एक्सप्लोरर

यूपी निकाय चुनाव 2017 के परिणाम बताएंगे कि क्या है जनता का मूड?

इन चुनावों में बीजेपी, उसके नेता, यूपी के मंत्री, मुख्यमंत्री सब सक्रिय दिखे. जल्द ही पता चल जाएगा कि कौन कितने पानी में है. परिणाम बहुत हद तक साफ कर देंगे कि जनता का मूड क्या है?

लखनऊ: यूपी में निकाय चुनावों का पारा चरम पर है. परिणाम एक दिसंबर को आएंगे. आपका अपना चैनल एबीपी न्यूज़ बुधवार 29 नवंबर को शाम 6 बजे से एक्जिट पोल दिखाएगा. यूपी के इन चुनावों के लिए सपा, बसपा, कांग्रेस और भाजपा सभी ने भरपूर जोर लगाया. आम आदमी पार्टी ने भी इस बार यूपी के निकाय चुनावों में ज़ोर आज़माइश की.

यूपी निकाय चुनाव 2017 आखिर क्यों है इतने खास

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इन चुनावों में बेहद सक्रिय रहे. यूपी सरकार के अन्य मंत्रियों ने भी इसे काफी गंभीरता से लिया. आम तौर पर देखा जाता रहा है कि मुख्यमंत्री इन चुनावों के प्रचार से दूर ही रहते हैं लेकिन इसके उलट योगी चुनावों से जुड़ी हर बात और हर चीज पर निगाह रखते दिखाई दिए.

अखिलेश यादव और मायावती ने इन चुनावों में प्रचार से दूरी बनाए रखी लेकिन उनके समर्थक और कार्यकर्ता बेहद गंभीरता से प्रचार में जुटे दिखाई दिए. माना जा रहा है कि सपा-बसपा के लिए ये चुनाव अगले लोकसभा और विधानसभा की तैयारी के जैसे हैं तो वहीं कांग्रेस और आप के लिए ये चुनाव खुद को साबित करने के लिए हैं.

यूपी नगर निकायों से जुड़े हर सवाल का जवाब पाने के लिए पढ़ें ये खबर

इन चुनावों में बीजेपी, उसके नेता, यूपी के मंत्री, मुख्यमंत्री सब सक्रिय दिखे. नतीजे ज्यादा दूर नहीं है और जल्द ही पता चल जाएगा कि कौन कितने पानी में है. परिणाम बहुत हद तक साफ कर देंगे कि जनता का मूड क्या है?

नोटबंदी, जीएसटी को लेकर विपक्ष के निशाने पर रही बीजेपी कहां रहेगी ये भी देखने वाली बात होगी और साथ ही निगाहें इस पर भी रहेंगी कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस कहां रहने वाली हैं. सपा, बसपा जो कभी इस मैदान के सबसे बड़े लड़ैया के तौर पर पहचाने जाते थे उनकी पोजीशन भी गौरतलब रहेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
आगरा: पहले फोटो सेशन... फिर 11 महीने की बेटी को पिता ने यमुना में फेंका
आगरा: पहले फोटो सेशन... फिर 11 महीने की बेटी को पिता ने यमुना में फेंका
पहाड़ में इंडस्ट्रियल पार्क से युवा आयोग तक, CM धामी के 7 बड़े ऐलान
पहाड़ में इंडस्ट्रियल पार्क से युवा आयोग तक, CM धामी के 7 बड़े ऐलान
झारखंड: JPSC ACF पेपर में भारी गड़बड़ी! सवालों में गलतियों की भरमार
झारखंड: JPSC ACF पेपर में भारी गड़बड़ी! सवालों में गलतियों की भरमार

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
Embed widget