एक्सप्लोरर

SP-कांग्रेस गठबंधन पर BJP का तंज- 'हम तुम किसी को नजर न आएं, चल दरिया में डूब जाएं'

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन पर तंज कसते हुए बीजेपी के एक वरिष्ठ सदस्य ने आज कहा कि दोनों पर यह गाना एकदम सही फिट होता है कि ‘‘हम तुम किसी को नजर नहीं आएं, चल दरिया में डूब जाएं.’’

बहुजन समाज पार्टी पर भी करारा व्यंग्य

लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर पेश धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में हिस्सा लेते हुए बीजेपी के वीरेन्द्र सिंह ने एसपी और कांग्रेस के साथ ही बहुजन समाज पार्टी पर भी करारा व्यंग्य किया. उन्होंने कहा कि वह पिछले दिनों लखनऊ में थे तो वहां दो युवकों को उन्होंने हाथ हिला हिला कर लोगों का अभिवादन करते देखा. उन्होंने कहा कि मैंने कभी कोई फिल्म नहीं देखी थी तो मुझे लगा कि यह किसी फिल्म की शूटिंग हो रही है.

वीरेन्द्र सिंह ने कहा कि उन्हें फिल्म देखना कभी भी पसंद नहीं रहा और इसके लिए उन्होंने समीप की सीट पर बैठी बीजेपी सदस्य और फिल्म अभिनेत्री हेमा मालिनी से भी कहा कि वह उनकी बात को अन्यथा न लें.

''हम तुम किसी को नजर नहीं आएं, चल दरिया में डूब जाएं''

वीरेन्द्र सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का नाम लिए बिना कहा, ‘‘ ऐसा लग रहा था कि ये दोनों युवक हवा में हाथ हिला हिला कर कह रहे हैं कि हम तुम किसी को नजर नहीं आएं, चल दरिया में डूब जाएं.’’ उन्होंने अखिलेश को यहीं नहीं छोड़ा बल्कि ‘आल्हा उदल’ का उदाहरण देते हुए कहा, ‘‘कहा गया है कि बाप के दुश्मन से बदला नहीं लेने वाला पुत्र धिक्कार के योग्य है लेकिन उत्तर प्रदेश में तो एक पुत्र ने बाप के दुश्मनों के साथ ही हाथ मिला लिया है. ’’

वीरेन्द्र सिंह ने बीएसपी पर भी व्यंग्य कसते हुए कहा कि नोटबंदी के बाद लखनऊ में लगने वाला हाथी का मेला अब उजड़ गया है जिसमें टिकटों की बोली लगती थी. उनके इस चुटीले अंदाज पर सदन में ठहाके गूंजे और सदन में बैठे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी मुस्कुराते देखे गए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य
पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य
जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget