एक्सप्लोरर

मुलायम ने किया चुनाव अभियान का आगाज, नहीं लिया अखिलेश और गठबंधन का नाम

इटावा: उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिये अपने अभियान की शनिवार को शुरुआत की. मगर उन्होंने ना तो अपने मुख्यमंत्री पुत्र अखिलेश यादव तथा उनकी सरकार का और ना ही एसपी-कांग्रेस गठबंधन का नाम लिया.

मुलायम ने इटावा जिले की जसवंतनगर विधानसभा सीट से एसपी प्रत्याशी शिवपाल सिंह यादव के लिए ताखा ब्लॉक में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश का यह चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है. खासतौर से मेरे और शिवपाल सिंह के लिए.

मौजूदा विधानसभा चुनाव में पहली बार किसी जनसभा को सम्बोधित कर रहे एसपी संरक्षक ने कहा, ‘‘विशेष परिस्थितियों में शिवपाल सिंह को जिता देना. एसपी के बारे में जो भूमिका लिखी गयी है, उस पर नहीं जाना.’’ एसपी संस्थापक ने कहा कि नौजवान लोग ही एसपी की असली ताकत हैं और सबसे ज्यादा नौजवान एसपी के साथ हैं, इसलिये हमारी पार्टी कभी बूढी नहीं हो सकती.

उन्होंने अपने भाषण के दौरान ना तो अपने मुख्यमंत्री पुल अखिलेश यादव का और ना ही एसपी के साथ गठबंधन करके चुनाव लड़ रही कांग्रेस का नाम लिया. साथ ही उन्होंने किसी भी विपक्षी दल या नेता की आलोचना भी नहीं की.

हालांकि मुलायम ने कहा कि एसपी ने सबसे अधिक संख्या में लोगों को रोजगार दिया और जिन नौजवानों को नौकरी नहीं दे पाए उन्हें बेरोजगारी भत्ता दिया है और लड़कियों को कन्या विद्याधन दिया.

मुलायम ने कहा कि एसपी के वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव के घोषणापत्र का दूसरे लोग मजाक उड़ाते थे लेकिन पार्टी की सरकार ने वह भी साकार करके दिखाया. पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि एसपी ने महिलाओं को सबसे अधिक सम्मान दिया और महिलाओं को सबसे अधिक चुनाव में टिकट दिये. सरकार मे मंत्री बनाने का काम किया.

उन्होंने कहा कि एसपी सरकार ने ऐसे प्रयास किये हैं कि बीमारी से किसी की मौत ना हो. सरकार ने कर्ज की वजह से किसानों की जमीन नीलाम नहीं होने देने के लिये कानून बनाया. किसानों के हक में जो एसपी सरकार ने जो कानून बनाये, उसी तर्ज पर अब अमेरिका भी योजनाएं बना रहा है. अमेरिका के समाचार पत्रों में हमें जगह मिलती है.

सभा को एसपी प्रत्याशी शिवपाल सिंह यादव ने भी संबोधित किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना में PhD होल्डर्स का हल्लाबोल, लोकभवन मार्च में पुलिस से टकराव
पटना में PhD होल्डर्स का हल्लाबोल, लोकभवन मार्च में पुलिस से टकराव
संभाजीनगर: iPhone नहीं बल्कि इस वजह से उजड़ा परिवार, पुलिस का चौंकाने वाला दावा
संभाजीनगर: iPhone नहीं बल्कि इस वजह से उजड़ा परिवार, पुलिस का चौंकाने वाला दावा
UP: सुरेश राणा को बुलेट प्रूफ जैकेट मिलने पर सियासत, पूर्व मंत्री ने दिया जवाब
UP: सुरेश राणा को बुलेट प्रूफ जैकेट मिलने पर सियासत, पूर्व मंत्री ने दिया जवाब
जयपुर: NTA की एक और परीक्षा में गड़बड़ी! बिजली गुल होने से नहीं चले कंप्यूटर
जयपुर: NTA की एक और परीक्षा में गड़बड़ी! बिजली गुल होने से नहीं चले कंप्यूटर

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'40% महंगी हुई चीनी, इथेनॉल और E 20...', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
'चीनी 3 महीने में 40% महंगी हुई', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
संभाजीनगर: iPhone नहीं बल्कि इस वजह से उजड़ा परिवार, पुलिस का चौंकाने वाला दावा
संभाजीनगर: iPhone नहीं बल्कि इस वजह से उजड़ा परिवार, पुलिस का चौंकाने वाला दावा
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
Embed widget