एक्सप्लोरर

सीएम योगी ने की 'ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी-2' की समीक्षा, कहा- लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी

बता दें कि इससे पहले राज्य सरकार जुलाई 2018 में 60 हजार करोड़ रूपये की परियोजनाएं शुरू कर चुकी है. सीएम योगी ने कहा कि यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश की छवि को उभारने और निखारने का प्रतिष्ठित आयोजन है.

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहां आयोजित हुए 'यूपी इन्वेस्टर्स समिट-2018' के दौरान आए प्रस्तावों में से क्रियान्वित की जाने वाली परियोजनाओं की ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी-2 की तैयारियों की मंगलवार को समीक्षा की. इस दौरान उन्होंने कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

मुख्यमंत्री योगी ने कहा, "कार्यक्रम उत्तर प्रदेश की छवि को उभारने और निखारने का प्रतिष्ठित आयोजन है, जिसमें कई मंत्रिगण, जनप्रतिनिधिगण, औद्योगिक घराने, व्यापारी संगठन, निवेशक और उच्चाधिकारी शामिल होंगे. सभी सम्बन्धित विभाग प्राथमिकता के आधार पर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें. इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी."

मुख्यमंत्री ने कहा कि निवेश परियोजनाओं के सम्बन्ध में किसी भी प्रकार के विलम्ब के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को दण्डित किया जाए. इस सन्दर्भ में उन्होंने शाहजहांपुर, हरदोई, मीरजापुर व सीतापुर जनपदों के जिलाधिकारियों से वहां पर क्रियान्वित होने वाली परियोजनाओं के सम्बन्ध में की जाने वाली कार्यवाही में देरी के लिए स्पष्टीकरण प्राप्त किए जाने के निर्देश दिए. उन्होंने इसी प्रकार अन्य सम्बन्धित विभागों को अपने से सम्बन्धित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण किए जाने के भी निर्देश दिए.

योगी ने कहा कि राज्य सरकार उत्तर प्रदेश औद्योगिक निवेश एवं रोजगार प्रोत्साहन नीति-2017 के तहत औद्योगिक घरानों और पूंजी निवेशकों को उनके प्रस्तावों पर शीघ्र कार्यवाही और समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए तसंकल्प है.

इस अवसर पर औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना, मुख्य सचिव डॉ. अनूप चन्द्र पाण्डेय, अपर मुख्य सचिव वित्त संजीव कुमार मित्तल, अपर मुख्य सचिव सूचना एवं पर्यटन अवनीश कुमार अवस्थी, अपर मुख्य सचिव राजस्व रेणुका कुमार, सहित सम्बन्धित विभागों के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
DU कुलपति के खिलाफ आंदोलन तेज, भूख हड़ताल पर DUSU उपाध्यक्ष
DU कुलपति के खिलाफ आंदोलन तेज, भूख हड़ताल पर DUSU उपाध्यक्ष
डूंगरपुर: सरिए से पीट-पीटकर छोटे भाई की हत्या, आरोपी फरार
डूंगरपुर: सरिए से पीट-पीटकर छोटे भाई की हत्या, आरोपी फरार
हिमाचल के 2 IAS को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति, सरकार ने दी मंजूरी
हिमाचल के 2 IAS को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति, सरकार ने दी मंजूरी

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget