एक्सप्लोरर

विधानसभा चुनाव पर बोलीं उमा भारती, 'यूपी में राम मंदिर आंदोलन से भी बड़ी लहर'

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के मतदान से ठीक एक दिन पहले केंद्रीय उमा भारती ने बुधवार को दावा किया कि यूपी में राम मंदिर से भी बड़ी लहर चल रही है. इससे लगता है कि यूपी में भारी बहुमत से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी. उमा ने इस दौरान यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर भी जमकर हमले किए.

250 से अधिक सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी BJP

लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने कहा, "साल 1991 में राम मंदिर आंदोलन को लेकर जो लहर चली थी, वह मैंने अपने आंखों से देखी थी. तब मैं बीजेपी की स्टार प्रचारक थी. आज उससे भी बड़ी लहर यूपी में चल रही है. यूपी में बीजेपी 250 से अधिक सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी."

उमा भारती ने कहा कि चौथे चरण का मतदान कल 53 सीटों पर होगा. इनमें बुंदेलखंड की भी 19 विधानसभा सीटें शामिल हैं. उमा ने कहा कि बीजेपी की सरकार बनने के बाद कैबिनेट की पहली बैठक में ही बुंदेलखंड विकास बोर्ड का गठन किया जाएगा और यूपी के लघु एवं सीमांत किसानों के लिए कर्ज माफी की घोषणा की जाएगी.

देश में राहुल गांधी की बात को कोई गंभीरता से नहीं लेता: उमा भारती

केंद्रीय मंत्री ने अखिलेश और राहुल के गठबंधन को अस्वाभाविक करार देते हुए कहा, "देश में राहुल गांधी की बात को कोई गंभीरता से नहीं लेता है. अखिलेश ने उनसे हाथ मिलाकर अपनी स्थिति पहले ही खराब कर ली है. अगर वह राहुल से गठबंधन के बिना ही चुनाव लड़ते तो उनकी पार्टी बीजेपी के बाद दूसरे नंबर की बड़ी पार्टी हो सकती थी."

उमा से जब यह पूछा गया कि अखिलेश ने कहा है कि उन्होंने पारिवारिक अंतर्कलह की वजह से ही कांग्रेस के साथ गठबंधन करने का फैसला किया था, इस पर उमा ने कहा, "अखिलेश अब पारिवारिक कलह की बात कहकर सहानुभूति बटोरने का प्रयास कर रहे हैं. पर ऐसा होगा नहीं. परिवार के भीतर कलह लूट के माल के बंटवारे की वजह से हुई थी. सबको अपना-अपना हिस्सा चाहिए था."

नमामि गंगे योजना को एनओसी देने से ही कर दिया था मना 

नमामि गंगे परियोजना को लेकर भी उमा भारती ने अखिलेश पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि अखिलेश की सरकार ने शुरुआत में नमामि गंगे योजना को एनओसी (नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट) देने से ही मना कर दिया था.

उमा ने कहा, "अखिलेश ने गंगा किनारे बसे जिलों के जिलाधिकारियों को सख्त निर्देश दिए थे कि नमामि गंगे योजना को लेकर कोई भी एनओसी जारी न की जाए. इसके बाद कई बार दबाव बनाने के बाद और संसद में यह मुद्दा उठाए जाने के बाद राज्य सरकार ने एनओसी दिया."

गंगा की अविरलता और निर्मलता को लेकर संघर्ष

यह पूछे जाने पर गंगा की सफाई कब तक धरातल पर दिखने लगेगी, उमा ने कहा, " मैं लंबे समय से गंगा की अविरलता और निर्मलता को लेकर संघर्ष करती रही हूं. मैं गंगा को निर्मल और अविरल बनाने के लिए पूरी ताकत लगा दूंगी. प्रधानमंत्री ने इसके लिये 20 हजार करोड़ रुपये का बजट भी दे दिया है. यदि गंगा को अविरल और निर्मल बनाने में नाकाम रही तो मैं अपने प्राण त्याग दूंगी."

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
वंदे मातरम्: कांग्रेस के रुख पर संजय सिंह बोले, 'यह देश के...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के रुख पर संजय सिंह बोले, 'यह देश के...'
हिमाचल: एनालॉग पनीर बैन, होटल-रेस्तरां में भी इस्तेमाल बंद
हिमाचल: एनालॉग पनीर बैन, होटल-रेस्तरां में भी इस्तेमाल बंद

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget