एक्सप्लोरर

चुनाव में राज्य और केंद्र के खिलाफ नहीं थी कोई सत्ता विरोधी लहर- योगी आदित्यनाथ

योगी ने लोकसभा चुनाव के बाद शुक्रवार शाम बीजेपी कार्यालय में आयोजित अपने पहले संवाददाता सम्मेलन में कहा कि 'यह पहला चुनाव था जिसमें केंद्र या प्रदेश सरकार के खिलाफ कोई ‘सत्ता विरोधी लहर’ नहीं थी.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि यह पहला ऐसा चुनाव था जिसमें केंद्र या राज्य सरकार के खिलाफ कोई ‘सत्ता विरोधी लहर’ नहीं थी. योगी ने कहा कि नकारात्मक राजनीति करने वाला विपक्ष अपने गढ़ भी नहीं बचा पाया. हर हाल में नरेंद्र मोदी को रोकने के लिए उत्तर प्रदेश से लेकर आंध्र प्रदेश तक कवायदें चल रही थीं लेकिन सभी की सभी धाराशाही हो गईं.

उन्होंने कहा कि यह ‘अंडर करंट’ चुनाव के दौरान भी देखने को मिला रहा था और हम कहते थे कि बीजेपी को राज्य में 60 से 65 के बीच सीटें मिलेंगी. 2014 में बीजेपी के पक्ष में 42.3 प्रतिशत मतदान हुआ था जिसे बीजेपी कार्यकर्ताओं ने लगभग 51 प्रतिशत तक पहुंचाया और बीजेपी और उसके सहयोगियों ने 64 सीटों पर सफलता प्राप्त की.

योगी ने लोकसभा चुनाव के बाद शुक्रवार शाम बीजेपी कार्यालय में आयोजित अपने पहले संवाददाता सम्मेलन में कहा कि 'यह पहला चुनाव था जिसमें केंद्र या प्रदेश सरकार के खिलाफ कोई ‘सत्ता विरोधी लहर’ नहीं थी. हर चुनाव में मंहगाई, बिजली, कानून व्यवस्था, सड़क मुद्दा होता था लेकिन इस चुनाव में ये मुद्दे गायब थे. विपक्ष नकारात्मक राजनीति कर रहा था. जब जनहित से जुड़े किसी मुद्दे को लेकर बात नहीं बन पायी तो उन्होंने व्यक्तिगत टीका टिप्पणी प्रारंभ कर दी और अंतत: हताश..निराश विपक्ष बुरी तरह से धाराशाही हुआ.'

उन्होंने कहा,"राज्य में राष्ट्रीय अध्यक्ष (अमित शाह) द्वारा 51 प्रतिशत वोट प्राप्त करने का लक्ष्य दिया गया था जिसे प्राप्त करने के लिए रणनीति बनाकर कार्य शुरू किया गया. बीजेपी और उसके सहयोगियों ने 64 सीटों पर सफलता प्राप्त की. इस चुनाव में यूपी में बीजेपी का मत प्रतिशत बढ़ा है. 2014 में बीजेपी के पक्ष 42.3 प्रतिशत मतदान हुआ था जिसे बीजेपी कार्यकर्ताओं ने लगभग 51 प्रतिशत तक पहुंचाया है.'

योगी ने विपक्ष को घेरते हुये कहा कि 'जो लोग कहते थे कि प्रदेश के अंदर जातीय समीकरण बीजेपी के विरूद्ध हैं लेकिन पूर्वानुमानों को धता बताते हुये प्रदेश की जनता ने परिवारवाद, वंशवाद, जातिवाद की राजनीति को खारिज करते हुये विकास को, राष्ट्रवाद को प्राथमिकता देते हुये यह साबित किया जो विकास करेगा, जो देश की सुरक्षा के मुद्दे पर प्रभारी कार्रवाई करेगा उसे जनता का समर्थन और सहयोग प्राप्त होगा.

योगी ने प्रदेश की कानून व्यवस्था की तारीफ करते हुये कहा,"चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था की कोई समस्या नहीं आई. प्रदेश में एक भी बूथ पर दोबारा मतदान की नौबत नहीं आयी.'

उन्होंने कहा कि 'प्रधानमंत्री (नरेंद्र मोदी) ने शुरू में कहा था कि चुनाव के परिणाम जो भी हों लेकिन हमें चुनाव विकास, सुशासन और राष्ट्रवाद के मुद्दे पर केंद्रित करके लड़ना है. नकारात्मक राजनीति के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिये." योगी ने जीते हुये प्रदेश के सांसदों को बधाई दी तथा पार्टी कार्यकर्ताओं को भी धन्यवाद दिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bulandshahr News: बुलंदशहर में महिला की सिर कटी लाश मिलने से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
यूपी के बुलंदशहर में महिला की सिर कटी लाश मिलने से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
जुड़वां बहन को 84 बार चाकू मारा, मां को कहा- घर चलो सरप्राइज देता हूं! हार्दिक के बारे में घरवालों का बड़ा खुलासा
बहन को 84 बार चाकू मारा, मां को कहा- घर चलो सरप्राइज देता हूं! हार्दिक के बारे में घरवालों का बड़ा खुलासा
Punjab News: बेहतर भविष्य की तलाश में रूस गया था लुधियाना का युवक, 8 महीने बाद ताबूत में लौटा घर
पंजाब: बेहतर भविष्य की तलाश में रूस गया था लुधियाना का युवक, 8 महीने बाद ताबूत में लौटा घर
यूपी SI भर्ती परीक्षा में 'पंडित' विवाद पर सीएम योगी सख्त, सभी भर्ती बोर्ड अध्यक्षों को दिए निर्देश
यूपी SI भर्ती परीक्षा में 'पंडित' विवाद पर सीएम योगी सख्त, सभी भर्ती बोर्ड को दिए ये निर्देश

वीडियोज

CRIME NEWS : अमेरिका का वांटेड लेटर | Sansani
Pune News: Lift में फंसा मासूम का हाथ, सोसाइटी में मचा हड़कंप | Maharastra News
Janhit With Chitra Tripathi: खतरनाक Hormuz पार कर भारत की ओर बढ़ा Shivalik | PM Modi
Ghanti Bajao: सिलेंडर संकट के बीच काला खेल, देशभर में छापे और गिरफ्तारियां | LPG Black Marketing
Sandeep Chaudhary: ईरान ने बढ़ाया हाथ...भारत किसके साथ? | ABP News | Gas Crisis

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल, असम समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान आज! 4 बजे EC की प्रेस कॉन्फ्रेंस
बंगाल, असम समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान आज! 4 बजे EC की प्रेस कॉन्फ्रेंस
'जो लोग इजरायल को फादरलैंड मानते हैं, वो भी...', ईरान-इजरायल युद्ध पर संजय राउत का बयान
'जो लोग इजरायल को फादरलैंड मानते हैं, वो भी...', ईरान-इजरायल युद्ध पर संजय राउत का बयान
Israel-US Iran War Live: 'पता नहीं वो जिंदा भी हैं या नहीं', ईरान के सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
Live: 'पता नहीं वो जिंदा भी हैं या नहीं', ईरान के सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
कौन हैं जसकोमल सिंह? जिस पर दिल हार बैठी हैं पवित्रा पुनिया, सगाई के 5 महीने बाद चेहरा हुआ रिवील
कौन हैं जसकोमल सिंह? जिस पर दिल हार बैठी हैं पवित्रा पुनिया, अब मिस्ट्री मैन का चेहरा आया सामने
'शादी कर लो जल्दी ताकि...', अभिषेक शर्मा को संजू सैमसन की सलाह, बताया क्यों हो जाते थे जेलस
'शादी कर लो जल्दी ताकि...', अभिषेक शर्मा को संजू सैमसन की सलाह, बताया क्यों हो जाते थे जेलस
फोल्डेबल iPhone का बड़ा खुलासा! इस नाम से मार्केट में मारेगा एंट्री, कीमत और मेमोरी डिटेल्स हो गईं लीक
फोल्डेबल iPhone का बड़ा खुलासा! इस नाम से मार्केट में मारेगा एंट्री, कीमत और मेमोरी डिटेल्स हो गईं लीक
सिर्फ मर्दों में होती हैं ये बीमारियां, 40 की उम्र के बाद दोगुना हो जाता है खतरा
सिर्फ मर्दों में होती हैं ये बीमारियां, 40 की उम्र के बाद दोगुना हो जाता है खतरा
600 मीटर ऊपर ‘चांद’ से दिखा काबा का नजारा, मक्का क्लॉक टावर से वायरल हुआ रूह छू लेने वाला दृश्य
600 मीटर ऊपर ‘चांद’ से दिखा काबा का नजारा, मक्का क्लॉक टावर से वायरल हुआ रूह छू लेने वाला दृश्य
Embed widget