एक्सप्लोरर

यूपी पुलिस के इंस्पेक्टर को मिली हाईकोर्ट से राहत, निलंबन आदेश के अमल पर रोक

नोएडा में तैनात रहे पुलिस इंस्पेक्टर मनोज कुमार पंत को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. हाईकोर्ट ने उनके निलंबन पर रोक लगाते हुए उन्हें पद पर बनाए रखने का आदेश दिया है.

प्रयागराज: नोएडा के सेक्टर बीस थाने के इंचार्ज रहे पुलिस इंस्पेक्टर मनोज कुमार पंत को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. हाईकोर्ट ने इंस्पेक्टर मनोज पंत के निलंबन पर रोक लगाते हुए उन्हें पद पर बनाए रखने का आदेश दिया है. पंत के खिलाफ उसी थाने में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है, जिसमें वह इंस्पेक्टर थे. रिश्वत लेने के आरोप में उन्हें जेल भी भेजा गया था. फिलहाल वह जमानत पर हैं और गौतम बुद्ध नगर की पुलिस लाइन में अटैच्ड हैं.

मामले की सुनवाई कर रही हाईकोर्ट की बेंच ने उनके निलंबन आदेश को तकनीकी आधार पर गलत मानते उसके अमल होने पर रोक लगा दी है. अदालत ने अपने फैसले में कहा है कि नियुक्ति प्राधिकारी नहीं होने की वजह से किसी भी एसएसपी को पुलिस इंस्पेक्टर्स को निलंबित करने का अधिकार नहीं है. ख़ास बात यह है कि सिंघम के नाम से मशहूर इंस्पेक्टर पंत को अपने खिलाफ अपने ही थाने में गंभीर धाराओं में मुकदमा खुद अपने ही दस्तखत से दर्ज करना पड़ा था.

इंस्पेक्टर मनोज कुमार पंत जनवरी महीने में नोएडा के सेक्टर बीस थाने में इंचार्ज के पद पर तैनात थे. उन पर आरोप था कि गलत तरीके से चल रहे एक काल सेंटर के खिलाफ की गई कार्रवाई में आरोपियों का नाम मुक़दमे से निकालने के लिए उन्होंने आठ लाख रूपये रिश्वत ली थी. उनके साथ तीन मीडियाकर्मियों व एक अन्य शख्स के खिलाफ तीस जनवरी को केस दर्ज कर गिरफ्तार किया गया था. जेल जाने के बाद इंस्पेक्टर पंत को एसएसपी वैभव कृष्ण ने निलंबित कर दिया था. पंत कुछ दिनों बाद जमानत पर जेल से रिहा हुए थे. उन्होंने निलंबन के खिलाफ हाईकोर्ट में अर्जी दाखिल की थी.

अर्जी में दलील यह दी गई कि उन्हें गिरफ्तार होने की वजह से निलंबित किया गया, जबकि निलंबन आदेश में शुरुआती जांच के आधार पर कार्रवाई का होना बताया गया है. इतना ही नहीं शुरुआती जांच के आदेश एक जून को हुए. एसएसपी सिर्फ कांस्टेबल व हेड कांस्टेबल के नियुक्ति प्राधिकारी होते हैं, जबकि इंस्पेक्टर व सब इंस्पेक्टर की नियुक्ति रेंज के डीआईजी या आईजी करते हैं, इसलिए उनके निलंबन का अधिकार भी उन्ही को है. जस्टिस अश्विनी कुमार मिश्र की बेंच ने अपने आदेश में उनके निलंबन आदेश पर रोक लगाते हुए उन्हें पद पर कान्टीन्यु किये जाने व सेलरी दिए जाने के आदेश दिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर की पार्टी ने खोला खाता, कांग्रेस को हराया
Live: बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर की पार्टी ने खोला खाता, कांग्रेस को हराया
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
दिल्ली में छठ पर रहेगी सरकारी छुट्टी, पूजा के लिए बनेंगे 1400 से अधिक घाट
दिल्ली में छठ पर रहेगी सरकारी छुट्टी, पूजा के लिए बनेंगे 1400 से अधिक घाट
कौन हैं राहुल राज? NDA के बागी, आनंद मोहन का समर्थन, सारण से निर्दलीय जीते
कौन हैं राहुल राज? NDA के बागी, आनंद मोहन का समर्थन, सारण से निर्दलीय जीते

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget