एक्सप्लोरर

अखिलेश सरकार पर जेपी नड्डा का हमला, कहा- 'जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रही यूपी सरकार'

वाराणसी: केंद्रीय स्वास्थ्य औऱ परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा और अनुप्रिया पटेल ने रविवार को एसपी सरकार पर स्वास्थ्य सेवाओं के साथ राजनीति करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि केंद्र की ओर से हर साल हजारों करोड़ रुपये यूपी सरकार को स्वास्थ्य सेवाओं को सुधारने के लिए दिए गए लेकिन राजनीतिक कारणों से अखिलेश सरकार ने उसका उपयोग नहीं किया. यही कारण रहा कि आठ सौ करोड़ रुपये सरकारी खजाने में स्वास्थ्य सुविधाओं के पड़े रह गए.

स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी पिछड़ा है यूपी: जेपी नड्डा

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि देश स्वास्थ्य के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है, लेकिन दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि उत्तर प्रदेश में स्थिति विपरीत है. यह प्रदेश अभी भी स्वास्थ्य के क्षेत्र में बहुत पीछे है.

नड्डा ने कहा कि मोदी सरकार ने प्रदेश की जनता को अच्छी स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए प्रदेश सरकार को 36000 करोड़ रूपये से अधिक धनराशि दी, लेकिन वे इसको भी पूरा खर्च करने में विफल रहे. जनता इसका जवाब चाहती है तथा अखिलेश यादव को इसका जवाब देना पडेगा. उन्होंने आरोप लगाया कि यूपी सरकार प्रदेश की जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रही है.

कैंसर केयर सेंटर के लिए भी स्वीकृत की जा चुकी धनराशि

जेपी नड्डा ने बताया कि प्रधानमंत्री ने प्रदेश के लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए प्रदेश के शाहजहांपुर, बहराइच, बस्ती, फैजाबाद तथा फिरोजाबाद के जिला अस्पतालों को मेडिकल कॉलेज बनाने के लिए प्रत्येक को 189 करोड़ रुपये स्वीकृत किये हैं. इन कॉलेजों का शिलान्यास भी कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि इसके अलावा प्रदेश के अलीगढ़, वाराणसी, झांसी, मुरादाबाद, अमेठी, उन्नाव में कैंसर केयर सेंटर के लिए भी धनराशि स्वीकृत की जा चुकी है.

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को धरातल पर उतारने तथा बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं को जनता तक पहुंचाने के लिए प्रदेश में बीजेपी को सत्ता में लाना पड़ेगा.

वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री एवं मिर्जापुर की सांसद अनुप्रिया पटेल ने दावा किया कि अखिलेश सरकार ने प्रदेश के सभी थानों पर विशेष जाति के लोगों को ही थानाध्यक्ष बनाया, जिन्होंने खुलेआम जनता का शोषण किया और अब जनता अखिलेश से जवाब मांग रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राज ठाकर ने किया सिद्धिविनायक मंदिर में चढ़ावा चोरी का दावा! न्यास के अध्यक्ष ने दिया जवाब
राज ठाकर ने किया सिद्धिविनायक मंदिर में चढ़ावा चोरी का दावा! न्यास के अध्यक्ष ने दिया जवाब
TET पेपर लीक में प्रिंटिंग प्रेस के कर्मचारियों का नाम? पुलिस जांच में चौकाने वाला खुलासा
TET पेपर लीक में प्रिंटिंग प्रेस के कर्मचारियों का नाम? पुलिस जांच में चौकाने वाला खुलासा
मेरठ में 12 अगस्त तक स्कूल-कॉलेज बंद, कांवड़ यात्रा के चलते फैसला
मेरठ में 12 अगस्त तक स्कूल-कॉलेज बंद, कांवड़ यात्रा के चलते फैसला
बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के आरोपी चेतन परधी को कोर्ट से झटका, अंतरिम जमानत अर्जी खारिज
बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के आरोपी चेतन परधी को कोर्ट से झटका, अंतरिम जमानत अर्जी खारिज

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांकीपुर और दतिया कैसे हारी BJP? समझें पार्टी का क्या है एनालिसिस
बांकीपुर और दतिया कैसे हारी BJP? समझें पार्टी का क्या है एनालिसिस
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
'एयरपोर्ट से सीधे फांसी...' शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी
'एयरपोर्ट से सीधे फांसी...' शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी
UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
Embed widget