एक्सप्लोरर

सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया स्टैचू आफ यूनिटी का दौरा, राम मंदिर पर साधी चुप्पी

स्टैचू आफ यूनिटी के दौरे पर योगी ने आयोध्या में राम मंदिर बनाने के मुद्दे पर पूछे गए मीडिया के सवालों का जवाब देने से इंकार कर दिया. गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी इस मौके पर योगी के साथ थे.

केवडिया: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को गुजरात के नर्मदा जिले में स्थित स्टैचू आफ यूनिटी का दौरा किया. सरदार सरोवर बांध के निकट देश को एकता के सूत्र में पिरोने वाले सरदार पटेल की 182 मीटर ऊंची प्रतिमा स्थापित की गयी है जिसे स्टैचू आफ यूनिटी नाम दिया गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 31 अक्टूबर को सरदार पटेल की 143 वीं जयंती के मौके पर इस प्रतिमा का अनावरण किया था, जिसे दुनिया में सबसे ऊंची प्रतिमा माना जा रहा है. स्टैचू आफ यूनिटी के दौरे पर योगी ने आयोध्या में राम मंदिर बनाने के मुद्दे पर पूछे गए मीडिया के सवालों का जवाब देने से इंकार कर दिया. गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी इस मौके पर योगी के साथ थे. योगी ने 17 किलोमीटर लंबी "फूलों की घाटी" और पर्यटकों के रहने के लिए बनायी गयी टेंट सिटी का भी दौरा किया. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने पटेल की इस असाधारण प्रतिमा के निर्माण तथा उसके आस पास लोगों को आकर्षित करने वाले अन्य निर्माण कार्य के लिए राज्य सरकार के प्रयासों की सराहना की. योगी आदित्यनाथ ने कहा,"दुनिया की यह सबसे ऊंची प्रतिमा देश के सच्चे ‘सरदार’ को सबसे उचित श्रद्धांजलि है." रूपाणी और कई अन्य मंत्रियों ने विभिन्न राज्यों में जा कर वहां के मुख्यमंत्रियों को अनावरण समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया था. रूपाणी स्वयं लखनऊ गए थे और मख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इसके लिए आमंत्रित किया था. सरकारी सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रपति 15 दिसंबर को स्टैचू आफ यूनिटी आ सकते हैं. अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों के यहां आने की तिथि अभी तय नहीं है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सारे उद्योगपति...', पैसा बांटने वाले आरोप पर प्रशांत किशोर ने BJP को घेरा
'सारे उद्योगपति...', पैसा बांटने वाले आरोप पर प्रशांत किशोर ने BJP को घेरा
देहरादून बॉक्सिंग फेडरेशन पर चयन प्रक्रिया मे घोटाले का आरोप, खेल मंत्री से जांच की मांग
देहरादून बॉक्सिंग फेडरेशन पर चयन प्रक्रिया मे घोटाले का आरोप, खेल मंत्री से जांच की मांग
दिल्ली में दुर्गा पूजा पर ट्रैफिक की पाबंदियां, इन रास्तों पर गाड़ियों की नो एंट्री
दिल्ली में दुर्गा पूजा पर ट्रैफिक की पाबंदियां, इन रास्तों पर गाड़ियों की नो एंट्री
J&K: जुमे के खुतबे पर टकराव, वक्फ बोर्ड के आदेश पर मीरवाइज ने उठाया ये कदम
J&K: जुमे के खुतबे पर टकराव, वक्फ बोर्ड के आदेश पर मीरवाइज ने उठाया ये कदम

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
Embed widget