एक्सप्लोरर

लालू प्रसाद यादव ने साधा प्रधानमंत्री पर निशाना, कहा- 'देश का बंटवारा चाहते हैं मोदी'

बलिया/वाराणसी: राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर अपने भाषणों से पद की गरिमा धूमिल करने का आरोप लगाते हुए कहा कि मोदी देश का विभाजन चाहते हैं.

प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प में अद्भुत समानता

लालू ने बलिया के भीमपुरा में आज एसपी उम्मीदवार गोरख पासवान के समर्थन में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी अपने भाषण में अशोभनीय बातें करके पद की गरिमा को मिट्टी में मिला रहे हैं. उन्होंने कहा कि मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प में अद्भुत समानता है. ये दोनों ही मुसलमानों के विरोधी हैं. मोदी जिस तरह के बयान दे रहे हैं, उससे साफ जाहिर है कि वह देश का विभाजन चाहते हैं.

क्या कोई बूढ़े व्यक्ति को भी गोद लेता है?

लालू ने बीजेपी की नयी परिभाषा गढ़ते हुए उसे ‘‘भारत जलाव पार्टी’’ करार दिया. उन्होंने कहा कि आजादी की लड़ाई में बीजेपी के लोगों का कोई योगदान नहीं था. तत्कालीन जनसंघ के नेता अंग्रेजों का साथ दे रहे थे. उत्तर प्रदेश द्वारा ‘गोद’ लेने वाले प्रधानमंत्री के बयान पर चुटकी लेते हुए लालू ने सवाल किया कि क्या कोई बूढ़े व्यक्ति को भी गोद लेता है? एसपी की पुन: सरकार बनने का विश्वास व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का चुनाव में केवल लाइसेन्स ही रिन्यू होना है.

लालू प्रसाद यादव ने साधा प्रधानमंत्री पर निशाना, कहा- 'देश का बंटवारा चाहते हैं मोदी

वाराणसी: लालू प्रसाद यादव ने कहा, ''काशी में मोदी का क्योटो ढूंढने आया हूं''

वाराणसी के पिंडरा विधानसभा क्षेत्र से एसपी-कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशी अजय राय का प्रचार करने पहुंचे लालू प्रसाद यादव ने कहा कि मैं काशी में लालटेन लेकर क्योटो ढूंढने आया हूं. इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशी को क्योटो कहां बनाया है, यह मुझे देखना है.

कांग्रेस और एसपी के प्रत्याशियों के समर्थन में चुनाव प्रचार करने वाराणसी पहुंचे लालू प्रसाद यादव ने अपने मजाकिया अंदाज में पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह पर जमकर जुबानी हमला किया. इस मौके पर उत्तर प्रदेश में गठबंधन को मजबूत बताते हुए लालू ने कहा कि बीजेपी का उलटी गिनती शुरू हो गई है, यूपी में गठबंधन की लहर है. गठबंधन का यूपी में 300 से ज्यादा सीटे आ रही हैं.

मायावती का कोई ठिकाना नहीं: लालू

नोटबंदी के सवाल पर उन्होंने कहा कि अब नरेंद्र मोदी का उल्टा बंदी हो जाएगा, सबको चोर कह दिया और एक भी कालाधन नहीं आया. मुसलमानों को टिकट नहीं दिए जाने पर उमा भारती और राजनाथ सिंह के बयान पर कहा कि उमा भारती और राजनाथ सिंह दोनों नरेंद्र मोदी के खिलाफ़ है.

काशी को क्योटो के तर्ज पर विकसित करने को लेकर पीएम पर निशाना साधते हुए लालू ने कहा कि मोदी ने काशी को क्योटो बनाने की बात कही और जापान के पीएम को लाकर श्मशान दिखा दिया. बीएसपी और बीजेपी को एक बताते हुए कहा कि मायावती का कोई ठिकाना नहीं है इनको दो-दो बार बीजेपी ने मुख्यमंत्री बनाया है. मायावती पर भरोसा मत करना, बिहार से हमने बीजेपी को भगा दिया अब यह उत्तर प्रदेश में घुसे हुए है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Watch: पप्पू यादव पर हमला! समर्थकों ने की आरोपी की धुनाई
Watch: पप्पू यादव पर हमला! समर्थकों ने की आरोपी की धुनाई
सपा विधायक का BJP पर वार, कहा- महिलाओं पर लाठीचार्ज 'जलियांवाला' जैसा
सपा विधायक का BJP पर वार, कहा- महिलाओं पर लाठीचार्ज 'जलियांवाला' जैसा
OP राजभर का अखिलेश पर तंज, PDA मतलब 'पीट देगा अल्पसंख्यक'
OP राजभर का अखिलेश पर तंज, PDA मतलब 'पीट देगा अल्पसंख्यक'
गुरुग्राम में MNC कर्मचारी की संदिग्ध मौत, 7 वर्षीय बेटे के VIDEO से जांच में नया मोड़
गुरुग्राम में MNC कर्मचारी की संदिग्ध मौत, 7 वर्षीय बेटे के VIDEO से जांच में नया मोड़

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
JPNIC को लेकर बोले अखिलेश यादव, 'पूरी सरकार ठेके पर...'
JPNIC को लेकर बोले अखिलेश यादव, 'पूरी सरकार ठेके पर...'
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
Embed widget