एक्सप्लोरर

यूपी : आज प्रियंका गांधी होंगी मैदान में, भाई राहुल गांधी संग मांगेंगी गठबंधन के लिए वोट

लखनऊ : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में आज पहली बार प्रियंका गांधी चुनाव के मैदान में नजर आएंगीं. अपने भाई और कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी के साथ वे अपनी पार्टी और गठबंधन के लिए वोट मांगेगी. यूपी में राहुल गांधी और अखिलेश यादव आज जो सुर मिला रहे हैं, इसकी स्क्रिप्ट लिखने में प्रियंका गांधी ने अहम भूमिका निभाई थी.

प्रियंका गांधी की पहल पर ही गठबंधन हुआ था

एबीपी न्यूज ने आपको बताया था कि सीटों को लेकर जब समाजवादी पार्टी और कांग्रेस में पेंच फंसा था, तब प्रियंका की पहल पर ही गठबंधन हुआ था. प्रियंका ने गठबंधन तो करा दिया लेकिन खुद अभी तक चुनाव प्रचार करने नहीं आई थीं. आज अपने भाई राहुल गांधी के साथ प्रियंका रायबरेली में दो सभाएं करेंगी.

यह भी पढ़ें : स्मृति ईरानी ने साधा प्रियंका गांधी पर निशाना, अखिलेश को भी लिया आड़े हाथों

रायबरेली के ही बछरवां में शाम साढ़े चार बजे होगी

पहली सभा दोपहर तीन बजे रायबरेली की सदर सीट के लिए होगी. प्रियंका की दूसरी सभा रायबरेली के ही बछरवां में शाम साढ़े चार बजे होगी. प्रियंका पहले भी अमेठी और रायबरेली में चुनाव प्रचार करती रही हैं. इस बार जब समाजवादी पार्टी का गठबंधन हुआ तो चर्चा ये भी हुई कि प्रियंका और अखिलेश की पत्नी डिंपल एक साथ प्रचार करेंगी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं.

कांग्रेस के नेता भी कभी कुछ साफ साफ नहीं बोलते

प्रियंका के प्रचार को लेकर कांग्रेस के नेता भी कभी कुछ साफ साफ नहीं बोलते. प्रियंका के प्रचार से पहले कल बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह अमेठी में थे. अमेठी में अमित शाह ने गांधी परिवार पर वार करते हुए कहा कि ये चुनाव यूपी का भाग्य बदलने का चुनाव है. इसके साथ ही पीएम मोदी ने भी अपनी सभाओं में गठबंधन पर प्रहार किए हैं.

यह भी पढ़ें : यूपी: ओवैसी का मोदी-अखिलेश पर हमला, दोनों का बताया एक सिक्के के दो पहलू

कांग्रेस और समाजवादी पार्टी का गठबंधन तो हो गया है

गौरतलब है कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी का गठबंधन तो हो गया है लेकिन, अमेठी-रायबरेली की सीटों को लेकर पेंच फंस गया है. कांग्रेस यहां की सभी 10 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती थी. आठ सीटें तो कांग्रेस को मिल गई लेकिन दो सीटों पर समाजवादी पार्टी ने भी अपना उम्मीदवार उतार दिया. दो सीटों पर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार आमने-सामने हैं. यही वजह है कि प्रियंका उन्हीं सीटों पर आज प्रचार करेंगी जहां कोई विवाद नहीं है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनीपत में कार- बाइक की टक्कर में एक की मौत, 2 घायल
सोनीपत में कार- बाइक की टक्कर में एक की मौत, 2 घायल
बाराबंकी में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, बेटी के ससुराल वालों पर आरोप, जांच शुरू
बाराबंकी में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, बेटी के ससुराल वालों पर आरोप, जांच शुरू
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग को लेकर AAP ने BJP को घेरा, 'अब मुंबई जैसे शहर में भी...'
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग को लेकर AAP ने BJP को घेरा, 'अब मुंबई जैसे शहर में भी...'
योगी सरकार पांच जिलों में लगा रही आकाशीय विद्युत चेतावनी सेंसर, रुकेगी जनहानि
योगी सरकार पांच जिलों में लगा रही आकाशीय विद्युत चेतावनी सेंसर, रुकेगी जनहानि

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora
Kolkata Durga Pandal Stampede: दुर्गा पंडाल में मौत की भगदड़! | Bengal | Suvendu Adhikari | Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget