एक्सप्लोरर

यूपी: चुनाव आयोग ने कहा, 'निराधार है ईवीएम से छेड़छाड़ की बात'

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्षता के साथ पूरी हुई है. इस पर हंगामा नहीं करना चाहिए. लोगों ने गलतफहमी के चलते विरोध किया. उन्हें स्थिति से अवगत कराया गया, जिस पर सभी प्रत्याशी व उनके समर्थक अब पूरी तरह शांत हैं.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी वेंकटेश्वर लू ने ईवीएम से कथित छेड़छाड़ पर मचे बवाल पर मंगलवार को कहा कि यह बात पूरी तरह निराधार है, और मशीनों को कड़ी सुरक्षा में रखा गया है.

लू ने कहा, "चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्षता के साथ पूरी हुई है. इस पर हंगामा नहीं करना चाहिए. लोगों ने गलतफहमी के चलते विरोध किया. उन्हें स्थिति से अवगत कराया गया, जिस पर सभी प्रत्याशी व उनके समर्थक अब पूरी तरह शांत हैं. मशीनों की छेड़छाड़ की बातें बेबुनियाद और निराधार हैं. इसमें कोई तथ्य नहीं है." उन्होंने मीडिया से अपील की तथ्यपूर्ण खबरें ही प्रकाशित करें.

उन्होंने सोशल मीडिया पर चल रही तस्वीरों पर कहा कि डुमरियागंज और चंदौली में जो एक्स्ट्रा ईवीएम और वीवीपैट बची थीं, उन्हें बाहर लाया जा रहा था.

उन्होंने यह भी कहा, "सुरक्षा के लिए गाजीपुर के प्रत्याशी ने तीन से पांच लोगों को स्ट्रांग रूम के बाहर बैठाने को कहा था. जिलाधिकारी ने उनकी बातें मान ली हैं."

उन्होंने कहा, "गाजीपुर में प्रत्याशी ईवीएम पर नजर रखने के लिए अधिक संख्या में लोगों को वहां चाहते थे. जिलाधिकारी ने उन्हें अपनी बात से संतुष्ट कर दिया है और जो लोग विरोध कर रहे थे, वापस लौट गए हैं."

लू ने बताया, "स्ट्रांग रूम की सुरक्षा केन्द्रीय अर्धसैनिक बलों के जवान कर रहे हैं. वहां सीसीटीवी लगाए गए हैं. प्रत्याशियों को अपने प्रतिनिधियों के जरिए स्ट्रांग रूम पर नजर रखने की अनुमति दी गई है. सभी आशंकाएं निर्मूल हैं."

गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) गठबंधन के उम्मीदवार अफजाल अंसारी ईवीएम में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए अपने समर्थकों के साथ मतगणना स्थल के बाहर सोमवार रात धरने पर बैठ गए थे. इस दौरान उन्होंने जमकर बावाल काटा था. उन्होंने जिला प्रशासन पर धांधली का आरोप लगाया था. बाद में जिला निर्वाचन अधिकारी के. बालाजी के समझाने पर पूरा मामला शांत हुआ.

यूपी: SP-BSP को सता रहा है वोटों की गिनती में गड़बड़ी का डर, अखिलेश ने चिट्ठी लिख कार्यकर्ताओं से की है ये अपील

यूपी: चुनाव आयोग ने गाजीपुर में EVM गड़बड़ी के आरोपों को नकारा, धरने पर बैठे थे अफजाल अंसारी

गोरखपुर-बस्‍ती मंडल में गेम चेंजर बनेगा 'द मुनिया' फार्मूला, या फिर भाजपा की सुनामी ढाएगी विपक्षी पार्टियों पर कहर?

मुलायम और अखिलेश यादव को आय से अधिक संपत्ति मामले में सीबीआई से क्लीन चिट मिली

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, 'सरकार ने मांगें मानीं'
हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, 'सरकार ने मांगें मानीं'
बिहार के किसान ध्यान दें! फसल क्षति का मिलेगा अनुदान, ऐसे करें आवेदन
बिहार के किसान ध्यान दें! फसल क्षति का मिलेगा अनुदान, ऐसे करें आवेदन
सुशासन में यूपी बना रोल मॉडल, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने की तारीफ
सुशासन में यूपी बना रोल मॉडल, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने की तारीफ
'सही पद पर सही अधिकारी होगा तैनात, कार्य प्रदर्शन को जोड़ा जाएगा एसीआर'- CM योगी
'सही पद पर सही अधिकारी होगा तैनात, कार्य प्रदर्शन को जोड़ा जाएगा एसीआर'- CM योगी

वीडियोज

Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs
Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
Embed widget