एक्सप्लोरर

पाक समर्थित आतंकवाद को मुंहतोड़ जवाब दे सकती है मोदी सरकार- योगी आदित्यनाथ

ओडिशा के इस पश्चिमी शहर में बीजेपी की एक सभा को संबोधित करते हुये यूपी के मुख्यमंत्री ने कहा कि राजग (एनडीए) सरकार सभी के सक्रिय सहयोग से आतंकवाद की बुराई को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है.

भवानीपटना: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि पिछली कांग्रेस सरकारों की ‘तुष्टिकरण की नीति’ के चलते देश में आतंकवाद बढ़ा. साथ ही, उन्होंने जोर देते हुए कहा कि भारत सिर्फ नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही सुरक्षित रह सकता है.

ओडिशा के इस पश्चिमी शहर में बीजेपी की एक सभा को संबोधित करते हुये यूपी के मुख्यमंत्री ने कहा कि राजग (एनडीए) सरकार सभी के सक्रिय सहयोग से आतंकवाद की बुराई को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है.

आदित्यनाथ ने कहा, "पुलवामा आतंकी हमले के बाद केन्द्र के उठाए ठोस कदमों ने यह साबित कर दिया है कि मोदी नीत बीजेपी सरकार पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब दे सकती है और उसके नापाक मंसूबों को नाकाम कर सकती है."

एसपी-बीएसपी गठबंधन से घबरा कर बीजेपी गठजोड़ के लिये दर-दर की ठोकरें खा रही- मायावती

पूर्ववर्ती (कांग्रेस) सरकारों पर निशाना साधते हुये आदित्यनाथ ने कहा कि पहले सेनाओं को आतंकवादियों के गोली चलाने तक इंतजार करने कहा जाता था, लेकिन बीजेपी के सत्ता में आने के बाद सुरक्षा बलों को इंतजार नहीं करने को साफ - साफ कह दिया गया है क्योंकि आतंकवादी किसी का इंतजार नहीं करते.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने जोर देते हुए कहा कि देश केवल मोदी के नेतृत्व में सुरक्षित रह सकता है और सुरक्षा बलों ने यह बिल्कुल ही स्पष्ट कर दिया है कि जम्मू कश्मीर में बंदूक उठाने वाला कोई भी व्यक्ति सिर्फ मौत को दावत देगा.

देवरिया: पुलवामा आतंकी हमले को लेकर फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वाला गिरफ्तार

उन्होंने कहा कि जवाबी कदमों के चलते पाकिस्तान स्थित आतंकवादी अब हताश और भयभीत हैं. उन्होंने लोगों से देश को सुरक्षित रखने के लिए मोदी को एक बार फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए अपील की.

अल्पसंख्यकों के खिलाफ हथियार के रूप में इस्तेमाल होगा तीन तलाक अध्यादेश- अखिलेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 7 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 7 लोगों की मौत
CM भगवंत मान बोले- 'परविंदर सिंह झोटा की हत्या की होगी गहन जांच'
CM भगवंत मान बोले- 'परविंदर सिंह झोटा की हत्या की होगी गहन जांच'
राजस्थान में मक्का-सौंफ की आड़ में गांजे की खेती, 2950 किलो पौधे जब्त
राजस्थान में मक्का-सौंफ की आड़ में गांजे की खेती, 2950 किलो पौधे जब्त
'एक ज्ञानेश कुमार जाएंगे तो...', विरोध के बीच AIMIM नेता का बड़ा बयान
'एक ज्ञानेश कुमार जाएंगे तो...', विरोध के बीच AIMIM नेता का बड़ा बयान

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें सब कुछ
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 7 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 7 लोगों की मौत
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
भारत छोड़ने के ख्याल से भावुक हुई विदेशी महिला, मॉल में गरबा देख छलके आंसू
भारत छोड़ने के ख्याल से भावुक हुई विदेशी महिला, मॉल में गरबा देख छलके आंसू
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?
Embed widget