एक्सप्लोरर

ABP न्यूज़ से बोले बीजेपी प्रवक्ता सिद्धार्थनाथ सिंह- ‘ये चुनाव 2019 के लिए शुभ संकेत’

एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत में यूपी सरकार के प्रवक्ता सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा है कि देश में साल 2014 के बाद से बीजेपी की लहर कायम है.

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में नगर निकाय के चुनावों मेें वोटों की गिनती जारी है. अभी तक के रुझानों के मुताबिक पहली परीक्षा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पास होते हुए नज़र आ रहे है. बीजेपी मेयर पद की 16 सीटों में से 14 सीटों पर आगे है. एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत में यूपी सरकार के प्रवक्ता सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा है कि देश में साल 2014 के बाद से बीजेपी की लहर कायम है. अयोध्या नगर निगम के एक वार्ड से दिलचस्प नतीजे, निर्दलीय उम्मीवार एक वोट से जीता सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा है कि साल 2019 के लोकसभा चुनाव में ये चुनाव बीजेपी के लिए शुभ संकेत साबित होंगे. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार के काम को जनता ने पास कर दिया है. यही वजह है कि प्रदेश में बीजेपी जबरदस्त जीत हासिल करने की कगार पर है. वहीं, नगर निकाय चुनाव के रुझानों पर यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि हमें जनता का सर्मथन मिला है, इसका स्पष्ट संकेत मिल रहा है. बीजेपी बनाम अन्य की लड़ाई तो 2014 में ही शुरू हो गई थी. यूपी निकाय चुनाव में बीएसपी ने किया बड़ा उलटफेर, जानें क्या है बीजेपी की पहली प्रतिक्रिया उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने भी कहा है कि विपक्षी पार्टियां एक साथ मिलकर भी बीजेपी का मुकाबला नहीं कर पाई . उन्होंने कहा है कि योगी सरकार ने प्रदेश में दिन रात काम किया है. इसी का नतीजा है कि नगर निगम चुनाव में बीजेपी को बड़ी जीत मिलने जा रही है. बता दें कि यूपी में 16 नगर निगम, 198 नगर पालिका और 438 नगर पंचायतें हैं, जिनके लिए तीन चरणों में वोटिंग हुई थी.  आपको यह भी बता दें कि विधानसभा चुनावों में बीएसपी को सिर्फ 19 सीटें मिली थी, जबकि सपा और कांग्रेस के गठबंधन को 54 और बीजेपी को 325 सीटें मिली थीं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में मूसलाधार बारिश, सड़कें जलमग्न, घरों में घुसा पानी
लखनऊ में मूसलाधार बारिश, सड़कें जलमग्न, घरों में घुसा पानी
रांची प्रोटेस्ट: देवेंद्र नाथ महतो की हालत चिंताजनक, क्या कह रहे डॉक्टर?
रांची प्रोटेस्ट: देवेंद्र नाथ महतो की हालत चिंताजनक, क्या कह रहे डॉक्टर?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
वाराणसी में युवकों का उत्पात, Maggi के लिए फूंक दी कार
वाराणसी में युवकों का उत्पात, Maggi के लिए फूंक दी कार

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
Embed widget