एक्सप्लोरर

यूपी: पिछड़ों के वोट बांटने के लिए बीजेपी ने सपा प्रमुख के घर में भी डाली 'डकैती'- मायावती

मायावती ने कहा कि अब तो बीजेपी ने अखिलेश यादव के घर में भी डकैती डाल दी है. उनके चाचा शिवपाल यादव को तोड़कर उनकी अलग पार्टी बनवायी. जहां-जहां बीजेपी के उम्मीदवार खड़े होंगे, वहां सपा के वोट काटने के लिए शिवपाल के उम्मीदवार खड़े कराए.

आजमगढ़: बसपा प्रमुख मायावती ने बुधवार को बीजेपी पर पिछड़े वर्ग के वोट बांटने के लिए विभिन्न बिरादरियों के छोटे-छोटे संगठन बनवाने का आरोप लगाते हुए कहा कि इसके लिए भगवा दल ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के घर में भी डकैती डाल दी है.

मायावती ने सपा-बसपा-रालोद की संयुक्त रैली में कहा कि वर्ष 2007 में बसपा द्वारा सामाजिक भाईचारे के आधार पर सरकार बनाए जाने से बौखलाई बीजेपी ने अति पिछड़ी जातियों के कुछ 'स्वार्थी लोगों' को पकड़ लिया और पिछड़े वर्ग का वोट बांटने के लिए उनकी पार्टियां बनवा दीं. अब जब लोकसभा और विधानसभा का चुनाव होता है तो बीजेपी उनमें से कुछ पार्टियों को पैसा देकर बैठा देती है या फिर एक-दो सीट दे देती है और उसकी आड़ में उनके समाज का वोट लेती है.

उन्होंने कहा, 'अब तो बीजेपी ने अखिलेश यादव के घर में भी डकैती डाल दी है. उनके चाचा शिवपाल यादव को तोड़कर उनकी अलग पार्टी बनवायी. जहां-जहां बीजेपी के उम्मीदवार खड़े होंगे, वहां सपा के वोट काटने के लिए शिवपाल के उम्मीदवार खड़े कराए.

उत्तर प्रदेश में जितनी भी दलित बिरादरियों के छोटे-छोटे संगठन बने हैं, वे बीजेपी ने वोट बांटने के लिए बनाए हैं. आप उनसे दूरी बनाए रखें.'

मायावती ने कहा, ‘‘सपा-बसपा का रिश्ता हमारी संस्कृति और सभ्यता के हिसाब से बना है, मगर गठबंधन की कामयाबी से बौखलायी बीजेपी इस रिश्ते का सम्मान करने के बजाय हमारी सभ्यता और संस्कृति पर ही तंज कर रही है.’’

उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब तक पांच चरणों के चुनाव में गठबंधन के पक्ष में जबर्दस्त मतदान होने के मद्देनजर ऐसा लग रहा है कि इस बार चुनाव में यहां ‘‘हमारे लोग नमो-नमो वालों की छुट्टी करने वाले हैं और अपने जय भीम करने वालों को ही लाने वाले हैं.’’

मायावती ने जनता का आह्वान किया कि वह आजमगढ़ से अखिलेश के खिलाफ खड़े बीजेपी उम्मीदवार (दिनेश लाल यादव, निरहुआ) को चुनाव में इतनी बुरी तरह हराए कि यह व्यक्ति भविष्य में उनके आगे कभी चुनाव लड़ने की हिम्मत न जुटा पाये.

बसपा प्रमुख ने देश के दलितों और पिछड़ों के उत्थान में भीमराव आम्बेडकर के योगदान का जिक्र करते हुए कहा कि आज पूरे देश में मुस्लिम और अन्य अल्पसंख्यक समाज के लोग जो थोड़े बहुत सुरक्षित हैं तो यह केवल आम्बेडकर की देन है. आम्बेडकर ने भारत का संविधान केवल धर्मनिरपेक्षता के आधार बनाया, जिसे बीजेपी और संघ के लोग कतई पसंद नहीं करते.

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमला करते हुए कहा, ‘‘वह खिसियानी बिल्ली खम्भा नोचे की तरह, हमारे सामाजिक न्याय के गठबंधन को महामिलावट बता रहे हैं, जबकि जाति के हिसाब से महामिलावटी तो खुद प्रधानमंत्री मोदी हैं.’’

मायावती ने आरोप लगाया, ‘‘मोदी ने पिछड़े वर्गों का हक मारने के लिए गुजरात में अपनी जाति को जुगाड़ करके अति पिछड़ी जाति में शामिल कर लिया. सामाजिक न्याय के लिए बना हमारा गठबंधन इनके गले से नहीं उतर रहा है, उन्हें डर है कि इस तरह का गठबंधन देश में कहीं और न बन जाए.’’

लोकसभा चुनाव: कुशीनगर सीट का इतिहास, राजीनीतिक आकलन और चुनावी मुद्दे

यूपी: हाईकोर्ट ने भी खारिज की बाहुबली अतीक अहमद की पैरोल अर्जी, वाराणसी में नहीं कर सकेंगे चुनाव प्रचार

कांग्रेस नेता संजय निरुपम का विवादित बयान, कहा- औरंगजेब के आधुनिक अवतार हैं मोदी

नोएडा: अंबेडकर की मूर्ति पर की पत्थरबाजी, तनाव के मद्देनजर फोर्स तैनात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई प्रोटेस्ट में पुलिस वैन के सामने खड़ी होने वाली रिया बोलीं- 'मॉर्फ तस्वीरें बनाकर...'
मुंबई प्रोटेस्ट में पुलिस वैन के सामने खड़ी होने वाली रिया बोलीं- 'मॉर्फ तस्वीरें बनाकर...'
अजमेर: 5 बच्चों की मां ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा
अजमेर: 5 बच्चों की मां ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा
'यह असली विष्णु का अवतार है', कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थकों को लेकर उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान
'यह असली विष्णु का अवतार है', कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थकों को लेकर उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान
ग्रेटर नोएडा में गड्ढे में गिरने से बच्चे की मौत के मामले में एक्शन, 3 पर FIR; ठेकेदार गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा में गड्ढे में गिरने से बच्चे की मौत के मामले में एक्शन, 3 पर FIR; ठेकेदार गिरफ्तार

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
Exclusive: पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
Mustard Oil vs Olive Oil Benefits: सरसों या जैतून... हार्ट पेशेंट के लिए कौन सा तेल सही?
सरसों या जैतून... हार्ट पेशेंट के लिए कौन सा तेल सही?
Kerala Students Viral Video: कॉलेज केयरटेकर को स्टूडेंट्स ने दिया सरप्राइज, रिएक्शन वायरल
कॉलेज केयरटेकर को स्टूडेंट्स ने दिया सरप्राइज, रिएक्शन वायरल
Embed widget