एक्सप्लोरर

यूपी: मायावती ने कहा- 'दलितों का वोट बांटने के लिए BJP ने बनवाई भीम आर्मी'

मायावती ने कहा कि दलितों का वोट बांटकर बीजेपी को फायदा पहुंचाने के लिए ही बीजेपी भीम आर्मी के चन्द्रशेखर को वाराणसी लोकसभा सीट से चुनाव लड़वा रही है. यह संगठन बीजेपी ने ही षडयंत्र के तहत बनवाया है और इसकी आड़ में भी अपनी दलित-विरोधी मानसिकता वाली घिनौनी राजनीति कर रही है.

नई दिल्ली: बीएसपी चीफ मायावती ने बीजेपी और भीम आर्मी पर जमकर हमला बोला. उन्होंने भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर पर दलित वोट बांटकर भाजपा को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाया है. साथ ही उन्होंने भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए एकजुट रहने की अपील भी की है. मायावती ने कहा कि दलितों का वोट बांटने के लिए बीजेपी भीम आर्मी को वाराणसी लोकसभा सीट से चुनाव लड़वा रही है.

मायावती ने ट्वीट कर कहा, ''बीजेपी ने गुप्तचरी करने के लिये पहले चन्द्रशेखर को बी.एस.पी. में भेजने का प्रयास किया लेकिन उनका यह षडयंत्र विफल रहा. अहंकारी, निरंकुश व घोर जातिवादी व साम्प्रदायिक बीजेपी को सत्ता से हटाने के लिये आपका एक-एक वोट बहुत कीमती है. इसे किसी भी हाल में बर्बाद नहीं होने दे : अपील.

यूपी: प्रियंका गांधी ने कहा- 'राजशाही? मेरा परिवार उससे मुक्त है'

एक दूसरे ट्वीट में मायावती ने कहा, ''दलितों का वोट बांटकर बीजेपी को फायदा पहुंचाने के लिए ही बीजेपी भीम आर्मी के चन्द्रशेखर को वाराणसी लोकसभा सीट से चुनाव लड़वा रही है. यह संगठन बीजेपी ने ही षडयंत्र के तहत बनवाया है और इसकी आड़ में भी अपनी दलित-विरोधी मानसिकता वाली घिनौनी राजनीति कर रही है.''

यूपी: योगी सरकार में मंत्री चेतन चौहान के विवादित बोल, राहुल और प्रियंका को बताया 'नकलची बंदर'

बता दें कि हाल ही में भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर ने वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने का ऐलान किया था. उन्होंने कहा था, ‘‘मेरा एकमात्र लक्ष्य मोदी जी को हराकर गुजरात भेजना है.’’ चंद्रशेखर आजाद ने वाराणसी में रोड शो भी किया.

अपनी जीत की दावेदारी करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘मैं वाराणसी से चुनाव लड़ूंगा और जीत लूंगा, क्योंकि मई के महीने में मैं किसी हाल में कोई भी चीज हारता नहीं हूं.’’ पत्रकारों से बातचीत में चंद्रशेखर ने कहा, ‘‘देश के 48 खरब रुपए अमीरों के पास हैं और वे गरीबों की खाल उतारने का काम कर रहे हैं. हमें इसका जवाब चाहिए.’’

Lok sabha Election 2019: सपा के कई नेता भाजपा में शामिल, योगी ने कहा- इस बार 74 से ज्यादा सीटों का है लक्ष्य

चंद्रशेखर ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सत्ता में बैठी सरकार गरीबों को लूट रही है. उन्होंने यह दावा भी किया कि इस सरकार में 2 करोड़ युवाओं की नौकरियां छीन ली गईं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Weather: दिल्ली में आज छाये रहेंगे बादल, हल्की बारिश का अनुमान, जानें अपडेट
दिल्ली में आज छाये रहेंगे बादल, हल्की बारिश का अनुमान, जानें अपडेट
शिमला में IGMC में बच्चों की रोबोटिक सर्जरी, 6 सफल ऑपरेशन
शिमला में IGMC में बच्चों की रोबोटिक सर्जरी, 6 सफल ऑपरेशन
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget