एक्सप्लोरर

यूपी: कुंभ नगरी पर मोदी सरकार ने की तोहफों की बारिश, सड़कों के लिए मंजूर सात हजार करोड़ रूपये

पीएम मोदी के कुंभ दौरे से ठीक पहले प्रयागराज पहुंचे केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने बताया कि केंद्र सरकार शहर में गंगा नदी पर दो हज़ार करोड़ रूपये की लागत से सिक्स लेन का नया पुल बनवाने जा रही है. इसका डीपीआर तैयार हो चुका है.

प्रयागराज: कुंभ के शहर प्रयागराज के विकास को लेकर केंद्र की मोदी सरकार ने एक बार फिर खजाना खोलते हुए कई परियोजनाएं शुरू किये जाने का एलान किया है. पीएम मोदी के कुंभ दौरे से ठीक पहले प्रयागराज पहुंचे केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने बताया कि केंद्र सरकार शहर में गंगा नदी पर दो हज़ार करोड़ रूपये की लागत से सिक्स लेन का नया पुल बनवाने जा रही है. इसका डीपीआर तैयार हो चुका है और बहुत जल्द ही शिलान्यास के बाद इसका काम भी शुरू करा दिया जाएगा. उनके मुताबिक़ इसके साथ ही शहर को ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने के लिए तकरीबन सौ किमी की आउटर व इनर रिंग रोड के प्रस्ताव को भी मंजूर कर लिया गया है. इसके निर्माण पर तकरीबन पांच हजार करोड़ रूपये की लागत आएगी.

यूपी: कुंभ नगरी पर मोदी सरकार ने की तोहफों की बारिश, सड़कों के लिए मंजूर सात हजार करोड़ रूपये

केंद्रीय सड़क परिवहन, पोत परिवहन और रसायन व उर्वरक विभाग के राज्यमंत्री मनसुख मांडविया के मुताबिक़ प्रतापगढ़-प्रयागराज बाईपास के लिए छह सौ करोड़ रूपये और प्रयागराज की सड़कों को चौड़ा व बेहतर करने के लिए पंद्रह हजार करोड़ रूपये अलग से मंजूर किये गए हैं. उन्होंने बताया कि पीएम मोदी के कुंभ मेले में आने पर इन परियोजनाओं का शिलान्यास कराया जा सकता है.

केंद्रीय मंत्री मंडाविया ने दावा किया है कि पोत परिवहन मंत्रालय के सहयोग से अगले दो महीने में प्रयागराज से वाराणसी के बीच बड़े बोटों का संचालन शुरू हो सकेगा. इसके साथ ही प्रयागराज से हल्दिया के बीच मालवाहक बोट भी चलेंगी. उनका कहना है कि जलमार्ग से पब्लिक ट्रांसपोर्टेशन को बेहतर बनाने की दिशा में तेजी से काम चल रहा है.

मनसुख मांडविया के मुताबिक़ प्रयागराज के विकास के लिए ये सभी काम अकेले उनके विभाग से कराए जाने हैं. इसके अलावा केंद्र सरकार के दूसरे विभाग भी प्रयागराज के विकास के लिए योजनाएं बना रहे हैं. उन्होंने कुंभ के आयोजन की जमकर तारीफ़ करते हुए योगी सरकार को बधाई दी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: 'पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड' पर अपडेट, बढ़ाई गई डेडलाइन
दिल्ली: 'पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड' पर अपडेट, बढ़ाई गई डेडलाइन
दीपक प्रकाश पर RJD का हमला, 'इस्तीफा दें या उनको...'
दीपक प्रकाश पर RJD का हमला, 'इस्तीफा दें या उनको...'
बिहार: कर्मचारी बोला- 50,000 घूस लगेगा, मंत्री ने फोन घुमाया- सस्पेंड करो
बिहार: कर्मचारी बोला- 50,000 घूस लगेगा, मंत्री ने फोन घुमाया- सस्पेंड करो
कुलगाम हमला: छत्तीसगढ़ के 2 मजदूरों की मौत, मचा हड़कंप
कुलगाम हमला: छत्तीसगढ़ के 2 मजदूरों की मौत, मचा हड़कंप

वीडियोज

Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)
जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
दिल्ली में 'लक्ष्मी योजना' शुरू, अब हर महीने खटाखट आएंगे 2500
दिल्ली में 'लक्ष्मी योजना' शुरू, अब हर महीने खटाखट आएंगे 2500
Saturday Box Office: दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
टीम इंडिया की 'भगवा' जर्सी पर बोले ध्यानचंद, कहा- रंग से क्या...
टीम इंडिया की 'भगवा' जर्सी पर बोले ध्यानचंद, कहा- रंग से क्या...
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
क्या है दिल्ली की डबल काउंसिलिंग? जिसमें फंस रही MBBS सीटें 
क्या है दिल्ली की डबल काउंसिलिंग? जिसमें फंस रही MBBS सीटें 
Embed widget