एक्सप्लोरर

यूपी: ABP न्यूज पर मोनिश का खुलासा, भारतीय युवाओं को बहला फुसलाकर अपने जाल में फंसाता है ISI

एबीपी न्यूज से एक्सक्लूसिव बातचीत में मोनिश ने बताया कि कैसे पाकिस्तान में सक्रिय आतंकी संगठन भारत के मुस्लिम युवाओं को काम के बहाने दुबई बुलाते हैं और फिर दो लाख रुपये का लालच देकर आतंक की राह पर चलने के लिए मजबूर कर देते हैं.

मुजफ्फरनगर: पाकिस्तान के आतंकी संगठन किस तरह से भारतीय युवाओं को बरगलाते हैं. इस का एक सबूत सामने आया है. यूपी के मुजफ्फरनगर के मोनिश ने ISI को लेकर बड़ा खुलासा किया है. आतंकी संगठन के एजेंट के चुंगल से छूटकर वापस आए मोनिश ने एबीपी न्यूज से एक्सक्लूसिव बातचीत में बताया कि पाकिस्तान के आतंकी संगठन और आईएसआई भारतीय युवाओं को बहला फुसलाकर अपने जाल में फंसाते हैं और उन्हें भारत के खिलाफ ही जंग का हथियार बना देते हैं.

मोनिश ने बताया कि पाकिस्तान में सक्रिय आतंकी संगठन भारत के मुस्लिम युवाओं को काम के बहाने दुबई बुलाते हैं और फिर दो लाख रुपये का लालच देकर आतंक की राह पर चलने के लिए मजबूर कर देते हैं. इस काम को अंजाम देने का काम उन संगठनों से जुड़े एजेंट करते हैं. आईएसआई के इशारे पर काम करने वाले ये संगठन धर्म और इमान का वास्ता देकर युवाओं को पाकिस्तान के आतंकी कैंपों में भेज देते हैं जहां से फिर कभी लौटाने का उम्मीद नहीं होती.

यूपी के मुजफ्फरनगर के दुहेली नंगला गांव में रहने वाले 23 साल के मोनिश के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ. मोनिश के साथ रहने वाला एक लड़के ने जिससे उसकी अच्छी जान पहचान थी, उसने उसे दुबई में काम दिलाने की बात कही. मोनिश ने दोस्त की बात मानकर दुबई जाने की हामी भर दी. कुल 50 हजार रुपए में बात तय हो गई. मोनिश को 50 हजार देकर दुबई भेज दिया गया. जब वो दुबई पहुंचा तो वहां का नजारा कुछ और था.

पहले तो कुछ दिन वहां ठीकठाक गुजरे पर उसके बाद काम के लिए दुबई गए मोनिश को काम के नाम पे इधर उधर भटकाया गया औऱ फिर उसे पाकिस्तान जाकर आतंकी संगठन में शामिल होने के लिए कहा गया. मोनिश को 2 लाख रुपए महीने देने की बात कही गई. मोनिश के मना करने पर उसे धर्म का वास्ता दिया गया. जब इससे भी बात नहीं बनी उसके साथ मारपीट की गई और भूखा रखा गया. काफी यातनाएं सहने के बाद मोनिश किसी तरह वहां से बच निकलने में कामयाब हो गया.

इस खुलासे के बाद मुजफ्फरनगर के एसएसपी ने मोनिश को बुलाया है. एसएसपी ने इस मामले की जांच लोकल इंटेलिजेंस यूनिट को सौपी है. टीम मोनिश से पूछताछ के बाद जांच में जुट गई है.

यूपी: कुंभ नगरी के हज यात्रियों को सौगात, सऊदी अरब के लिए जल्द शुरू होगी सीधी फ्लाइट

यूपी: BJP नेताओं की गुंडागर्दी, टोल टैक्स मांगने पर कर्मचारी को जमकर पीटा

यूपी: मानसून ने पकड़ी रफ्तार, अगले दो-तीन दिन भारी बारिश के आसार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
BJP के गढ़ काशी में अखिलेश की हुंकार, इन समीकरणों पर सपा का फोकस
BJP के गढ़ काशी में अखिलेश की हुंकार, इन समीकरणों पर सपा का फोकस
गुजरात के स्कूलों में बिना अनुमति नहीं मिलेगी एंट्री, सरकार ने बदले नियम
गुजरात के स्कूलों में बिना अनुमति नहीं मिलेगी एंट्री, सरकार ने बदले नियम
5 साल के बेटे ने दी कांस्टेबल पिता को मुखाग्नि, गर्भवती पत्नी को छोड़ गए शंकरलाल
5 साल के बेटे ने दी कांस्टेबल पिता को मुखाग्नि, गर्भवती पत्नी को छोड़ गए शंकरलाल

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget