एक्सप्लोरर

यूपी चुनाव: फिर छलका शत्रुघ्न सिन्हा का दर्द, कहा- पार्टी देश के स्टार प्रचारक को भूल गई

पटना: बीजेपी के सांसद और अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने बुधवार को यूपी चुनाव के स्टार प्रचारकों की सूची में अपना नाम नहीं देख आश्चर्य जाहिर किया है. शत्रुधन सिन्हा ने कहा कि बीजेपी के स्टार प्रचारकों की सूची से मुझे बाहर रखा है, पार्टी देश के स्टार प्रचारक को भूल गई है. लेकिन इसके बावजूद भी मैं पार्टी को शुभकामनाएं देता हूं.

'जो यूपी के चप्पे-चप्पे से वाकिफ है उसे स्टार प्रचारकों की लिस्ट से बाहर रखा गया है'

पटना साहिब क्षेत्र के सांसद सिन्हा ने पटना में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा, "शत्रुघ्न सिन्हा जो लंबे समय तक बीजेपी के लिए यूपी में स्टार प्रचारक के रूप में सेवा दे चुका है और उस राज्य के चप्पे-चप्पे से वाकिफ है, उसे स्टार प्रचारकों की सूची से बाहर रखा गया." सिन्हा ने कहा, "मैं कोई शिकायत नहीं कर रहा हूं. स्टार प्रचारकों की सूची बनाना पार्टी नेतृत्व का काम है. मैं पार्टी को यूपी चुनाव के लिए शुभकामनाएं देता हूं."

बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे पर शत्रुघ्न सिन्हा का बयान

बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आने पर शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा था, "यह तो होना ही था." इस पर बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने उनकी तुलना बैलगाड़ी के नीचे चलने वाले कुत्ते से की थी. उन्होंने कहा था, "बैलगाड़ी के नीचे चलने वाला कुत्ता समझता है कि गाड़ी वही चला रहा है."

बिहारी बाबू नाम से मशहूर हैं शत्रुघ्न सिन्हा

'बिहारी बाबू' के नाम से मशहूर शत्रुघ्न सिन्हा को राजनीति में जब भी जो ठीक लगा, बेबाक बोलते रहे हैं. वह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के अच्छे काम की तारीफ कर चुके हैं और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी उनके अच्छे संबंध हैं. जबकि पार्टी उन्हें खुले विचार वाले नेता नहीं, बल्कि 'कट्टर भाजपाई' के रूप में देखना चाहती है. पार्टी यह भूल जाती है कि अटल बिहारी वाजपेयी ने बांग्लादेश की आजादी के लिए भारत के पाकिस्तान से युद्ध करने पर तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को 'दुर्गा' की संज्ञा दी थी.

मैं बीजेपी में मजबूती के साथ, लेकिन स्टार प्रचारक नहीं: शत्रुघ्न सिन्हा

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से संबंध के बारे में पूछे जाने पर शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने अंदाज में कहा, "हां, मेरे इन दोनों नेताओं से आपसी, सौहार्दपूर्ण, पारिवारिक संबंध हैं. इसे राजनीतिक रूप से नहीं देखा जाना चाहिए." नेता-अभिनेता ने एक बार फिर दोहराया कि वह बीजेपी में हैं और मजबूती के साथ हैं, लेकिन स्टार प्रचारक नहीं हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीपक प्रकाश पर RJD का हमला, 'इस्तीफा दें या उनको...'
दीपक प्रकाश पर RJD का हमला, 'इस्तीफा दें या उनको...'
बिहार: कर्मचारी बोला- 50,000 घूस लगेगा, मंत्री ने फोन घुमाया- सस्पेंड करो
बिहार: कर्मचारी बोला- 50,000 घूस लगेगा, मंत्री ने फोन घुमाया- सस्पेंड करो
कुलगाम हमला: छत्तीसगढ़ के 2 मजदूरों की मौत, मचा हड़कंप
कुलगाम हमला: छत्तीसगढ़ के 2 मजदूरों की मौत, मचा हड़कंप
दिल्ली में 'लक्ष्मी योजना' शुरू, अब हर महीने खटाखट आएंगे 2500
दिल्ली में 'लक्ष्मी योजना' शुरू, अब हर महीने खटाखट आएंगे 2500

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
दिल्ली में 'लक्ष्मी योजना' शुरू, अब हर महीने खटाखट आएंगे 2500
दिल्ली में 'लक्ष्मी योजना' शुरू, अब हर महीने खटाखट आएंगे 2500
Saturday Box Office: दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
टीम इंडिया की 'भगवा' जर्सी पर बोले ध्यानचंद, कहा- रंग से क्या...
टीम इंडिया की 'भगवा' जर्सी पर बोले ध्यानचंद, कहा- रंग से क्या...
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
क्या है दिल्ली की डबल काउंसिलिंग? जिसमें फंस रही MBBS सीटें 
क्या है दिल्ली की डबल काउंसिलिंग? जिसमें फंस रही MBBS सीटें 
Embed widget