एक्सप्लोरर

यूपी चुनाव: पांचवें चरण में 12 बजे तक हुआ 25 फीसदी मतदान

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण में नेपाल से लगे तराई और पूर्वी अंचल के 11 जिलों की 51 विधानसभा सीटों के लिये आज दोपहर 12 बजे तक 25 प्रतिशत वोट पड़े. मतदान शाम पांच बजे तक होगा.

दोपहर 12 बजे तक औसतन 25 फीसदी मतदान

निर्वाचन आयोग के अनुसार पांचवें चरण में बलरामपुर, गोण्डा, फैजाबाद, अंबेडकरनगर, बहराइच, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संत कबीरनगर, अमेठी और सुल्तानपुर जिले की 51 विधानसभा सीटों के लिये दोपहर 12 बजे तक औसतन 25 फीसदी वोट पड़े. मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ. शाम पांच बजे तक जो भी मतदाता मतदान केन्द्र में आमद दर्ज करा देंगे, उन्हें वोट डालने का मौका दिया जाएगा.

मतदान शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा है और अभी तक कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं है. खुशगवार मौसम होने के कारण सुबह से ही मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं की कतारें देखी जा रही हैं. पांचवें चरण में करीब 83 लाख 80 हजार महिलाओं समेत कुल एक करोड़ 81 लाख 71 हजार 826 मतदाता 12 हजार 555 मतदान केन्द्रों पर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे.

अमेठी में सबसे अधिक 24 उम्मीदवार आजमा रहे हैं किस्मत

इस चरण में 40 महिलाओं समेत कुल 607 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं. अमेठी में सबसे अधिक 24 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं. सबसे कम छह उम्मीदवार सिद्धार्थनगर की कपिलवस्तु और इटवा सीट पर हैं. अंबेडकरनगर के आलापुर में एसपी प्रत्याशी चंद्रशेखर कनौजिया के निधन के कारण चुनाव आयोग ने यहां मतदान की तारीख नौ मार्च निर्धारित की है.

इस चरण में 2351 मतदान केन्द्रों को संवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है. स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित कराने के लिये पर्याप्त संख्या में केन्द्रीय बल तथा पुलिस बल तैनात किया गया है. मतदान प्रक्रिया पर नजर रखने के लिये 52 सामान्य पर्यवेक्षक, 13 व्यय पर्यवेक्षक तथा छह पुलिस पर्यवेक्षक तैनात किये गये हैं.

दांव पर है इन दिग्गजों की प्रतिष्ठा 

साल 2012 में हुए विधानसभा चुनाव में एसपी ने आलापुर जोड़कर कुल 52 सीटों में से 37 सीटें जीती थीं. बीजेपी और कांग्रेस को पांच-पांच सीटें मिली थीं जबकि बीएसपी को तीन और पीस पार्टी को दो सीटें हासिल हुई थीं. श्रावस्ती, बलरामपुर, सुल्तानपुर और अंबेडकरनगर में एसपी प्रत्याशियों ने हर सीट पर जीत दर्ज की थी. पांचवें चरण के चुनाव में अमेठी सीट से एसपी के टिकट पर सरकार के विवादास्पद मंत्री गायत्री प्रजापति के साथ-साथ कांग्रेस उम्मीदवार अमिता सिंह और बीजेपी प्रत्याशी गरिमा सिंह की प्रतिष्ठा दांव पर है.

इसके अलावा राज्य सरकार के मंत्री एस. पी. यादव (गैंसड़ी) विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह (तरबगंज) तेज नारायण पाण्डेय उर्फ पवन पाण्डेय (अयोध्या) और बीएसपी के प्रदेश अध्यक्ष राम अचल राजभर (अकबरपुर) की सियासी हैसियत का अंदाजा भी इस चरण के चुनाव में लग जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव: BJP की तैयारी तेज, सभी विधानसभाओं में विस्तारकों की होगी तैनाती
यूपी चुनाव: BJP की तैयारी तेज, सभी विधानसभाओं में विस्तारकों की होगी तैनाती
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
कांग्रेस के साथ मिलकर बड़े आंदोलन की तैयारी में CJP, यहां से होगी शुरुआत?
कांग्रेस के साथ मिलकर बड़े आंदोलन की तैयारी में CJP, यहां से होगी शुरुआत?

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget