एक्सप्लोरर

आजम खान और एसटी हसन को सबक सिखाऊंगीः जया प्रदा

बता दें कि जयाप्रदा को लेकर आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करने को लेकर समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और रामपुर से सांसद आजम खान सहित 10 लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है. सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो बेहद अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करते नजर आ रहे हैं.

रामपुर: फ़िल्म अभिनेत्री और पूर्व सांसद जयाप्रदा ने रामपुर में सपा सांसद आज़म खान और डॉ एस टी हसन के आपत्तिजनक बयानों पर पलटवार करते हुए दोनों सांसदों को गुंडा माफिया करार दिया है. उन्होंने कहा कि ये लोग नहीं चाहते कि मैं रामपुर में रहूं. जयाप्रदा ने कहा कि आज़म खान अपनी आदत से मजबूर हैं लेकिन दुःख इस बात का है को डॉ एस टी हसन पढ़े लिखे होने के बाद मुझे ऐसे बोल रहे हैं.

जयाप्रदा ने कहा कि मैं महिलाओं के सम्मान की लड़ाई लड़ूंगी और आज़म खान,एसटी हसन और फिरोज़ को सबक सिखाऊंगी ताकि आइंदा कोई भी महिलाओं पर इस तरह की टिप्पणी करने की हिम्मत न करे. ये गुंडे और माफिया लोग हैं तो मुझे डरा धमका के रामपुर से निकालना चाहते हैं.

जयाप्रदा ने कहा कि यही एसटी हसन टिकट न मिलने पर आज़म खान पर कितना भड़के थे और अब ये दोनों कैसे एक हो गए. जयाप्रदा ने कहा कि आज़म खान सुर्खियों में रहने के लिए मेरे नाम का इस्तेमाल करते हैं ये कोई नई बात नहीं है. मुझ पर की गई टिप्पणी सभी कलाकारों और महिलाओं का अपमान है. नृत्य तो शिव जी का है आज़म खान शिव जी के लिए क्या बता सकते हैं.

जयाप्रदा ने नसीहत देते हुए कहा कि कुरान में महिलाओं के लिए ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करना कहीं नहीं लिखा है. क्या रामपुर की महिलाएं और जनता महान नहीं है.  क्या आप ये कहना चाहते हैं कि रामपुर में धंधा चल रहा है. तवायफ़ कहते हो.

बता दें कि जयाप्रदा को लेकर आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करने को लेकर समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और रामपुर से सांसद आजम खान सहित 10 लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है. सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो बेहद अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करते नजर आ रहे हैं. आजम खान और जयाप्रदा की अदावत पुरानी है. पहले भी वो कई आपत्तिजनक टिप्पणी कर चुके हैं.

यूपी: योगी सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के तोहफा लेने पर लगाई पाबंदी, तंबाकू पर भी बैन

यूपी: जयाप्रदा पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर आजम खान पर दर्ज हुई FIR

यूपी; इलाहाबाद विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र से लागू होगा छात्र परिषद मॉडल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
JPSC आंदोलन: CJP के आशुतोष रांका बोले, 'जब दीपके वहां जाएगा तभी...'
JPSC आंदोलन: CJP के आशुतोष रांका बोले, 'जब दीपके वहां जाएगा तभी...'
रांची: विधानसभा के पास धारा 163 लागू, छात्रों के मार्च से पहले प्रशासन अलर्ट
रांची: विधानसभा के पास धारा 163 लागू, छात्रों के मार्च से पहले प्रशासन अलर्ट

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget