एक्सप्लोरर

यूपी प्रशासन में बड़ा फेरबदल, सहारनपुर के एसएसपी लव कुमार का ट्रांसफर

लखनऊ : योगी सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है. योगीराज में ये सबसे बड़ा फेरबदल है. इसमें 84 IAS और 54 IPS अफसरों का ट्रांसफर किया गया है. 9 PCS अधिकारियों का भी तबादला हुआ है. दिलचस्प ये कि समाजवादी पार्टी के गढ़ में जमे अफसरों को हटाया गया है.

बीजेपी सांसद और सहारनपुर के एसएसपी लव कुमार आमने-सामने थे

सहारनपुर का शोभायात्रा विवाद भूले नहीं होंगे आप. इस विवाद के बाद से बीजेपी सांसद राघव लखन पाल शर्मा और सहारनपुर के एसएसपी लव कुमार आमने-सामने थे. एसएसपी लवकुमार का ट्रांसफर कर दिया गया है. उनके नोएडा एसएसपी की जिम्मेदारी मिली है.

यह भी पढ़ें : सुकमा नक्सली हमले के बाद राजीव राय भटनागर बनाए गए CRPF के नए DG, दो महीने से खाली था पद

पहली बार महिला एएसपी बनी मंजिल सैनी को भी हटा दिया

इधर अखिलेश राज में लखनऊ में पहली बार महिला एएसपी बनी मंजिल सैनी को भी हटा दिया गया है. उन्हें नोएडा में पीएसी की 49वीं वाहिनी की कमान सौंपी गई है. राजधानी लखनऊ की एसएसपी मंजिल सैनी को हटाकर, दीपक कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गई है.

समाजवादी पार्टी के गढ़ वाले इलाकों में बड़े बदलाव हुए हैं 

सिर्फ इतना ही नहीं समाजवादी पार्टी के गढ़ वाले इलाकों में बड़े बदलाव हुए हैं. पूर्व सीएम अखिलेश यादव के गृह जनपद इटावा में सेल्वा कुमारी को डीएम नियुक्त किया गया है. मैनपुरी में यशवंत राव को डीएम बनाया गया है. जबकि डिंपल यादव के लोकसभा क्षेत्र कन्नौज में जगदीश प्रसाद की नियुक्ति की गई है.

यह भी पढ़ें : केजरीवाल के लिए खतरे की घंटी है MCD चुनाव में AAP की करारी हार!

सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में अभय को डीएम बनाया

सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में अभय को डीएम बनाया गया है. जबकि गाजियाबाद में डीएम की जिम्मेदारी मिनिस्थी एस को दी गई है. नोएडा का डीएम ब्रजेश नारायण सिंह को बनाया गया है. खुद बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने एबीपी न्यूज को दिए इंटरव्यू में इशारा किया था कि प्रशासन में फेरबदल होगा.

एक नजर में :

- कुल 84 आईएएस अफसर बदल दिए गए - जिनमें 38 जिलों के डीएम शामिल हैं - कुल 54 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया गया - जिसमें 33 जिलों के पुलिस प्रमुख भी शामिल हैं - इससे पहले योगी सरकार करीब 60 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया था - सचिव और मुख्य सचिव स्तर के 11 अधिकारियों के विभाग भी बदले गए हैं

देखें वीडियो :

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रोटेस्ट: दिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशन रात 10 बजे तक बंद, DMRC ने क्या बताया?
CJP प्रोटेस्ट: दिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशन रात 10 बजे तक बंद, DMRC ने क्या बताया?
हरियाणाः रिश्तेदारी निभाने आते थे या रेकी करने? मामा-भांजे ने चुराए 10 लाख के जेवर
हरियाणाः रिश्तेदारी निभाने आते थे या रेकी करने? मामा-भांजे ने चुराए 10 लाख के जेवर
दिल्ली: शरजील इमाम को झटका, इस वजह से रद्द हुई अंतरिम जमानत
दिल्ली: शरजील इमाम को झटका, इस वजह से रद्द हुई अंतरिम जमानत
'मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी...', CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!
'मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी...', CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत में लिए जाने के बाद ममता बनर्जी का बड़ा बयान - 'मैं सोमवार को...'
हिरासत में लिए जाने के बाद ममता बनर्जी का बड़ा बयान - 'मैं सोमवार को...'
'मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी...', CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!
'मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी...', CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!
'बॉलिंग मशीन ही लगा दो', 250 चेज होने पर भारतीय स्पिनर का बड़ा बयान; जानें क्या कहा
'बॉलिंग मशीन ही लगा दो', 250 चेज होने पर भारतीय स्पिनर का बड़ा बयान; जानें क्या कहा
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'मरने से कोई फरिश्ता नहीं बन जाता...', तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आई सिंगर ने कही बड़ी बात
'मरने से कोई फरिश्ता नहीं बन जाता...', तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आई सिंगर ने कही बड़ी बात
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
Embed widget