एक्सप्लोरर

यूपी: प्रयागराज-वाराणसी बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ

वाराणसी में गंगा का जलस्तर 71.32 मीटर पर पहुंच गया है. अस्सी घाट तक जाने वाली मुख्य सड़क पर पानी डेढ़ फुट तक पहुंच चुका है. इसका अलावा मणिकर्णिका घाट पर शवों का अंतिम संस्कार करने के लिए लोगों को घंटों लाइनों में लगना पड़ रहा है. घाट पर अंतिम संस्कार के लिए जगह नहीं बची है.

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश में गंगा और यमुना समेत कई नदियां उफ़ान पर हैं. पूर्वांचल में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है. वाराणसी सहित आसपास के जिलों के गांवों में गंगा का पानी घुस गया है. इससे उनका संपर्क टूट गया है. बाढ़ के हालातों पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार नजर बनाए हुए हैं. इसी स्थिति को देखते हुए सीएम योगी आज वाराणसी में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचेंगे. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहले प्रयागराज आएंगे. प्रयागराज में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने के दोपहर बाद वह बनारस आएंगे.

इस दौरान मुख्यमंत्री लंका स्थित सामने घाट, सरैया, कोनिया सहित अन्य इलाकों का निरीक्षण करेंगे. सीएम योगी आदित्यनाथ ने इससे पहले 17 सितंबर को बलिया जिले का दौरा किया था. जहां उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को बाढ़ पीढ़ितों को हर संभव मदद करने का आदेश दिया था.

एमपी से पानी छोड़े जाने की वजह से लगातार स्थिति गंभीर होती जा रही है. हालत ये है कि वाराणसी, प्रयागराज, गाज़ीपुर, बलिया, बांदा, जालौन और हमीरपुर समेत कई ज़िले इस वक़्त बाढ़ की चपेट में हैं. सभी नदियां फ़िलहाल ख़तरे का निशान पार कर गई हैं.

वहीं प्रयागराज में गंगा और यमुना दोनों नदियों के जलस्तर बढ़ने का सिलसिला जारी है. बाढ़ से कई मोहल्ले और तटीय इलाके जल मग्न हो गए हैं. लोगों के घरों में भी बाढ़ का पानी घुस चुका है. एनडीआरएफ़ की टीम राहत बचाव में जुटी हुई है. मॉनसून खत्म होने के कगार पर है लेकिन यूपी के कई शहरों में बाढ़ जैसे हालात अब भी बने हुए हैं. यही हाल वाराणसी शहर का भी है. जहां गंगा का पानी निचले इलाकों में घुस गया है.

हालात यह है कि गंगा ने नई कालोनियों को अपनी चपेट में ले लिया है. लोग सुरक्षित ठिकाने पर पहुंच रहे हैं या फिर अपनी जगह पर बैठकर गंगा के शांत होने का इंतजार कर रहे हैं.अस्सी घाट की सीढ़ियां मारकर यहां भी गंगा के पानी ने गली का रास्ता अपना लिया है. अक्सर सूखी सूखी सी रहने वाली कृशकाय वरुणा नदी का स्वास्थ्य इन दिनों देखने लायक है. अपने निर्धारित तटबंधों की ऐसी तैसी कर वरिता ने अपने निकटवर्ती मोहल्लों को ग्रास बनाना शुरु कर दिया है. खुरी पंचक्रोशी सहित सैकड़ों मोहल्लों में वरिता का पानी लहरा रहा है. बाढ़ प्रभावित इन इलाकों के लोग सांसत में हैं. इन मोहल्लों की गलियां सड़कें गुम हो गई हैं. इन स्थानों पर नावें और प्लास्टिक की डोंगियां चलाई जा रही हैं.

अयोध्या मामला: 28वें दिन की सुनवाई आज, कल सुन्नी वक्फ बोर्ड के वकील ने हिंदू गवाहों के दावे को  बताया था काल्पनिक

IPHONE 11 सीरीज की भारत में प्री-बुकिंग शुरू, 20 सितम्बर से Flipakart और Amazon से कर सकते हैं बुक

नासा ने चंद्रयान-2 के लैंडिंग वाले जगह की तस्वीरें खींची, अमेरिकी वैज्ञानिक ने की पुष्टि

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल: 15 अगस्त को खुले रहेंगे सभी सरकारी स्कूल, ऑर्डर जारी
हिमाचल: 15 अगस्त को खुले रहेंगे सभी सरकारी स्कूल, ऑर्डर जारी
हनुमान मंदिर में अभद्र भाषा पर विवाद, BJP सांसद क्या बोले?
हनुमान मंदिर में अभद्र भाषा पर विवाद, BJP सांसद क्या बोले?
प्रशांत किशोर की पार्टी के 20 नेता गिरफ्तार, बांकीपुर उपचुनाव के बीच एक्शन
प्रशांत किशोर की पार्टी के 20 नेता गिरफ्तार, बांकीपुर उपचुनाव के बीच एक्शन
दतिया उपचुनाव: वोटिंग से 1 दिन पहले कांग्रेस ने जताई ये आशंका
दतिया उपचुनाव: वोटिंग से 1 दिन पहले कांग्रेस ने जताई ये आशंका

वीडियोज

Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?
New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
घर पहुंचे अभिजीत दीपके, एंटी पेपर लीक बिल पर कहा, 'जब तक...'
घर पहुंचे अभिजीत दीपके, एंटी पेपर लीक बिल पर कहा, 'जब तक...'
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Embed widget