एक्सप्लोरर

आखिरकार बीजेपी ने माना कि उसने एक अपराधी को ताकत दी: प्रियंका गांधी

इंसाफ के इंतजार में उन्नाव गैंगरेप की पीड़िता ज़िंदगी और मौत से अस्पताल में जूझ रही है. इसी बीच भारतीय जनता पार्टी ने रेप का आरोप लगने के 788 दिन बाद जाकर अपने विधायक सेंगर के खिलाफ एक्शन लिया है. सेंगर को पार्टी से निकाल दिया गया है.

नई दिल्ली: उन्नाव बलात्कार मामले के आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को बीजेपी द्वारा पार्टी से निकाले जाने के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बृहस्पतिवार को कटाक्ष करते हुए कहा कि आखिरकार सत्तारूढ़ पार्टी ने मान लिया कि उसने एक ‘अपराधी’ को ताकत दे रखी थी.

प्रियंका ने ट्वीट कर कहा, ‘‘सुप्रीम कोर्ट की आभारी हूं कि उसने उत्तर प्रदेश में ‘जंगलराज’ का संज्ञान लिया.’’ उन्होंने कहा, ‘‘इस बीच, बीजेपी ने आखिरकार मान लिया कि उसने एक अपराधी को ताकत दी थी और खुद को सही करने एवं एक युवती के लिए न्याय की दिशा में बढ़ने के लिए कुछ कदम उठाया.’’ गौरतलब है कि विभिन्न वर्गो के व्यापक आक्रोश और विपक्षी दलों की तीखी आलोचना के बीच भारतीय जनता पार्टी ने बृहस्पतिवार को सेंगर को पार्टी से निकाल दिया.

रायबरेली में एक तेज रफ्तार ट्रक ने गत रविवार को बलात्कार पीड़िता की कार को टक्कर मार दी थी. हादसे में पीड़िता के परिवार के दो सदस्यों की मौत हो गई. पीड़िता और उनका वकील गंभीर रूप से घायल हैं. उनका लखनऊ के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है.

पीड़िता के परिजन ने इस घटना को परिवार को खत्म करने की एक सोची-समझी साजिश का हिस्सा बताया है.

प्रियंका गांधी इस मुद्दे को लगातार उठा रही हैं और एक के बाद एक ट्वीट कर यूपी सरकार पर निशाना साध रही हैं. उन्होंने बुधवार को ट्वीट किया- उन्नाव बलात्कार मामला व पीड़िता के पूरे परिवार को प्रताड़ित करना सत्ता के सरंक्षण के बिना सम्भव नहीं. अब परतें खुल रही हैं व भाजपा नेताओं के नाम और पुलिस की लीपापोती सामने आ रही है. कांग्रेस न्याय के लिए प्रतिबद्ध है. ये लड़ाई हम मज़बूती से लड़ेंगे.

इससे पहले उन्होंने बीजेपी से आरोपी विधायक को निकाल देने को भी कहा. वे रविवार से इस मामले में लगातार ट्वीट कर रही हैं. उन्होंने पहले ट्वीट में कहा था- उन्नाव बलात्कार पीड़िता के साथ सड़क दुर्घटना का हादसा चौंकाने वाला है. इस केस में चल रही CBI जाँच कहाँ तक पहुंची? आरोपी विधायक अभी तक भाजपा में क्यों हैं? पीड़िता और गवाहों की सुरक्षा में ढिलाई क्यों? इन सवालों के जवाब बिना क्या भाजपा सरकार से न्याय की कोई उम्मीद की जा सकती है?

उन्नाव कांड: जस की तस बनी हुई है पीड़िता की हालत, एयरलिफ्ट करने की कोई जानकारी नहीं

उन्नाव कांड: जानिए पीड़िता के चाचा की कहानी, एक किसान जिसने विधायक के खिलाफ उठाई आवाज

उन्नाव मामला: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश- सभी केस दिल्ली ट्रांसफर, 45 दिन में पूरा हो ट्रायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड छात्र आंदोलन: JDU का बड़ा बयान, 'पेपर लीक राष्ट्रीय समस्या'
झारखंड छात्र आंदोलन: JDU का बड़ा बयान, 'पेपर लीक राष्ट्रीय समस्या'
बदइंतजामी पर मूक-बधिर छात्रों का फूटा गुस्सा, गहलोत ने सरकार को घेरा
बदइंतजामी पर मूक-बधिर छात्रों का फूटा गुस्सा, गहलोत ने सरकार को घेरा
ब्राह्मण सम्मेलन में अखिलेश यादव का PDA दांव, मिशन-27 का आगाज
ब्राह्मण सम्मेलन में अखिलेश यादव का PDA दांव, मिशन-27 का आगाज
श्रीनगर में PDP का विरोध मार्च, इल्तिजा मुफ्ती ने भरी हुंकार
श्रीनगर में PDP का विरोध मार्च, इल्तिजा मुफ्ती ने भरी हुंकार

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
बंगाल: उगाही के आरोप में BJP के 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, 250 को शो कॉज नोटिस
बंगाल: उगाही के आरोप में BJP के 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, 250 को शो कॉज नोटिस
झारखंड छात्र आंदोलन: JDU का बड़ा बयान, 'पेपर लीक राष्ट्रीय समस्या'
झारखंड छात्र आंदोलन: JDU का बड़ा बयान, 'पेपर लीक राष्ट्रीय समस्या'
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
अगर अचानक बंद हो जाए GPS तो क्या होगा? एक्सपर्ट ने बताया डराने वाला सच
अगर अचानक बंद हो जाए GPS तो क्या होगा? एक्सपर्ट ने बताया डराने वाला सच
Embed widget