एक्सप्लोरर

यूपी चुनाव पर बोले केशव प्रसाद मौर्य, 'एसपी-कांग्रेस के बीच गठबंधन नहीं बल्कि ठगबंधन'

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी ने समाजवादी पार्टी में अब तक हुई गतिविधियों को एसपी कुनबे का फैमिली ड्रामा और एसपी-कांग्रेस के गठबंधन को ठगबंधन करार दिया है. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि फैमिली ड्रामे की पटकथा के अनुसार, पिता-पुत्र और चाचा ने एसपी सरकार की नाकामी से प्रदेश में व्याप्त अराजकता, दंगे, दुष्कर्म, लूट, हत्याएं, जबरिया कब्जे के कलंक पर पर्दा डालने तथा जनता को भ्रमित करने के लिए बेहतरीन अदाकारी की है.

यूपी चुनाव पर बोले केशव प्रसाद मौर्य, 'एसपी-कांग्रेस के बीच गठबंधन नहीं बल्कि ठगबंधन

अखिलेश यादव के माथे से नहीं हटेगा यह कलंक

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, "एसपी की झंडाबरदारी में हुआ जवाहरबाग कांड हो या एसपी के संरक्षण में पूरे पांच साल अपराधियों द्वारा प्रदेश में अराजकता का तांडव हो, सरेआम दुष्कर्म हुए हों या फिर प्रदेश में अपराधियों द्वारा पुलिसकर्मियों की श्रृंखलाबद्ध हत्याओं का दौर रहा हो, यह कलंक एसपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के माथे से हटना वाला नहीं है."

उन्होंने कहा, "भारतीय इतिहास के सबसे असफल और अक्षम मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की नाकामियों पर से जनता का ध्यान हटाने के लिए मुलायम सिंह यादव, अखिलेश यादव और शिवपाल यादव के कूट रचित ड्रामे से जनता भ्रमित होने वाली नहीं है. प्रदेश में हर दिन होने वाले 24 दुष्कर्म, 21 दुष्कर्म के प्रयास, 13 हत्याएं, 33 अपहरण, 19 दंगे, 136 चोरियों के समाचारपत्रों में प्रकाशित आंकड़े एसपी अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रशासनिक क्षमता का रिपोर्ट कार्ड पेश कर रहे हैं."

सड़कों पर लांछित होती रहीं सत्ता की मर्यादाएं

मौर्य ने कहा, "परिवार के झगड़े का ड्रामा लेकर प्रदेश की जनता को त्रस्त और पस्त करने से क्या यूपी की जनता उनकी सरकार की नाकामियों को भूल जाएगी? इस ड्रामे के मंचन के पूरे दौरे में शासन प्रशासन जिस तरह से पंगु रहा, सत्ता की मर्यादाएं सड़कों पर लांछित होती रहीं, इसका जबाव अखिलेश यादव को देना होगा."

मौर्य ने एसपी-कांग्रेस के होने वाले गठबंधन पर कहा, "एसपी और कांग्रेस को जवाब देना होगा कि जब कांग्रेस और एसपी को गठबंधन करना ही था तो चार महीने से एक दूसरे के खिलाफ नूराकुश्ती की जरूरत क्या थी. एक दूसरे को अच्छा लड़के कहने पर भड़के दोनों लड़के (राहुल गांधी व अखिलेश यादव) एक साथ कैसे हो गए.?"

उन्होंने कहा, "अखिलेश यादव को पांच साल पूर्ण बहुमत की सरकार चलाने के बाद भी खुद पर विश्वास क्यों नहीं है? राहुल गांधी को जवाब देना होगा कि यूपी को बेहाल करने वालों के साथ गठबंधन के पीछे का मंतव्य क्या है?"

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
मुलायम यादव को अखिलेश से ज्यादा मिलते थे मुस्लिम वोट? पंकज चौधरी के बयान से हलचल
मुलायम यादव को अखिलेश से ज्यादा मिलते थे मुस्लिम वोट? पंकज चौधरी के बयान से हलचल
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट
अमृतसर में घात लगाकर बाइक सवार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत
अमृतसर में घात लगाकर बाइक सवार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
Embed widget