एक्सप्लोरर

यूपी: आरएलडी ने कहा- आरक्षण के सरकारी झुनझुने से सावधान रहें सवर्ण

आरएलडी के प्रदेश प्रवक्ता सुरेंद्रनाथ त्रिवेदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में होने वाले चुनावी गठबंधन से बौखला गई है और एक बार फिर प्रदेश की जनता को धोखा देने का कुचक्र रच रही है. प्रदेश सरकार की नीयत और नीति दोनों ही प्रदेशहित में नहीं है.

लखनऊ: राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) ने शनिवार को कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार सवर्णो को 10 प्रतिशत आरक्षण का झुनझुना थमाकर अपनी पीठ थपथपाने के साथ-साथ लोकसभा चुनाव में सवर्णो को ठगने का दिवास्वप्न देख रही है. सच तो यह है कि केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए इस आरक्षण का लाभ केवल केंद्र सरकार के अधीनस्थ शैक्षणिक संस्थानों और प्रतिष्ठानों तक सीमित है.

योगी सरकार ने अपनी कैबिनेट की बैठक में केंद्र सरकार के उसी प्रस्ताव को मंजूरी दी है. प्रदेश की राजकीय सेवाओं में इसका कोई भी लाभ सवर्णो को नहीं मिल पाएगा. यह आरक्षण सिर्फ चुनावी झुनझुना है.

आरएलडी के प्रदेश प्रवक्ता सुरेंद्रनाथ त्रिवेदी ने कहा कि गरीब सवर्णो को आरक्षण देने में केंद्र सरकार द्वारा रखे गए मानक का सबसे बड़ा फैक्टर 8 लाख से कम आमदनी वाला परिवार ही सवर्ण गरीबों में गिना जाएगा या 5 एकड़ से कम भूमि वाला किसान.

उन्होंने कहा कि इस मानक के हिसाब से यदि कोई सवर्ण राजकीय सेवाओं में है तो उसका परिवार इस आरक्षण से वंचित रहेगा और 5 एकड़ से कम भूमि और 1 हजार वर्ग फीट से कम आवास वाले किसान ढूंढने में भी मुश्किल से मिलेंगे. इस तरह यह साबित होता है कि यह आरक्षण केवल झुनझुना है और सवर्णो को इससे होशियार रहने की जरूरत है.

आरएलडी प्रवक्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में होने वाले चुनावी गठबंधन से बौखला गई है और एक बार फिर प्रदेश की जनता को धोखा देने का कुचक्र रच रही है. प्रदेश सरकार की नीयत और नीति दोनों ही प्रदेशहित में नहीं है. सरकार केवल पूंजीपतियों के हाथों खेल रही है. अगर ऐसा नहीं है तो प्रत्येक विभाग में संविदा पर ही कर्मचारी क्यों नियुक्त किए जाते हैं.

त्रिवेदी ने कहा कि समान कार्य के लिए समान वेतन की भावना होना सरकार का मुख्य गुण होना चाहिए और ऐसी भावना की ही सरकार प्रदेश हित की सरकार कही जाएगी. संविदा कर्मचारियों का पूरा लाभ आउटसोर्सिग कंपनी को ही मिलता है जो किसी न किसी पूंजीपति की होती है. इसलिए गरीबों का हक छीनने वाली सरकार का पतन निश्चित रूप से होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लक्ष्मी योजना के लिए उमड़ा महिलाओं का उत्साह, पहले चरण में 17 लाख लाभार्थियों का लक्ष्य
लक्ष्मी योजना के लिए उमड़ा महिलाओं का उत्साह, पहले चरण में 17 लाख लाभार्थियों का लक्ष्य
पप्पू यादव पर हमले से भड़के अखिलेश यादव, कहा- BJP को पच नहीं रहा कि...
पप्पू यादव पर हमले से भड़के अखिलेश यादव, कहा- BJP को पच नहीं रहा कि...
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
Lucknow: इमामबाड़ा गुफरान मआब पर बवाल, आमने-सामने आए दो धर्मगुरु
लखनऊ: इमामबाड़ा गुफरान मआब पर बवाल, आमने-सामने आए दो धर्मगुरु

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
Embed widget