एक्सप्लोरर

यूपी: ओम प्रकाश राजभर का दावा, 'दे चुका हूं योगी सरकार से इस्तीफा'

यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री राजभर ने कहा कि मैंने 13 अप्रैल को मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया. यह बीजेपी को तय करना है कि वह इसे स्वीकार करे या खारिज करे. मुझे अब सरकार से कोई लेना-देना नहीं है.

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में भागीदार सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के मुखिया ओमप्रकाश राजभर ने बीजेपी को बड़ा झटका दे दिया है. राजभर ने सोमवार को दावा किया कि उन्होंने योगी आदित्यनाथ की सरकार से इस्तीफा दे दिया है. राजभर की पार्टी राज्य में 39 लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार भी उतार चुकी है. इसमें वाराणसी, लखनऊ और गोरखपुर सीटें भी शामिल हैं. राजभर लंबे समय से बीजेपी से नाराज चल रहे थे.

यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री राजभर ने कहा, ''मैंने 13 अप्रैल को मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया. यह बीजेपी को तय करना है कि वह इसे स्वीकार करे या खारिज करे. मुझे अब सरकार से कोई लेना-देना नहीं है.''

राजभर ने आरोप लगाया कि बीजेपी चुनाव में उनकी पार्टी के नाम और झंडे का दुरुपयोग कर रही है. राजभर ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो के दौरान भी उनका इस्तेमाल किया गया था. उन्होंने कहा कि मैंने इस संबंध में चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई है."

एसबीएसपी प्रमुख ने दावा किया कि सपा-बसपा-आरएलडी गठबंधन राज्य में बीजेपी से अधिक सीटें जीतेंगे. उन्होंने यह भी दावा किया कि कांग्रेस प्रमुख राहुल गांधी के लगातार हमलों से बीजेपी चिंतित है.

उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा था कि वह प्रदेश सरकार से इस्तीफा देने को तैयार हैं, इस्तीफा टाइप किया हुआ रखा है. लेकिन सरकार में कोई इस्तीफा लेने को तैयार ही नहीं है.

बता दें कि थोड़े वक्त पहले ही राजभर ने कहा था, "मैं बीजेपी का नेता नहीं. हमारी अलग पार्टी है. पूर्वांचल में हमारी ताकत को देखते हुए बीजेपी ने हमें अपने साथ लिया. हम किसी की कृपा से नहीं, लड़ाई लड़कर मंत्री बने हैं. इसलिए सच बोलते हैं. प्रदेश के मुख्यमंत्री से जनता हितों के लिए मेरी वैचारिक लड़ाई है."

ओमप्रकाश राजभर ने भारतीय जनता पार्टी को चेतावनी दी थी. उन्होंने कहा था कि अगर प्रदेश में ओबीसी को 27 फीसदी आरक्षण नहीं दिया गया तो उनकी पार्टी एनडीए से अलग हो जाएगी. सुहेलदेव भारतीय समता पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ने कहा था, "जब चुनाव नजदीक आता है तो बीजेपी को सहयोगी दल याद आते हैं. इस बार बिल्ली मट्ठा भी फूंककर पीएगी."

पहले जानती तक नहीं थी, अब पति से ज्यादा मेरा नाम लेती हैं प्रियंका गांधी- स्मृति ईरानी

कुशीनगर की इन बेटियों से सचिन तेंदुलकर ने कराई शेविंग, कही ये बड़ी बात

वरुण गांधी ने गठबंधन को बताया पाकिस्तान के आदमी, लोगों से पूछा- आप हिन्दुस्तान के साथ हैं या पाकिस्तान के

नोएडा के फार्म हाउस में चल रही थी 'रेव पार्टी', पुलिस ने किया 192 को गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रदर्शनकारी छात्रों को गाड़ी में भरकर ले जा रही थी मुंबई पुलिस, किसी ने खोल दिया दरवाजा, वायरल हो रहा वीडियो
प्रदर्शनकारी छात्रों को गाड़ी में भरकर ले जा रही थी मुंबई पुलिस, किसी ने खोल दिया दरवाजा, वायरल हो रहा वीडियो
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य
पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
कपूर खानदान के 10वीं पास करने वाले पहले लड़के हैं रणबीर, जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं 'रामायण' के राम
कपूर खानदान के 10वीं पास करने वाले पहले लड़के हैं रणबीर, जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं 'रामायण' के राम
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
Embed widget