एक्सप्लोरर

अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर ही जमकर बरसे यूपी कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर

राज बब्बर ने अपनी ही पार्टी के कार्यकर्ताओं को मंच पर सबके सामने खूब खरी खोटी सुनाई लगाई और उन्हें डांट भी लगाई.

प्रयागराज: आसमान से बरस रही आग के बीच चुनाव प्रचार करने प्रयागराज पहुंचे यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष राज बब्बर अपने ही कार्यकर्ताओं पर जमकर बरसे. राज बब्बर ने अपनी ही पार्टी के कार्यकर्ताओं को मंच पर सबके सामने खूब खरी खोटी सुनाई लगाई और उन्हें डांट भी लगाई.

राज बब्बर ने अपने कार्यकर्ताओं का मजाक उड़ाया और उन्हें जोश में होश खोने वाला करार दिया. उन्होंने जनता से भी मंच पर खड़े सभी नेताओं को पहचानने को कहा और ये हिदायत दी कि जितने कार्यकर्ता खुद को बड़ा नेता समझते हुए मंच पर चढ़े हुए हैं, वह चुनाव के बाद सभी के बूथों पर कांग्रेस उम्मीदवारों को मिले वोटों का हिसाब लेंगे.

कार्यकर्ताओं की धमाचौकड़ी के चलते राज बब्बर ने ज़्यादा देर भाषण भी नहीं दिया और सिर्फ औपचारिकता निभाकर ही वापस चले गए.

यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष राज बब्बर को आज प्रयागराज की फूलपुर सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार पंकज निरंजन के पक्ष में एक सभा संबोधित करनी थी. शहर के मंसूर अली पार्क में होने वाली सभा में राज बब्बर दोपहर करीब एक बजे पहुंचे.

दोपहर का वक्त और करीब पैंतालीस डिग्री तापमान होने की वजह से वहां सिर्फ गिनती के लोग थे. छोटे से मंच पर ज़रूर दर्जनों नेता व कार्यकर्ता चढ़े हुए थे. मंच पर इतने ज़्यादा लोग चढ़े हुए थे कि कहीं तिल रखने की भी जगह नहीं थी और वह गिरने की कगार पर था.

कई बार मना करने के बावजूद जब कोई भी कार्यकर्ता मंच से नीचे उतरने को राजी नहीं हुआ तो राज बब्बर नाराज़ हो गए. वह जब भाषण देने खड़े हुए तो मंच डगमगाने लगा. इस पर वह गुस्सा हो गए और व्यंगात्मक अंदाज़ में कार्यकर्ताओं को खूब खरी खोटी सुनाई और उनका मज़ाक उड़ाया.

राज बब्बर ने कहा कि उनके कार्यकर्ता खुद को बड़ा नेता समझते हैं, इसलिए तकलीफ उठाने के बावजूद मंच से नीचे हटने को तैयार नहीं हैं. राज बब्बर ने यहां सिर्फ दस से ग्यारह मिनट ही भाषण दिया, जिसमे से आधा वक्त तो कार्यकर्ताओं की क्लास लेने में ही बीत गया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
Datia Bypoll: दतिया उपचुनाव के लिए पहला नामांकन, आजाद समाज पार्टी के दामोदर सिंह यादव ने भरा पर्चा
दतिया उपचुनाव के लिए पहला नामांकन, आजाद समाज पार्टी के दामोदर सिंह यादव ने भरा पर्चा
Nuh News: गोवंश बचाने के मिशन के दौरान पुलिस जवान की मौत, ट्रक की टक्कर से गई जान
नूंह: गोवंश बचाने के मिशन के दौरान पुलिस जवान की मौत, ट्रक की टक्कर से गई जान
Jammu News: जम्मू में गंदे पानी से बचने के लिए लोगों ने घरों के दरवाजों पर 5 फीट की दीवार, प्रशासन बेपरवाह
जम्मू में गंदे पानी से बचने के लिए लोगों ने घरों के दरवाजों पर 5 फीट की दीवार, प्रशासन बेपरवाह

वीडियोज

Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान
Ramayana ने रिलीज़ से पहले बनाया 350 करोड़ का बड़ा रिकॉर्ड
Dhamaal 4 बिना लॉजिक, लेकिन हंसी की पूरी गारंटी
Nissan Tekton आखिरकार हुई Unveil, शुरुआती कीमत सिर्फ ₹10.49 लाख! #autolive
E20 Petrol का पूरा सच! Manish Kashyap से Supreme C. तक,क्या Ethanol Fuel सच में इंजन खराब कर रहा है?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
भारत और इंग्लैंड के चौथे टी20 में बारिश बनेगी विलेन? जानें मैच के दौरान कितने प्रतिशत बारिश के चांस
IND vs ENG के चौथे टी20 में बारिश बनेगी विलेन? जानें मैच के दौरान कितने प्रतिशत बारिश के चांस
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी जीत?
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
US-Iran War News LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
Embed widget