एक्सप्लोरर

सीएम योगी के 'वायरस' वाले बयान पर कांग्रेस का पलटवार, अखिलेश यादव ने भी किया ये ट्वीट

कांग्रेस ने योगी आदित्यनाथ के 'मुस्लिम लीग वायरस' वाली टिप्पणी पर पलटवार करते हुए आरोप लगाया कि 'आदित्यनाथ नामक वायरस' से विकास 'हैंग' हो गया है.

नई दिल्ली: कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 'मुस्लिम लीग वायरस' वाली टिप्पणी पर पलटवार करते हुए शुक्रवार को आरोप लगाया कि 'आदित्यनाथ नामक वायरस' से देश की सर्वाधिक आबादी वाले राज्य में विकास 'हैंग' हो गया है.

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने संवाददाताओं से कहा, "सच्चाई यह है कि योगी आदित्यनाथ नामक के वायरस ने उत्तर प्रदेश के विकास को हैंग कर दिया है. उपचुनाव में जनता ने इस वायरस को ठीक करने की कोशिश की और अब लोकसभा चुनाव में इसे पूरी तरह साफ कर देगी."

उन्होंने दावा किया, "समस्या यह है कि योगी आदित्यनाथ को इतिहास और भूगोल के बारे में कुछ पता नहीं है. भाजपा के मातृ संगठन ने भारत के विभाजन का प्रस्ताव पारित करने वाले फजलुल हक की मुस्लिम लीग के साथ मिलकर 1942 में बंगाल में सरकार बनाई थी."

सुरजेवाला ने सवाल किया कि क्या वह अपने पूर्वजों के बारे में बात कर रहे हैं?

इससे पहले योगी ने ट्वीट के जरिये कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, "मुस्लिम लीग एक वायरस है. एक ऐसा वायरस जिससे कोई संक्रमित हो गया तो वो बच नहीं सकता और आज तो मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ही इससे संक्रमित हो चुका है. सोचिये अगर ये जीत गए तो क्या होगा ? ये वायरस पूरे देश मे फैल जाएगा."

लोकसभा चुनाव 2019: लखनऊ के लिए ये है राजनाथ सिंह का प्लान, जानिए क्या कहा उन्होंने

एसपी ने जारी किया 'विजन डॉक्यूमेंट', अखिलेश बोले- हम किसानों का पूरा कर्ज माफ करने के पक्ष में

फिल्म पीएम नरेन्द्र मोदी की रिलीज पर चुनाव आयोग अभी नहीं ले सका कोई फैसला, हाईकोर्ट में टली सुनवाई

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में भी कहा '1857 के स्वतंत्रता संग्राम में मंगल पांडे के साथ पूरा देश अंग्रेजों के खिलाफ मिलकर लड़ा था, फिर ये मुस्लिम लीग का वायरस आया और ऐसा फैला कि पूरे देश का ही बंटवारा हो गया. आज फिर वही खतरा मंडरा रहा है. हरे झण्डे फिर लहर रहे हैं. कांग्रेस मुस्लिम लीग वायरस से संक्रमित है, सावधान रहिये.'

कांग्रेस के प्रान्तीय प्रवक्ता अंशु अवस्थी ने इस पर कहा कि योगी का यह बयान संविधान का अपमान है और चुनाव आयोग को इसका संज्ञान लेकर कार्रवाई करनी चाहिये. उन्होंने कहा कि आतंकवादियों को शहीद मानने वाली और पत्थरबाजों के मुकदमे वापस लेने वाली पीडीपी के साथ कश्मीर में सरकार बना चुकी भाजपा को यह कहने का कोई अधिकार नहीं है. देश जान चुका है कि असली वायरस कौन है.

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस बारे कहा 'ये मुख्यमंत्री जो वायरस की बात करते हैं, इन्हें कुछ पता ही नहीं है. वह केवल जनता को धोखा देना चाहते हैं. ट्विटर वगैरह तो नयी चीजें हैं. मैंने पहले भी कहा था कि मुख्यमंत्री नहीं जानते, किसी से लिखवा लिया है. कहीं किसी वायरस से तो नहीं लिखवा लिया.'

उन्होंने कहा 'कहीं ऐसा तो नहीं कि मुख्यमंत्री जी के पास ही कोई वायरस हो, जिससे लिखवा लिया हो. मुख्यमंत्री जी के पास तो कोई है नहीं लिखने वाला. जो वादे किये थे, उनका हिसाब—किताब कौन देगा. आज अगर हमारे देश में वायरस मानें तो वह बेरोजगारी है.'

मथुरा: हेमामालिनी के खिलाफ चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज

पाकिस्तान में हीरो बनने की होड़ में हैं कांग्रेस, एसपी और बीएसपी- पीएम नरेंद्र मोदी

महिला सिपाही पर शादी के लिए बना रहा था दबाव, मना करने पर फेंक दिया तेजाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टाइगर श्रॉफ पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने की फायरिंग, कहा- 'जो भी सलमान खान के साथ...'
टाइगर श्रॉफ पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने की फायरिंग, कहा- 'जो भी सलमान खान के साथ...'
दतिया: मंदिर में बहस के बाद पुराने सेवक की मौत! परिजनों का गंभीर आरोप
दतिया: मंदिर में बहस के बाद पुराने सेवक की मौत! परिजनों का गंभीर आरोप
'बिजनौर से अगर हराकर न भेजा तो...', अखिलेश के बाद चंद्रशेखर आजाद का CM योगी को चैलेंज
'बिजनौर से अगर हराकर न भेजा तो...', अखिलेश के बाद चंद्रशेखर आजाद का CM योगी को चैलेंज
लखनऊ यूनिवर्सिटी में ABVP का प्रदर्शन, CJP के खिलाफ जमकर नारेबाजी
लखनऊ यूनिवर्सिटी में ABVP का प्रदर्शन, CJP के खिलाफ जमकर नारेबाजी

वीडियोज

Kolkata Durga Pandal Stampede: दुर्गा पंडाल में मौत की भगदड़! | Bengal | Suvendu Adhikari | Breaking
Mahadangal: 'तख्तापलट' की आस...अराजकता का प्रयास? Abhijeet Dipke | Neha Bora | CJP | Rahul Gandhi
France Protest 2026 | Breaking News: यूरोप के सुलगे देश...सड़कों पर 'आक्रोश' | Europe | ABP News
Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
Embed widget