आशीष और उनके भाई आशुतोष की उनके पड़ोसी महीपाल और उसके बेटों ने कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी थी. उनके बीच कूड़ा डालने को लेकर मामूली विवाद हुआ था. हत्या के बाद से वे फरार थे.

उन्होंने बताया कि हत्या के बाद पत्रकार आशीष की मां उर्मिला देवी ने अपने दोनों बेटों की हत्या के मामले में पड़ोसी महीपाल, उसकी पत्नी, उसके तीन बेटों और बेटी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी.

पुलिस ने महीपाल, उनकी पत्नी, बेटी और दो बेटों को गिरफ्तार कर लिया था. जबकि महीपाल का तीसरा बेटा गौरव सैनी फरार चल रहा था.

मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने फरार गौरव को भी गिरफतार कर लिया है.

वहीं इस बीच, आशीष की मां उर्मिला देवी के स्वास्थय में सुधार होने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है.गुरुवार को तबीयत खराब होने के बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया था.

पत्रकार आशीष जनवाणी और उनके भाई के हत्याकांड को लेकर विपक्षी दलों ने राज्य की भाजपा सरकार का कानून व्यवस्था के मुद्दे पर जमकर घेराव किया.

मायावती बोलीं- पूरे प्रदेश में हर प्रकार के अपराध चरम पर

यूपी की भाजपा सरकार में कानून का नहीं बल्कि यहाँ गुण्डों, बदमाशों, माफियाओं आदि का जंगलराज चल रहा है, जिस कारण अब पूरे प्रदेश में हर प्रकार के अपराध चरम पर हैं और हत्याओं की तो बाढ़ सी आ गयी लगती है. हर कोई असुरक्षित महसूस कर रहा है, जो अति-दुःखद व अति-दुर्भाग्यपूर्ण है.

अखिलेश बोले- 'उत्तम प्रदेश' की जगह यूपी को कहा जा रहा है 'हत्या प्रदेश' समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है. उन्होंने कहा कि उनकी पूर्ववर्ती सरकार मृतकों के परिजनों को 20-20 लाख रुपए की सहायता देती थी, भाजपा सरकार को भी इतनी मदद तो करनी ही चाहिए.

अखिलेश ने ट्वीट कर कहा कि पहले उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बनने की राह पर था अब भाजपा राज ने ‘हत्या प्रदेश‘ बना दिया है.

मथुरा: धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी, दर्शन के लिए लगा रहा लोगों का तांता

यूपी: आर्थिक मंदी से निपटने के लिए केंद्र ने उचित कदम उठाए, पर वो काफी नहीं- मायावती

यूपी: उत्तर प्रदेश से भी अरुण जेटली का था गहरा नाता, रायबरेली को चुना था अपना नोडल जिला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर में हार पर तेजस्वी के मामा साधु यादव का बयान, 'नहीं सुधरे तो…'
बांकीपुर में हार पर तेजस्वी के मामा साधु यादव का बयान, 'नहीं सुधरे तो…'
आदित्य ठाकरे का CM फडणवीस को पत्र, प्लॉट आवंटन का विरोध
आदित्य ठाकरे का CM फडणवीस को पत्र, प्लॉट आवंटन का विरोध
प्रयागराज में बदलेगा राहुल गांधी के कार्यक्रम की जगह? KP ने दिया हाईकोर्ट के आदेश का हवाला
प्रयागराज में बदलेगा राहुल गांधी के कार्यक्रम की जगह? KP ने दिया हाईकोर्ट के आदेश का हवाला
रांची प्रोटेस्ट: JPSC पेपर लीक पर सरकार बातचीत को तैयार, समिति बनी, छात्रों ने क्या कहा?
रांची प्रोटेस्ट: JPSC पेपर लीक पर सरकार बातचीत को तैयार, समिति बनी, छात्रों ने क्या कहा?

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
PoJK में हुए दिखावटी चुनाव पर भड़के प्रदर्शनकारी, बोले - 'जूते की नोक पर...'
PoJK में हुए दिखावटी चुनाव पर भड़के प्रदर्शनकारी, बोले - 'जूते की नोक पर...'
Embed widget