एक्सप्लोरर

मुख्तार अंसारी की परोल के लिए SC में पैरवी कर रहे हैं सिब्बल-सलमान खुर्शीद

नई दिल्ली/लखनऊ: यूपी में बहुजन समाज पार्टी के बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी की परोल के लिए कांग्रेस के दो बड़े नेता कपिल सिब्बल और सलमान खुर्शीद कोर्ट में पैरवी कर रहे हैं. चुनाव में तो ये दुश्मन हैं, लेकिन अदालत में दोस्त बन गए हैं. क्योंकि यूपी चुनाव में बीएसपी की लड़ाई समाजवादी पार्टी से है और समाजवादी पार्टी का कांग्रेस से गठबंधन है.

मुख्तार अंसारी की वजह से हुआ था सपा में झगड़ा !

मुख्तार अंसारी मऊ से बीएसपी के उम्मीदवार हैं. हाईकोर्ट में इनके परोल को लेकर केस चल रहा है. ये वही मुख्तार अंसारी हैं जिनकी वजह से समाजवादी पार्टी में झगड़े की शुरुआत हुई. दरअसल शिवपाल यादव ने अंसारी बंधुओं अफजाल अंसारी और मुख्तार अंसारी की पार्टी कौमी एकता दल का समाजवादी पार्टी में विलय करवाया था. लेकिन अखिलेश इस विलय के सख्त खिलाफ थे. अखिलेश के विरोध के बाद अंसारी बंधु समाजवादी पार्टी छोड़कर बीएसपी में शामिल हो गए.

हालांकि एक वकील के तौर पर केस लड़ने में किसी को कोई एतराज नहीं हो सकता, लेकिन ये तो चर्चा शुरू हो ही गई कि राजनीति के मैदान में विरोधी का केस कांग्रेस के बड़े नेता क्यों लड़ रहे हैं.  सवाल उठे तो दोनों वकीलों की तरफ से जवाब भी आया-

कपिल सिब्बल ने ABP न्यूज से बातचीत में कहा-

‘’ये पूरी तरह से व्यावसायिक था, इसका राजनीति से कोई लेना देना नहीं है. एक वकील की हैसियत से मैं टीएमसी, एसपी, बीएसपी, कांग्रेस औऱ बीजेपी जैसी कई पार्टियों और उनके नेताओं के लिए कोर्ट में पेश हो चुका हूं. यहां मुद्दा ये था कि निचली अदालत ने चुनाव प्रचार के लिए परोल दे दी थी, जबकि हाईकोर्ट ने रोक लगा दी जिसकी वजह से एक उम्मीदवार को चुनाव प्रचार में जाने का मौका नहीं मिल रहा है.’’

सलमान खुर्शीद ने भी ABP न्यूज से कहा-

‘’भारतीय कानून के तहत मैं व्यावसायिक हैसियत से कोर्ट में पेश हुआ.’’

अंसारी पर क्या केस है ?

साल 2005 में बीजेपी के पूर्व विधायक कृष्णानंद राय की हत्या का केस मुख्तार अंसारी पर चल रहा है. इसी केस में सीबीआई की अदालत से उन्हें चुनाव में प्रचार करने के लिए 17 फरवरी से 4 मार्च तक परोल दी थी. लेकिन चुनाव आयोग परोल के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट पहुंच गया.

मऊ से उम्मीदवार हैं मुख्तार अंसारी

हाईकोर्ट ने 17 मार्च को ही अंसारी को मिली परोल पर रोक लगा दी. इसी रोक के खिलाफ अंसारी भी हाईकोर्ट पहुंचे जहां उनकी ओर से कपिल सिब्बल और सलमान खुर्शीद ने पैरवी की. मुख्तार अंसारी जिस मऊ से उम्मीदवार हैं वहां 4 मार्च को वोटिंग है. नजर कोर्ट पर है कि मुख्तार को प्रचार के लिए परोल मिलती है या नहीं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीपक प्रकाश पर RJD का हमला, 'इस्तीफा दें या उनको...'
दीपक प्रकाश पर RJD का हमला, 'इस्तीफा दें या उनको...'
बिहार: कर्मचारी बोला- 50,000 घूस लगेगा, मंत्री ने फोन घुमाया- सस्पेंड करो
बिहार: कर्मचारी बोला- 50,000 घूस लगेगा, मंत्री ने फोन घुमाया- सस्पेंड करो
कुलगाम हमला: छत्तीसगढ़ के 2 मजदूरों की मौत, मचा हड़कंप
कुलगाम हमला: छत्तीसगढ़ के 2 मजदूरों की मौत, मचा हड़कंप
दिल्ली में 'लक्ष्मी योजना' शुरू, अब हर महीने खटाखट आएंगे 2500
दिल्ली में 'लक्ष्मी योजना' शुरू, अब हर महीने खटाखट आएंगे 2500

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
दिल्ली में 'लक्ष्मी योजना' शुरू, अब हर महीने खटाखट आएंगे 2500
दिल्ली में 'लक्ष्मी योजना' शुरू, अब हर महीने खटाखट आएंगे 2500
Saturday Box Office: दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
टीम इंडिया की 'भगवा' जर्सी पर बोले ध्यानचंद, कहा- रंग से क्या...
टीम इंडिया की 'भगवा' जर्सी पर बोले ध्यानचंद, कहा- रंग से क्या...
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
क्या है दिल्ली की डबल काउंसिलिंग? जिसमें फंस रही MBBS सीटें 
क्या है दिल्ली की डबल काउंसिलिंग? जिसमें फंस रही MBBS सीटें 
Embed widget