एक्सप्लोरर

सामने आया यूपी के राज्य मंत्री राधेश्याम सिंह का कथित ऑडियो, पत्रकार को ज़िंदा जलाने की धमकी

लखनऊ:  अखिलेश यादव दावा करते हैं कि उन्होंने यूपी में कानून व्य़वस्था को काफी दुरुस्त किया है, लेकिन उनके दावे की पोल खोलने में उनके नेता और मंत्री ही लगे हुए हैं. उनके मंत्रिमंडल में राज्य मंत्री राधेश्याम सिंह पर पत्रकार से गाली गलौज और जिंदा जला देने की धमकी का आरोप लगा है. नेताओं के बिगड़े बोल का ये मामला यूपी के कुशीनगर का है.

कुशीनगर की हाटा सीट से समाजवादी पार्टी विधायक राधेश्याम सिंह पर ही गाली गलौज का आऱोप लगा है. गाली के साथ-साथ इन पर जिंदा जला देने की धमकी देने का भी आरोप है.

ऑडियो में क्या है ?

मंत्री- हम जब किसी %#$ का नाम नहीं ले रहे हैं तो कोई &#%@ हमारा नाम क्यों लेगा.

पत्रकार- मंत्री जी आप ये बताइए

मंत्री- तुम्हारी दुकान… पेट्रोल लगा कर फूंक देंगे अगर ज्यादा राधेश्याम सिंह का नाम वहां लिए तो… तुम्हारे समेत फूंक देंगे… पत्रकारिता तुम्हारी &#%@% में झाड़ देंगे हम.

पत्रकार- ठीक है… ठीक है…

मंत्री- जान लेना

पत्रकार- ठीक है

मंत्री- बड़ा पत्रकार बन रहे हो.

सामने आया यूपी के राज्य मंत्री राधेश्याम सिंह का कथित ऑडियो, पत्रकार को ज़िंदा जलाने की धमकी

जिंदा जला देने की धमकी और साथ में गालियां. करीब 10 मिनट के ऑडियो क्लिप में मंत्री जी ने कई बार भद्दी गालियां दी.

मंत्री- हमारा नाम कोई &#%@ लेगा वो चाहे पब्लिक हो या पत्रकार हो उसका हम @#$ देंगे

मंत्री- कोई *@#$^ अगर मेरा गलत नाम लिया तो उसकी %#% ये भी जान लीजिए

पत्रकार- ठीक है… ठीक है

मंत्री- हम किसी का नाम नहीं ले रहे हैं कोई मेरा नाम ना ले @#$%

एक बार तो मंत्री जी ने ये भी बताया कि उन्होंने किसी के लिए जमीन भी कब्जा ली है.

मंत्री जी- ‘’जिसको रास्ता चलने का ढंग नहीं वो &#%@ आज राधेश्याम सिंह की बात कर रहा है… अरे वास्तव में अगर हनुमान जी के हम सच्चे पुजारी होंगे तो इसकी जमीन जो मैंने कब्जा कराया है, हनुमान जी इसको ऐसा दंड देंगे अगर सच्चे पुजारी होंगे तब… ये **++** को हनुमान जी दंड देंगे. हम क्यों दंड देंगे इसको, हनुमान जी दंड देंगे.’’

क्या है मामला

दरअसल मंत्री जी पर मनोज गिरी नाम के पत्रकार ने आरोप लगाए हैं. पत्रकार का आरोप है कि चुनाव प्रचार में लगे राधेश्याम सिंह ने उनके पक्ष में वोट देने के लिए उससे लोगों पर दबाव बनवाना चाह रहे थे. इसी को लेकर उन्होंने धमकी दी. फोन पर धमकी मिलने के बाद पत्रकार ने अपने साथी पत्रकारों के साथ मिलकर मंत्री जी के खिलाफ केस दर्ज करा दिया है.

सामने आया यूपी के राज्य मंत्री राधेश्याम सिंह का कथित ऑडियो, पत्रकार को ज़िंदा जलाने की धमकी

अखिलेश कैबिनेट में स्वास्थ्य राज्य मंत्री राधेश्याम सिंह पर पहले भी गाली गलौज और धमकी देने के आरोप लगते रहे हैं. उनके खिलाफ दो मामलों में केस भी दर्ज हुआ लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई.

कुशीनगर की हाटा विधानसभा से राधेयश्याम सिंह विधायक हैं और इस चुनाव में भी समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार हैं. लेकिन चुनावी माहौल में लग रहे आरोप कहीं उनके लिए मुश्किल ना खड़ी कर दे. हालांकि आरोपों पर राधेश्याम सिंह की तरफ से अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.

(ABP न्यूज इस ऑडियो क्लिप की पुष्टि नहीं करता है)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीपके की हिरासत पर CJP का दावा, 'अज्ञात जगह ले गई पुलिस, हमसे संपर्क...'
दीपके की हिरासत पर CJP का दावा, 'अज्ञात जगह ले गई पुलिस, हमसे संपर्क...'
लखनऊ: सुरेश खन्ना ने बाढ़ प्रभावित इलाके का किया निरीक्षण, दिए निर्देश
लखनऊ: सुरेश खन्ना ने बाढ़ प्रभावित इलाके का किया निरीक्षण, दिए निर्देश
यूपी में लगेंगे पांच डॉप्लर वेदर रडार, बेहतर होगी मौसम की निगरानी
यूपी में लगेंगे पांच डॉप्लर वेदर रडार, बेहतर होगी मौसम की निगरानी
'शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा', CM योगी आदित्यनाथ का हमला
'शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा', CM योगी आदित्यनाथ का हमला

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
रैपर यो यो हनी सिंह ने आपत्तिजनक शब्दों के लिए मांगी माफी, महाराष्ट्र साइबर सेल में दर्ज कराया बयान
रैपर यो यो हनी सिंह ने आपत्तिजनक शब्दों के लिए मांगी माफी, साइबर सेल में दर्ज कराया बयान
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
Embed widget