एक्सप्लोरर

यूपी: बागी अमिता सिंह अमेठी से निर्दलीय लड़ेंगी चुनाव

अमेठी: कांग्रेस के साथ गठजोड़ में अमेठी विधानसभा सीट भले ही एसपी के खाते में चली गयी हो लेकिन कांग्रेस के पूर्व कांग्रेस विधायक तथा वरिष्ठ नेता संजय सिंह की पत्नी अमिता सिंह ने आज कहा कि वह निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लडेंगी.

अमिता ने कहा, ‘‘अमेठी मेरा परिवार और घर है और मैं इसे छोड़ नहीं सकती. मैं यहां से चुनाव लडूंगी.’’ उन्होंने कहा कि वह मतदाताओं के बीच लंबे समय से कडी मेहनत कर रही हैं. ‘‘मैंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से बात की है और उन्हें जमीनी हकीकत बता दी है और उनसे आग्रह किया है कि वे कुछ करें क्योंकि यह सीट पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र में पडती है.’’ कांग्रेस के साथ गठजोड के तहत एसपी इस सीट से वर्तमान विधायक गायत्री प्रजापति को चुनाव लडा रही है.

यूपी: बागी अमिता सिंह अमेठी से निर्दलीय लड़ेंगी चुनाव

लखनउ कैण्ट सीट: दो महिला प्रत्याशियों के बीच सीधा मुकाबला तय

उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनउ की कैण्ट विधानसभा सीट पर सबकी निगाहें लगी हैं. यहां दो कद्दावर महिला उम्मीदवारों के बीच सीधे मुकाबला तय माना जा रहा है. एक ओर कांग्रेस छोडकर बीजेपी में आयी वर्तमान विधायक रीता बहुगुणा जोशी हैं तो दूसरी ओर उनके सामने एसपी संस्थापक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव हैं, जो चुनावी पारी शुरू करने जा रही हैं.

रीता कांग्रेस के कद्दावर नेता रहे और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा की बेटी है. वह सीट पर कब्जा बरकरार रखने के लिए चुनाव मैदान में उतरेंगी. दूसरी ओर राजनीतिक रूप से हाल के दिनों में सुखिर्यां बनी समाजवादी पार्टी ने अपर्णा को प्रत्याशी बनाया है.

कांग्रेस के टिकट से यहां जीत चुकी हैं रीता बहुगुणा जोशी

अपर्णा के लिए कैण्ट सीट आसान नहीं होगी क्योंकि 2012 के चुनाव में रीता कांग्रेस के टिकट से यहां जीत चुकी हैं. पूर्व में बीजेपी के सुरेश तिवारी भी यहां से विधायक रहे हैं. अपर्णा को उम्मीदवार बनाने का ऐलान काफी पहले हो चुका था लेकिन एसपी में अंतर्कलह और घमासान के बाद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के पार्टी का नया अध्यक्ष बनने पर अपर्णा की सीट को लेकर अनिश्चितता बनी हुई थी.

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि अब एसपी ने अपर्णा को टिकट दे दिया है तो निश्चित तौर पर साबित होता है कि पार्टी नेतृत्व को अपर्णा में विश्वास है. मुलायम ने जिन लोगों की सूची प्रत्याशी बनाने के मकसद से अखिलेश को सौंपी थी, उसमें अपर्णा का नाम था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
DU कुलपति के खिलाफ आंदोलन तेज, भूख हड़ताल पर DUSU उपाध्यक्ष
DU कुलपति के खिलाफ आंदोलन तेज, भूख हड़ताल पर DUSU उपाध्यक्ष
डूंगरपुर: सरिए से पीट-पीटकर छोटे भाई की हत्या, आरोपी फरार
डूंगरपुर: सरिए से पीट-पीटकर छोटे भाई की हत्या, आरोपी फरार
हिमाचल के 2 IAS को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति, सरकार ने दी मंजूरी
हिमाचल के 2 IAS को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति, सरकार ने दी मंजूरी

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget