एक्सप्लोरर

यूपी: गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने चलाया ‘ऑपरेशन टारगेट, 17 बदमाश गिरफ्तार

गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए अलग-अलग मामलों में कुल 17 बदमाशों को गिरफ्तार किया है. इन पर हत्या, लूटपाट, चोरी, तस्करी जैसे कई संगीन मामले दर्ज हैं.

नोएडा: अपराध और अपराधियों के खिलाफ गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने मोर्चा खोल दिया है. पुलिस ने इसके लिए एक विशेष अभियान चलाया है जिसे ‘ऑपरेशन टारगेट’नाम दिया गया है. इसके तहत पुलिस ने 17 बदमाशों को गिरफ्तार किया है. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के मीडिया प्रभारी राकेश भदौरिया ने रविवार को बताया कि फेज-2 थाना पुलिस ने इलाहाबास गांव के पास से कपिल को गिरफ्तार कर उसके पास से 18 पेटी हरियाणा मार्का शराब बरामद किया है. उसका एक साथी कुलदीप फरार है.

उन्होंने बताया कि फेज-2 थाना पुलिस ने ही शाहरुख, मनोज और कुलदीप को चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है. इनके कब्जे से मोबाइल फोन टावर के चोरी किए गए 15 जीएसएम एंटीना एसआरएन बरामद हुए हैं.

मीडिया प्रभारी ने बताया कि सेक्टर 24 थाना पुलिस ने मोहम्मद अलाउद्दीन को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी के तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं.

उन्होंने बताया कि बादलपुर थाना पुलिस ने सुनील, इमरान और शाहरुख को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 3.7 किलोग्राम गांजा बरामद किया. उन्होंने शराब की तस्करी करने और मिलावटी शराब बेचने के आरोप में सुरेश उर्फ बालकराम और उसकी पत्नी गीता को गिरफ्तार किया है.

प्रभारी ने बताया कि ईकोटेक-3 थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे रिंकू और सुनील को गिरफ्तार किया है.

उन्होंने बताया कि फेज-3 थाना पुलिस ने शराब तस्करी के आरोप में विकास, भारत, पप्पन, संदीप और विशंभर को गिरफ्तार किया है. इनके पास से 15 पेटी हरियाणा मार्का अंग्रेजी शराब बरामद हुई है.

पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है.

बता दें कि इससे पहले गौतमबुद्ध नगर जिले के नोएडा और ग्रेटर नोएडा इलाके में ''ऑपरेशन क्लीन'' के तहत सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और शराब पीकर गाड़ी चलाने के आरोप में  474 लोगों को गिरफ्तार किया गया था. हैरान करने वाली बात ये है कि ये लोग तीन घंटे के अंदर पकड़े गए थे.

विधानसभा उपचुनाव: सपा ने घोषित किये आठ और उम्मीदवार, रामपुर से आजम खान की पत्नी को टिकट

यूपी में मुसीबत बनी बारिश: 14 लोगों की मौत, बलिया में पटरी धंसने से यातायात ठप

शिवपाल को समाजवादी पार्टी का ऑफर, पार्टी का विलय कर लें तो उनके खिलाफ दायर अर्जी वापस ले लेंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लालू परिवार का झगड़ा बढ़ा! रोहिणी आचार्य ने संजय यादव पर साधा निशाना, दी ये चुनौती
लालू परिवार का झगड़ा बढ़ा! रोहिणी आचार्य ने संजय यादव पर साधा निशाना, दी ये चुनौती
'कश्मीर के गतिरोध की सजा जम्मू नहीं भुगतेगा', उद्धव गुट ने की पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग
'कश्मीर के गतिरोध की सजा जम्मू नहीं भुगतेगा', उद्धव गुट ने की पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग
Vaishno Devi: कटरा में तेज बारिश, वैष्णो देवी मार्ग पर लैंडस्लाइड, बैटरी कार सेवा बंद
कटरा में तेज बारिश, वैष्णो देवी मार्ग पर लैंडस्लाइड, बैटरी कार सेवा बंद
Jaipur News: अमायरा सुसाइड केस में 8 महीने बाद चार्जशीट, हल्की धाराओं से नाराज परिवार जाएगा हाईकोर्ट
जयपुर: अमायरा सुसाइड केस में 8 महीने बाद चार्जशीट, हल्की धाराओं से नाराज परिवार जाएगा हाईकोर्ट

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget